भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,पहले दिन कथाव्यास ने बताया श्रीमद्भागवत का महात्म्य,

भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,

पहले दिन कथाव्यास ने बताया श्रीमद्भागवत का महात्म्य,
पट्टी। क्षेत्र के ग्राम सपहा छात उपाध्यायपुर में मंगलवार को संगीतमयी श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ कथा का शुभारंभ भक्तिमय वातावरण में हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ सहभागिता की। महिलाओं व पुरुषों ने पीले वस्त्र धारण किया। कलश यात्रा के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सर पर करश रखा पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। अयोध्या धाम से पधारे राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता डॉ. घनश्याम दास जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथाव्यास ने श्रीमद्भागवत के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और सदाचार की राह दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है। इसके श्रवण से मनुष्य के भीतर आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है और उसे जीवन में सत्कर्म करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, आदर्शों और भक्ति के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के मन को निर्मल बनाता है। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है और ईश्वर के प्रति विश्वास मजबूत होता है। बता दें कार्यक्रम के मुख्य यजमान चमेला तिवारी एवं हरि राम तिवारी, संजय तिवारी सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सहभागिता की।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज