पत्रकार रोहित जायसवाल की मौत : हादसा या साजिश ? सोशल मीडिया पर उठ रहे कई सवाल,पट्टी नगर में शोक की लहर, परिजन और पत्रकार साथी मांग रहे हैं निष्पक्ष जांच

पत्रकार रोहित जायसवाल की मौत : हादसा या साजिश ? सोशल मीडिया पर उठ रहे कई सवाल,

पट्टी नगर में शोक की लहर, परिजन और पत्रकार साथी मांग रहे हैं निष्पक्ष जांच
बेलखरनाथ धाम।पट्टी नगर रायपुर निवासी युवा पत्रकार रोहित जायसवाल (35) की आकस्मिक मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पहले इसे दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर उनकी मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं,क्या यह सच में हादसा था,या फिर रोहित किसी साजिश का शिकार हुए ?
रोहित की मौत की खबर फैलते ही फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। लेकिन शोक के साथ-साथ अब सवाल भी उठ रहे हैं। कई पत्रकार साथियों नेताओं और स्थानीय लोगों ने पोस्ट लिखकर मौत के कारणों पर संदेह जताया है। लोगों का कहना है कि एक हंसते-खेलते, स्वस्थ और सक्रिय पत्रकार की अचानक मौत सामान्य नहीं लगती।
*क्या कहते हैं परिजन और साथी ?*
परिजनों के मुताबिक रोहित पूरी तरह स्वस्थ थे और रोज की तरह अपने काम में लगे हुए थे।वह घटना वाले दिन शाम छः बजे किसके यहां गए थे और वह कभी भी अकेले कही नहीं जाते थे अचानक उनकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है। पत्रकार साथियों का कहना है कि रोहित निर्भीक पत्रकार थे। वे भ्रष्टाचार, अवैध कार्यों और गरीबों के शोषण के खिलाफ लगातार खबरें लिखते थे।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि क्या उनकी निर्भीक पत्रकारिता ही उनकी मौत का कारण तो नहीं बन गई ? क्या किसी ने उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची ? हालांकि अभी तक इन सवालों का कोई ठोस जवाब नहीं मिला है।
*जांच की मांग तेज*
पत्रकार संगठनों ने इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर यह हादसा है तो उसकी पुष्टि होनी चाहिए, और अगर इसके पीछे कोई साजिश है तो दोषियों को बेनकाब किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि मौत के सही कारणों का खुलासा किया जाए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके और पत्रकार जगत में फैली आशंका दूर हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज