बाइक और साइकिल की भिड़ंत में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

बाइक और साइकिल की भिड़ंत में चार घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
प्रतापगढ़। नगर पंचायत ढकवा क्षेत्र के एनएच-731 फोरलेन पर सोनपुरा-ढकवा मोड़ के पास मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव और उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी ने पुलिस टीम के साथ एनएचएआई एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी चांदा पहुंचाया। बाइक पर सवार सुरेश, सत्य और खुशबू निवासी जौनपुर व सुल्तानपुर की ओर से आ रहे थे। वहीं साइकिल सवार अशोक मौर्य निवासी सोनांवा दरियवा बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। सीएचसी अधीक्षक आरसी यादव ने बताया कि एक घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है, जबकि तीन अन्य का उपचार चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज