दिव्यांग दंपती की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी

दिव्यांग दंपती की जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी
प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भावपुर दुबेपट्टी गांव निवासी ममता पत्नी सुशील मिश्रा ने उपजिलाधिकारी पट्टी को प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसियों पर उनकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। ममता का कहना है कि उनके पति और ससुर दोनों आंखों से दिव्यांग हैं। इसका फायदा उठाकर पड़ोसी उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि बीती रात आरोपितों ने उनकी जमीन की जुताई करा दी। विरोध करने पर शिकायत करने की स्थिति में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। ममता के मुताबिक जमीन से संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन है और उस पर स्थगन आदेश भी प्रभावी है। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराकर जमीन पर हो रहे कब्जे को रोकने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। 

बैनामा कराने के बाद भी नहीं दिए 12 लाख रुपये, मांगने पर धमकी देने का आरोप

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी रामदेव ने जमीन का बैनामा कराने के बाद शेष 12 लाख रुपये नहीं देने और मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
रामदेव के अनुसार, बीबीपुर बारडीह गांव में सड़क किनारे स्थित उनकी कीमती जमीन का सौदा 22 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि खरीदार ने 10 लाख रुपये देकर जमीन का बैनामा करा लिया और शेष 12 लाख रुपये बाद में देने का वादा किया था। पीड़ित का आरोप है कि बैनामा होने के बाद खरीदार की नीयत बदल गई और वह बकाया रकम नहीं दे रहा है। रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है।इस संबंध में पट्टी कोतवाली के कस्बा प्रभारी एसआई प्रशांत कटियार ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वर्षीय किशोरी लापता, पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बरहूपुर गांव से 15 वर्षीय किशोरी सोनम बानो रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई।पिता के अनुसार, किशोरी 10 नवंबर की शाम करीब पांच बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। पुलिस ने 11 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को सौंपी गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है।



निमंत्रण में गए दो सगे भाइयों की पिटाई, थाने में दी तहरीर

प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के दमड़ी गांव में निमंत्रण में शामिल होने गए दो सगे भाइयों की पुरानी रंजिश को लेकर पिटाई कर दी गई। घटना में दोनों घायल हो गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव निवासी सैफ अली का आरोप है कि वह अपने भाई शादाब के साथ गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे दमड़ी गांव में निमंत्रण में शामिल होने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने दोनों भाइयों को घेर लिया और लात-घूंसों तथा डंडों से जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज