श्रीराम तिराहा, मंदिर और सरोवर पर मनाया गया दीपदान उत्सव

श्रीराम तिराहा, मंदिर और सरोवर पर मनाया गया दीपदान उत्सव
गड़वारा। नगर पंचायत गड़वारा बाजार में शनिवार रात छोटी दिवाली पर दीपोत्सव मनाया गया। शिव मंदिर पास के स्थित सरोवर और श्रीराम तिराहे पर हजारों दीपक जलाए गए। ईओ अभय रंजन ने कहा कि दीपोत्सव पर्व को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला है। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भी अपनी सहभागिता दी है। वहीं अध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन सिंह शोलू ने बताया कि इस साल से दीपोत्सव की शुरुआत की गई है। तालाब का जीर्णोद्धार चल रहा है। इसके बाद इस पर्व को और भव्य रूप दिया जाएगा। इस मौके पर भाजपा अंतू मंडल अध्यक्ष राजाराम वैश्य, गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव, सभासद ओम प्रकाश जायसवाल, संदीप यादव, जीतेंद्र यादव, संजय सोनी, सुधीर मोदी, ने दीपक जलाए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज