कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, कोहराम घटनास्थल पर जुटी भीड़,घटनास्थल पर कुएं से शव निकालने को लेकर मशक्कत में फायर यूनिट,

कुएं में गिरने से किशोरी की मौत, कोहराम

 घटनास्थल पर जुटी भीड़,

घटनास्थल पर कुएं से शव निकालने को लेकर मशक्कत में फायर यूनिट,
प्रतापगढ़। बकरी चराने गयी किशोरी का पैर फिसल जाने से वह कुएं में समा गयी। किशोरी की मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर रानीगंज कैथौला चौकी पुलिस व लालगंज की फायर यूनिट मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव निकाले जाने के बाद उसे पीएम के लिए भेजवाया गया। लालगंज कोतवाली के छोटी पयागीपुर निवासी जगदीश सरोज की सत्रह वर्षीया पुत्री शोभा रविवार को घर से बकरी चराने निकली थी। करीब पांच सौ मीटर दूर वहां एक अंधा कुंआ है। खेलते खेलते किशोरी का पैर फिसल गया। वह कुएं के गहरे पानी में समा गयी। वहां मौजूद अन्य चरवाहों ने कुएं के भीतर से चीख सुनीं तब वह आवाक रह गये। सूचना पर बदहवाश परिजन मौके पर पहुंचे। इधर घटना को लेकर ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गयी। जानकारी मिलते ही रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी से फोर्स भी पहुंच गयी। पुलिस ने लालगंज से फायर यूनिट को बुलवाया। ग्रामीणों के सहयोग से फायर यूनिट के मशक्कत से किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए दोपहर बाद जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर किशोरी की मौत से परिजनों को बिलखते देखा गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज