पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई ने जताया शोक, परिवार को बंधाया ढांढस

पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित कई ने जताया शोक, परिवार को बंधाया ढांढस
बेलखरनाथ धाम।पत्रकार रोहित जायसवाल (35) के आकस्मिक निधन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और पत्रकार संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने कहा कि रोहित की मौत पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।शोक व्यक्त करने वाले नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुग्गी लाल, जनसत्ता दल के दिनेश तिवारी भाजपा नेता शिव कुमार चौरसिया,ग्रापए जिला अध्यक्ष रंजन त्रिपाठी, सहित अन्य पत्रकारों,अधिवक्ताओं, व्यापारियों तथा स्थानीय लोगों ने कहा कि रोहित एक निर्भीक और जुझारू पत्रकार थे। उनकी असमय मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज