स्थानांतरण के बाद बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार की गई भव्य विदाई, देल्हूपुर थाने की संभालेंगे कमान,
स्थानांतरण के बाद बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार की गई भव्य विदाई,
देल्हूपुर थाने की संभालेंगे कमान,
कुंडा/प्रतापगढ़। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के विदाई समारोह में ऐसा भावुक और यादगार नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी बंधु, मीडिया बंधु, ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की भी उपस्थिति रही।श्रवण कुमार को विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि थाने परिसर में बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां तक कम पड़ गईं। हर तरफ लोगों की मौजूदगी और सम्मान का भाव नजर आ रहा था।विदाई की घड़ी जैसे-जैसे करीब आई, माहौल और भी भावुक होता चला गया। लोगों की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर अपने प्रिय थाना प्रभारी से बिछड़ने की उदासी साफ झलक रही थी। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान, स्नेह और आभार व्यक्त किया।यह विदाई समारोह महज एक अधिकारी की रवानगी नहीं, बल्कि एक ऐसे पुलिस अधिकारी के प्रति जनता का सम्मान था, जिन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई। थाने से विदा जरूर हुए श्रवण कुमार, लेकिन लोगों के दिलों में बनाई गई जगह और उनकी यादें हमेशा कायम रहेंगी।कुर्सियां कम पड़ गईं, लेकिन सम्मान देने वालों की कमी नहीं थी। आंखें नम थीं, दिल भावुक थे और हर जुबां पर एक ही बात थी—श्रवण कुमार जी, आपकी कमी हमेशा खलेगी।
Comments
Post a Comment