श्रीकृष्ण ने बाल लीलाओं के जरिए धर्म की मजबूती का दिया संदेशसलेम भदारी में कथा कहते आचार्य राघव रामानुजाचार्य

श्रीकृष्ण ने बाल लीलाओं के जरिए धर्म की मजबूती का दिया संदेश

सलेम भदारी में कथा कहते आचार्य राघव रामानुजाचार्य
प्रतापगढ़। नगर के सलेम भदारी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कथाव्यास आचार्य राघव रामानुजाचार्य सुधाकर जी महराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी ने अपनी बाल लीलाआंे के जरिए धर्म की मजबूती का संदेश दिया। कथाव्यास ने कहा कि बाल्यकाल में ही भगवान श्रीकृष्ण ने राक्षसों का वध किया। वहीं उन्होने माखन चोरी के जरिए प्रेम करूणा और भक्ति का महत्व समझाया। कथाव्यास ने कहा कि बाल्यकाल में ही श्रीकृष्ण ने कंस द्वारा भेजे गए अनेकों राक्षसों का संहार कर उन्हें मोक्ष प्रदान किया। ग्वाल बालों के साथ गाय चराने के दौरान कालिया नाग का मर्दन, गोवर्धन पर्वत को उंगली पर धारण कर बृजवासियों की सुरक्षा आदि के जरिए भगवान श्रीकृष्ण ने धर्म का महत्व समझाया। मुख्य यजमान जगदीश प्रसाद तिवारी व निर्मला तिवारी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच व्यासपीठ का पूजन किया। राजेन्द्र प्रसाद तिवारी व वीरेन्द्र प्रसाद तिवारी ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस मौके पर सुरेश तिवारी, अजय तिवारी, पवन, पंकज, मुकेश तिवारी, श्रीकांत मिश्र, नवीन शुक्ल, श्यामलाल, ओमप्रकाश जायसवाल, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज