राजा परीक्षित की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भक्ति और वैराग्य का बताया महत्व

राजा परीक्षित की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, भक्ति और वैराग्य का बताया महत्व
पट्टी। उड़ैयाडीह क्षेत्र के गंगवार (पूरे बेनीराम) गांव में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास पं. सत्यव्रत शुक्ला ने राजा परीक्षित के जीवन प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भक्ति संगीत और धार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए।कथा व्यास ने बताया कि जब राजा परीक्षित को ज्ञात हुआ कि उनके जीवन के मात्र सात दिन शेष हैं, तो उन्होंने सांसारिक मोह-माया त्यागकर शुकदेव जी महाराज से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। सात दिनों तक कथा सुनकर उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का महत्व समझा और अपना मन भगवान श्रीहरि के चरणों में समर्पित कर दिया।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। कथा श्रवण से मनुष्य के हृदय में भक्ति भाव जागृत होता है और उसे सत्य, सदाचार, परोपकार व सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। भगवान के नाम का स्मरण और सत्संग ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।इस मौके पर मुख्य यजमान आशा मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, मानस सत्यम, मुदित, रौनक, श्रवण कुमार, प्रवीण कुमार मिश्र, अमरनाथ मिश्रा, राहुल मिश्रा, राकेश, हर्षित और संतोष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज