घर के आंगन में फेंका हथ गोला पटाखा महिला घायल हालत गंभीर ,गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती ,परिजनों का आरोप घर की सफाई करते समय आंगन में अराजक तत्वों ने फेंका हथ गोला पटाका,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल, रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार का मामला ,
घर के आंगन में फेंका हथ गोला पटाखा महिला घायल हालत गंभीर ,
गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती ,
परिजनों का आरोप घर की सफाई करते समय आंगन में अराजक तत्वों ने फेंका हथ गोला पटाका,
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही जांच पड़ताल, रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार का मामला ,
प्रतापगढ़।रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार निवासी दीपक श्रीवास्तव किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे दीपक श्रीवास्तव के पुत्र एकांत श्रीवास्तव की पत्नी तमन्ना श्रीवास्तव 22 वर्ष प्रत्येक दिन की भांति घर के आंगन में झाड़ू लगाकर साफ सफाई कर रही थी। दीपक श्रीवास्तव एवं परिजनों का आरोप है कि इसी बीच किसी अज्ञात अराजक तत्व ने दीपक श्रीवास्तव के आंगन में हथ गोला पटाका फेंक दिया। और वह आंगन में गिरते ही जोरदार धमाके के साथ फट गया। आंगन की सफाई कर रही तमन्ना श्रीवास्तव इसकी चपेट में आ गई जिससे उसके हाथ पैर और चेहरे पर गंभीर चोटे आई और वह खून से लथपथ होकर तड़पने लगी। चीख पुकार पर परिजन आंगन में पहुंचे तो तमन्ना की हालत देखकर दंग रह गए। घटना के बाद परिजन आसपास काफी खोजबीन किये लेकिन अराजक तत्व का पता नहीं चल सका। घटनास्थल पर परिजनों के मुताबिक हथ गोला पटाखा फटने के बाद वहां पर गिट्टी और कंकड़ के टुकड़े भी बिखरे पाए गए। जिससे परिजन हथ गोला पटाका अराजक तत्वों द्वारा फेंकने से घटना बता रहे हैं। गंभीर रूप से घायल तमन्ना श्रीवास्तव को परिजन आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में भर्ती कराये। जहां पर तमन्ना की हालत में सुधार बताया जा रह है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रानीगंज चौकी, प्रभारी जामताली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ कर मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कर रहे हैं। फिलहाल जो भी हो जामताली क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर पीड़ित परिवार बम फटने की अफवाह को सिरे से खारिज कर रहा हैं। फिलहाल जो भी हो जाम ताली बाजार में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Comments
Post a Comment