बच्चों ने अधिकारियों से बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण पर पूछे सवाल,जिलास्तरीय इंटरफेस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को दी बाल अधिकारों की जानकारी,

बच्चों ने अधिकारियों से बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण पर पूछे सवाल,

जिलास्तरीय इंटरफेस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को दी बाल अधिकारों की जानकारी,
प्रतापगढ़।तरुण चेतना प्रतापगढ़ द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत जिलास्तरीय इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना पर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर अधिकारियों से सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने इंटरफेस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चे अपने अधिकारों, संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं सरकारी व्यवस्थाओं को समझ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल अपने अधिकारों की जानकारी ही नहीं होनी चाहिए, बल्कि उन्हें अन्याय और शोषण के विरुद्ध अपनी आवाज उठाने के लिए भी जागरूक एवं सक्षम बनाना जरूरी है। बच्चों के सवालों को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करना एक संवेदनशील समाज की जिम्मेदारी है।इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के प्रथम श्रेणी बाल न्यायिक मजिस्ट्रेट राजदेव पांडेय ने बच्चों के सवालों का विस्तारपूर्वक जवाब देते हुए बाल संरक्षण से संबंधित कानूनी प्रावधानों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा, सम्मान और विकास का अधिकार है। किसी भी प्रकार के शोषण या बाल अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित विभागों से सहायता लेनी चाहिए।इसी क्रम में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत सेंगर ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनकी सुरक्षा, जागरूकता एवं कानून के प्रति समझ विकसित करने पर जोर दिया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाना प्रभारी संजय यादव ने मानव तस्करी, बाल श्रम एवं बाल शोषण की रोकथाम के संबंध में जानकारी देते हुए बच्चों को सतर्क और जागरूक रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम का संचालन हकीम अंसारी ने किया। इस अवसर पर किशोर बाल इकाई के प्रभारी, हेड कांस्टेबल फिरोज सिद्दीकी, बाल अधिकार परियोजना के कोऑर्डिनेटर रजनीश, आलोक सिंह, तौसीफ रजा, नाजरीन, लालसा, हुस्नारा, चाइल्ड हेल्पलाइन से रीना यादव, अभयराज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल शोषण जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाने का संदेश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज