एनसीसी से विद्यार्थियों में देशप्रेम और अनुशासन का होता है विकास : कर्नल आशुतोष सहाय

एनसीसी से विद्यार्थियों में देशप्रेम और अनुशासन का होता है विकास : कर्नल आशुतोष सहाय
पट्टी।नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को 18 यूपी एनसीसी बटालियन प्रतापगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल आशुतोष सहाय सेना मेडल ने निरीक्षण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेश मिश्रा ने कर्नल आशुतोष सहाय को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।निरीक्षण के दौरान कर्नल आशुतोष सहाय ने एनसीसी कैडेटों से सीधे संवाद किया और एनसीसी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनसीसी से विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास होता है। यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के साथ उन्हें समाज और देश का जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।प्रधानाचार्य डॉ. प्रशस्त कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में चरित्र, साहस, भाईचारा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण, साहसिक भावना और निस्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता अरुण मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर टेक चंद्र भट्ट, राजेश दुबे, नीलाभ मिश्रा, प्रमोद दुबे, पीयूष शुक्ला, नरेंद्र सिंह और वेद प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज