पत्रकार की मौत के मामले में घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाले

पत्रकार की मौत के मामले में घटनास्थल पर पहुंचे कोतवाल, सीसीटीवी फुटेज खंगाले
प्रतापगढ़। शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में पत्रकार रोहित जायसवाल की मौत हो गई थी। वह कहीं से लौट रहे थे। शोभवा गांव के पास पहुंचने पर सड़क हादसे के शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलने पर पट्टी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की। इस दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए साक्ष्य जुटाए।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पत्रकार की असमय मौत से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज