गाजी चौराहा-कटरा सड़क चौड़ीकरण की जद में पेड़, युवाओं ने संरक्षण का लिया संकल्पविद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधा रक्षासूत्र, पेड़ों से चिपककर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
गाजी चौराहा-कटरा सड़क चौड़ीकरण की जद में पेड़, युवाओं ने संरक्षण का लिया संकल्प विद्यार्थियों ने पेड़ों को बांधा रक्षासूत्र, पेड़ों से चिपककर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश प्रतापगढ़। गाजी चौराहा से कटरा तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को बचाने के लिए सोमवार को छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया और पेड़ों से चिपककर प्रकृति की रक्षा का संदेश दिया। अभियान से जुड़े लोगों के मुताबिक, प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के मार्ग में करीब 400 से 600 पेड़ों के प्रभावित होने की संभावना है। इसी को लेकर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े युवाओं ने पेड़ों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में आत्रेय एकेडमी के छात्र-छात्राओं के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पेड़ों को रक्षासूत्र बांधे। युवाओं और बच्चों ने पेड़ों से चिपककर इनके संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान “पेड़ों की रक्षा कौन करेगा—हम करेंगे, हम करेंगे” और “...