नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक गिरफ्तार
प्रतापगढ़।पट्टी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को उसे सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र से पकड़ा। पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, पट्टी थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री पांच नवंबर को दाउदपुर स्थित पृथ्वीपाल सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान सुल्तानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी भीम और गोलू उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। विद्यालय के सीसीटीवी फुटेज में दोनों युवकों की तस्वीर आसपास दिखाई देने के बाद महिला ने उनके खिलाफ आशंका जताई थी। इस संबंध में पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अमित कुमार चौहान की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी भीम पुत्र राम उजागिर को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले में दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज