सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत, नगर में शोक की लहर

सड़क हादसे में युवा व्यापारी की मौत, नगर में शोक की लहर
प्रतापगढ़।पट्टी नगर के रायपुर रोड निवासी युवा व्यापारी रोहित जायसवाल (38) पुत्र राजकुमार जायसवाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही व्यापारियों और नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, रोहित जायसवाल शनिवार रात बाइक से अमरगढ़ गए थे। रात करीब 9:30 बजे घर लौटते समय शुभवा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।रविवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने युवा व्यापारी के निधन पर दुख जताया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, सभासद रामचरित्र वर्मा, बुदुल सिंह, डॉ. आरके कनौजिया, जुग्गीलाल जायसवाल, सतीश पांडेय, रामजी ऊमरवैश्य समेत तमाम व्यापारियों और नगरवासियों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज