उड़ैयाडीह बाजार में शाम को लगा भीषण जाम, घंटों प्रभावित रहा आवागमन
उड़ैयाडीह बाजार में शाम को लगा भीषण जाम, घंटों प्रभावित रहा आवागमन
पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह बाजार में शाम के समय वाहनों की लंबी कतार लगने से भीषण जाम की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की भीड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित रहा। बाइक, कार और चारपहिया वाहन जाम में फंसे नजर आए। राहगीरों को भी आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बाजार में एक साथ बड़ी संख्या में वाहनों के पहुंचने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। सड़क पर वाहनों की भीड़ के चलते पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कत हुई।
हैरानी की बात यह रही कि जाम के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में शाम के समय भीड़ बढ़ने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी है।
फोटो कैप्शन: उड़ैयाडीह बाजार में शाम के समय लगा जाम, वाहनों की लंबी कतार से आवागमन प्रभावित।
Comments
Post a Comment