धान पीटने वाली मशीन की चपेट में आने से महिला घायल, सिर और गले में आई चोट
धान पीटने वाली मशीन की चपेट में आने से महिला घायल,
सिर और गले में आई चोट
प्रतापगढ़।पट्टी तहसील क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिलहा गांव में मंगलवार सुबह धान की पिटाई करते समय मशीन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसके सिर और गले में चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।धनगढ़ सराय छिलहा गांव निवासी सीमा देवी विश्वकर्मा पत्नी संतोष कुमार विश्वकर्मा मंगलवार सुबह करीब 11 बजे धान की पिटाई कर रही थीं। इसी दौरान वह अचानक धान पीटने वाली मशीन की चपेट में आ गईं। हादसे में उनके सिर और गले में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में घायल महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे और चिकित्सकों को घटना की जानकारी दी।सीएचसी के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अखिलेश जायसवाल ने बताया कि महिला घायल अवस्था में अस्पताल आई थीं। उनका उपचार किया जा रहा है।इस घटना के बाद परिवार के लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में धान की कटाई और मड़ाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत है, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment