हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मीरा भवन स्थित लीला पैलेस के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बीते नौ अगस्त को वादी अपने चचेरे भाई के साथ डिजिटल लाइब्रेरी जा रहा था। करौदी घाट पार पीपल के पेड़ के पास राज सिंह निवासी पूरे माधव सिंह और उसके चार अन्य साथियों ने दोनों को रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। हमले में कौशलेश तिवारी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया, जबकि वादी के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अंश मिश्र उर्फ विशाल पुत्र प्रदीप मिश्र निवासी सेतापुर बिहारगंज, थाना अंतू को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हुई कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित तिवारी और हेड कांस्टेबल नासिर कमाल शामिल रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज