बागेश्वर धाम की कथा स्थल का एएसपी और एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश

बागेश्वर धाम की कथा स्थल का एएसपी और एसडीएम ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश
प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा को लेकर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तैयारियों का जायजा लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायण वैस और उपजिलाधिकारी कुंडा के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कथा में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन के इंतजामों की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, भीड़ प्रबंधन के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने और यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा। अधिकारियों ने सभी तैयारियां समय से पूरी करने के भी निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज