शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का फूल-मालाओं से किया स्वागत
शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी का फूल-मालाओं से किया स्वागत
लालगंज, प्रतापगढ़। नवनिर्वाचित शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी के गृह जनपद आगमन पर लीलापुर क्षेत्र के हंडौर और घूरीपुर में समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। हंडौर में ग्राम प्रधान नितेश सिंह वीरू तथा घूरीपुर में प्रधान प्रतिनिधि दिलीप तिवारी के नेतृत्व में शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया ।ग्राम प्रधान नितेश सिंह ने कहा कि उमेश द्विवेदी की जीत शिक्षकों के विश्वास और एकजुटता का परिणाम है। उनके नेतृत्व में शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा और उनके हितों के लिए प्रभावी प्रयास होंगे। इस मौके पर शिक्षक डॉ. राम सिंह, विनोद सिंह, प्रदीप सिंह, अनिल सिंह, संतोष शुक्ल, रज्जन मिश्र, राहुल मिश्र, संतोष मिश्र, संदीप दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment