Posts

Showing posts from March, 2026

पट्टी बाईपास रोड से हटकर बदला गया होलिका दहन स्थल, नगर पंचायत व प्रशासन की पहल से सुलझा विवाद

Image
पट्टी बाईपास रोड से हटकर बदला गया होलिका दहन स्थल, नगर पंचायत व प्रशासन की पहल से सुलझा विवाद पट्टी। नगर के बाईपास रोड पर वर्षों से होलिका दहन स्थल को लेकर चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इस विवाद के कारण आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ता था और यातायात भी प्रभावित होता था। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की पहल पर इस समस्या का समाधान निकाल लिया गया। उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा, क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी तथा थाना प्रभारी पट्टी आनंदपाल सिंह के संयुक्त प्रयास से होलिका दहन स्थल का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि नए स्थान पर होलिका दहन होने से अब यातायात व्यवस्था बाधित नहीं होगी और किसी प्रकार का विवाद भी उत्पन्न नहीं होगा। नगर पंचायत व प्रशासन की इस पहल की आम नागरिकों ने सराहना की है।

पट्टी कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, महिला व दिव्यांग समेत चार घायल

Image
पट्टी कोतवाली क्षेत्र में मारपीट, महिला व दिव्यांग समेत चार घायल पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के धनगढ़ सराय छिवलहा गांव निवासी जय हिंद सिंह ने सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर मार-पीट का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार, रविवार की देर रात आरोपी युवक ने किसी बात को लेकर उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी सीमा सिंह, बेटी विशा सिंह और दिव्यांग बेटा अर्पित सिंह को भी लाठी-डंडों से पीट दिया गया। घटना में चारों लोग घायल हो गए।घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मामले में पट्टी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आनंदपाल सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है तथा घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

होली पर बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली खोवा, जिम्मेदार बेखबर

Image
होली पर बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा नकली खोवा, जिम्मेदार बेखबर पट्टी। होली पर्व नजदीक आते ही पट्टी कस्बा समेत आसपास के बाजारों में नकली खोवा (मावा) की बिक्री जोरों पर है। आरोप है कि कुछ दुकानदार मुनाफे के लालच में मिलावटी खोवा से बनी मिठाइयां खुलेआम बेच रहे हैं, जबकि जिम्मेदार विभाग अनजान बना बैठा है।बताया जा रहा है कि होली के मौके पर गुझिया, पेड़ा, बर्फी और अन्य मिष्ठान की मांग बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर बाजार में संदिग्ध गुणवत्ता वाला खोवा खपाया जा रहा है। कई दुकानों पर कम दाम में खोवा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे इसकी शुद्धता पर सवाल उठ रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान नहीं चलाया तो मिलावटी मिठाइयां लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह नुकसानदेह साबित हो सकता है।क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजारों में सघन जांच अभियान चलाकर नमूने लिए जाएं और दोषी पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि त्योहार की खुशियां फीकी न पड़ें।अब देखना यह है कि जिम्...

खटारा बसों के भरोसे परिवहन विभागपट्टी रोडवेज बस में धक्का लगाकर स्टार्ट कराने का वीडियो वायरल, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

Image
खटारा बसों के भरोसे परिवहन विभाग पट्टी रोडवेज बस में धक्का लगाकर स्टार्ट कराने का वीडियो वायरल, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल पट्टी। तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टेशन पर खड़ी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की एक बस को धक्का लगाकर स्टार्ट कराने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बस को पीछे से धक्का लगाते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद बस किसी तरह स्टार्ट होती नजर आती है।बताया जा रहा है कि यह वीडियो पट्टी रोडवेज बस स्टेशन परिसर का है। वीडियो सामने आने के बाद परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों का कहना है कि जिन बसों पर उनकी रोजमर्रा की यात्रा निर्भर करती है, अगर वही इस तरह खराब हालत में हों तो सुरक्षा को लेकर चिंता स्वाभाविक है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कई रोडवेज बसें जर्जर हालत में सड़कों पर दौड़ रही हैं। समय-समय पर तकनीकी जांच और समुचित मरम्मत नहीं होने से आए दिन बसों के बीच रास्ते में खराब होने की शिकायतें मिलती रहती हैं। इससे यात्रियों को न केवल असुविधा होती है, बल्कि दुर्घटना की आशंक...

अतरौरा बाजार में ऊंचे ब्रेकर से उछली बाइक, महिला गंभीर घायल

Image
अतरौरा बाजार में ऊंचे ब्रेकर से उछली बाइक, महिला गंभीर घायल पट्टी।आसपुर देवसरा अतरौरा बाजार में बने ऊंचे ब्रेकर के कारण सोमवार दोपहर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्रेकर के पास चेतावनी पट्टिका या पेंट मार्किंग न होने से वह दूर से दिखाई नहीं दिया, जिससे बाइक उछल गई और महिला सड़क पर गिर पड़ी। जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के धरमपुर कोइरीपुर निवासी ममता शुक्ला पड़ोसी बबलू श्रीवास्तव के साथ अपने मायके पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बसौली गांव आ रही थीं। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वे अतरौरा बाजार (थाना आसपुर देवसरा) के पट्टी-ढकवा मार्ग पर पहुंचीं, तभी सड़क पर बने ऊंचे ब्रेकर से बाइक अनियंत्रित होकर उछल गई।हादसे में ममता शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त ब्रेकर अत्यधिक ऊंचा है और उसके आसपास न तो कोई संकेतक पट्टिका लगाई गई है और न ही सफेद पेंट से मार्किंग की गई है, इस संबंध में चिकित्सा डॉक्टर नीरज सिंह ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। जिससे व...

होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: आसपुर देवसरा में ड्रोन से निगरानी

Image
होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं: आसपुर देवसरा में ड्रोन से निगरानी पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उत्तर प्रदेश पुलिस के निर्देशन में आसपुर देवसरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि हुड़दंग करने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे से क्षेत्र के संवेदनशील गांवों और प्रमुख बाजारों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई। ड्रोन के जरिए भीड़भाड़ वाले इलाकों, छतों और गलियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।इसके साथ ही पुलिस टीमों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है। पूर्व में विवादित रहे स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है तथा दोनों पक्षों से वार्ता कर मामलों का समाधान भी कराया गया है, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा कि...

गांवों से ओझल होती फगुआ की परंपरा, होलिका दहन में भी घट रही सहभागिताबदलती जीवनशैली के बीच फीकी पड़ती लोक संस्कृति की रंगत

Image
गांवों से ओझल होती फगुआ की परंपरा, होलिका दहन में भी घट रही सहभागिता बदलती जीवनशैली के बीच फीकी पड़ती लोक संस्कृति की रंगत प्रमोद मिश्रा संवाददाता  पट्टी। कभी फाल्गुन लगते ही गांवों की चौपालों पर ढोलक और मंजीरे की थाप गूंज उठती थी। फगुआ गीतों से पूरा वातावरण रंगीन हो जाता था। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। गांवों में न तो पहले जैसी फगुआ की महफिलें सज रही हैं और न ही होलिका दहन में वैसी भीड़ उमड़ रही है जैसी वर्षों पहले हुआ करती थी।बुजुर्ग बताते हैं कि पहले होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप का अवसर होता था। रात में चौपालों पर बैठकर लोग पारंपरिक फगुआ गाते, बच्चे उत्साह से भाग लेते और महिलाएं भी समूह बनाकर होली गीतों की स्वर लहरियां बिखेरती थीं। अब मोबाइल और टीवी की दुनिया में लोग सिमटते जा रहे हैं, जिससे सामूहिक आयोजन कम होते दिख रहे हैं।होलिका दहन के मौके पर भी अब गांवों में सीमित लोग ही पहुंचते हैं। जहां पहले पूरा गांव एकत्रित होता था, वहीं अब औपचारिकता निभाने भर की भीड़ नजर आती है। युवाओं की रुचि आधुनिक आयोजनों की ओर अधिक झुक गई है, जिससे पा...

गांवों से ओझल होती फगुआ की परंपरा, होलिका दहन में भी घट रही सहभागिताबदलती जीवनशैली के बीच फीकी पड़ती लोक संस्कृति की रंगत

Image
गांवों से ओझल होती फगुआ की परंपरा, होलिका दहन में भी घट रही सहभागिता बदलती जीवनशैली के बीच फीकी पड़ती लोक संस्कृति की रंगत प्रमोद मिश्रा संवाददाता  पट्टी। कभी फाल्गुन लगते ही गांवों की चौपालों पर ढोलक और मंजीरे की थाप गूंज उठती थी। फगुआ गीतों से पूरा वातावरण रंगीन हो जाता था। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। गांवों में न तो पहले जैसी फगुआ की महफिलें सज रही हैं और न ही होलिका दहन में वैसी भीड़ उमड़ रही है जैसी वर्षों पहले हुआ करती थी।बुजुर्ग बताते हैं कि पहले होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक मेल-मिलाप का अवसर होता था। रात में चौपालों पर बैठकर लोग पारंपरिक फगुआ गाते, बच्चे उत्साह से भाग लेते और महिलाएं भी समूह बनाकर होली गीतों की स्वर लहरियां बिखेरती थीं। अब मोबाइल और टीवी की दुनिया में लोग सिमटते जा रहे हैं, जिससे सामूहिक आयोजन कम होते दिख रहे हैं।होलिका दहन के मौके पर भी अब गांवों में सीमित लोग ही पहुंचते हैं। जहां पहले पूरा गांव एकत्रित होता था, वहीं अब औपचारिकता निभाने भर की भीड़ नजर आती है। युवाओं की रुचि आधुनिक आयोजनों की ओर अधिक झुक गई है, जिससे पा...

अज्ञात शव कांड का खुलासा: तीन गिरफ्तार, तेजाब व बाइक बरामद,रसड़ा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, आजमगढ़ निवासी युवक की हुई थी हत्या

Image
अज्ञात शव कांड का खुलासा: तीन गिरफ्तार, तेजाब व बाइक बरामद, रसड़ा पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, आजमगढ़ निवासी युवक की हुई थी हत्या बलिया। Ballia में अज्ञात शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक Omveer Singh के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट/सर्विलांस व Rasra थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या का अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि 10 फरवरी 2026 की सुबह करीब 10 बजे रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के चिलकहर-नत्थोपुर लोहटा मार्ग से सटे कुश ग्राम लोहटा में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था। शव की स्थिति संदिग्ध होने के कारण हत्या की आशंका जताई गई थी। पुलिस ने शव की पहचान कराने और घटना के खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान मृतक की पहचान पंकज गुप्ता पुत्र जगन्नाथ गुप्ता, निवासी लाहीडीह पोस्ट तोवा थाना फूलपुर जनपद Azamgarh के रूप में हुई। विवेचना में हत्या की साजिश में पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। रविवार को पुलिस टीम ने साक्ष्य...

ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
ई-रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के सराय महेश गांव की रहने वाली सरोज देवी पत्नी शिव पूजन सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जाता है कि वह अपने मायके पृथ्वीगंज से अपने गांव आ रही थीं। इसी दौरान रास्ते में शर्मा गांव के समीप अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा में सवार सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

जमीन की घेराबंदी उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप,तीन पर मुकदमा दर्ज

Image
जमीन की घेराबंदी उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज  पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर घेराबंदी उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव निवासी आशा गुप्ता पत्नी त्रियुगी नारायण ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम ढिदुही में स्थित गाटा संख्या 890/च छ की भूमि का बैनामा कराया है। भूमि की सुरक्षा के लिए प्रार्थिनी ने आठ पत्थर और आठ लोहे के पिलर गाड़कर तार से घेराबंदी कर दी थी।आरोप है कि बीती रात 4/5 फरवरी 2026 को रामसजीवन पुत्र अयोध्या, सर्वेश पुत्र रामसजीवन और उर्मिला पत्नी रामसजीवन ने मिलकर भूमि पर लगे पिलर और तार को उखाड़कर गिरा दिया। घटना की जानकारी प्रार्थिनी और उसके पति को 5 फरवरी की सुबह हुई। पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने पति के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो सभी लोग गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। किसी तरह दोनों वहां से भागकर अपनी जान बचाई...

जमीन की घेराबंदी उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप,तीन पर मुकदमा दर्ज

Image
जमीन की घेराबंदी उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज  पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर घेराबंदी उखाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद गांव निवासी आशा गुप्ता पत्नी त्रियुगी नारायण ने कोतवाली पट्टी में दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने ग्राम ढिदुही में स्थित गाटा संख्या 890/च छ की भूमि का बैनामा कराया है। भूमि की सुरक्षा के लिए प्रार्थिनी ने आठ पत्थर और आठ लोहे के पिलर गाड़कर तार से घेराबंदी कर दी थी।आरोप है कि बीती रात 4/5 फरवरी 2026 को रामसजीवन पुत्र अयोध्या, सर्वेश पुत्र रामसजीवन और उर्मिला पत्नी रामसजीवन ने मिलकर भूमि पर लगे पिलर और तार को उखाड़कर गिरा दिया। घटना की जानकारी प्रार्थिनी और उसके पति को 5 फरवरी की सुबह हुई। पीड़िता का कहना है कि जब वह अपने पति के साथ आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंची तो सभी लोग गाली-गलौज करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। किसी तरह दोनों वहां से भागकर अपनी जान बचाई...

पैमाइश को जा रहे दो लेखपाल सड़क हादसे में घायल, रखहा बाजार के पास हुआ हादसाएसडीएम व तहसीलदार सीएचसी पहुंचकर जाना हाल-चाल

Image
पैमाइश को जा रहे दो लेखपाल सड़क हादसे में घायल, रखहा बाजार के पास हुआ हादसा एसडीएम व तहसीलदार सीएचसी पहुंचकर जाना हाल-चाल पट्टी। पैमाइश के कार्य के लिए कंधई थाने से पुलिस बल लेने जा रहे दो लेखपाल सड़क हादसे में घायल हो गए। हादसा पट्टी क्षेत्र में रखहा बाजार के समीप हुआ। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घायलों में लेखपाल अंकित सिंह शामिल हैं, जो पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चरैया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरे घायल लेखपाल राधा कृष्ण मिश्रा हैं, जो प्रयागराज (इलाहाबाद) के निवासी हैं और लौआर गांव में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लेखपाल पैमाइश के लिए कंधई थाने से पुलिस बल लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में रखहा बाजार के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पट्टी के एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा और तहसीलदार पवन सिंह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सीएचसी पट्टी पहुंचे और घायल राजस्व कर्मियों का हाल-चाल लिया। अधिकार...

होटल में खाना खाने पहुंचे युवक की सोने की अंगूठी गायब, पुलिस जांच में जुटी

Image
होटल में खाना खाने पहुंचे युवक की सोने की अंगूठी गायब, पुलिस जांच में जुटी पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र में एक होटल में खाना खाने पहुंचे युवक की सोने की अंगूठी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। पीड़ित ने होटल के एक वेटर पर अंगूठी चोरी करने की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जानकारी के अनुसार बेलखरनाथ धाम विकासखंड क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव निवासी संतोष तिवारी पुत्र राकेश तिवारी ने कंधई थाने में तहरीर देकर बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक होटल में खाना खाने गए थे। खाना खाते समय उन्होंने अपनी सोने की अंगूठी उतारकर मेज पर रख दी थी। खाना खाने के बाद जब उन्होंने अंगूठी देखी तो वह वहां से गायब थी।पीड़ित के अनुसार अंगूठी की कीमत करीब 53 हजार रुपये बताई जा रही है। काफी देर तक होटल में तलाश करने के बावजूद अंगूठी का कोई पता नहीं चल सका। संतोष तिवारी को आशंका है कि होटल के किसी वेटर ने उनकी अंगूठी उठा ली है। मामले की सूचना मिलने के बाद कंधई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जांच के लिए पहुंचे उप...

पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गड्ढे में फंसकर बाइक पलटी, महिला समेत दो घायल

Image
पट्टी-रानीगंज मार्ग पर गड्ढे में फंसकर बाइक पलटी, महिला समेत दो घायल पट्टी। पट्टी-रानीगंज मार्ग पर बेलसंडी गांव के समीप रविवार देर शाम लगभग 6:30 बजे सड़क पर बने गड्ढे में बाइक फंसने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार, कंधई थाना क्षेत्र के सरवरपुर गांव निवासी अनीता देवी प्रजापति (35 वर्ष) अपने जीजा विजय कुमार प्रजापति के साथ पट्टी कोतवाली क्षेत्र के चितवनपुर से रिश्तेदारी से लौट रही थीं। जैसे ही वे बेलसंडी गांव के पास पहुंचे, अचानक सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया फंस गया और वाहन पलट गया।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए एंबुलेंस बुलवाई। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि दोनों घायलों की हालत सामान्य है और उनका उपचार जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत क...