Posts

किराने की दुकान से 1.210 किलो गांजा और 11,080 रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Image
किराने की दुकान से 1.210 किलो गांजा और 11,080 रुपये बरामद, आरोपी गिरफ्तार मानिकपुर/प्रतापगढ़। मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत मानिकपुर पुलिस ने एक किराना दुकानदार को गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे और दुकान से 1 किलो 210 ग्राम गांजा तथा 11,080 रुपये नकद बरामद करने का दावा किया है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिवनारायन वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मानिकपुर पंकज कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर ग्राम मुन्दीपुर रानापट्टी स्थित किराने की दुकान पर दबिश दी गई। यहां से पुलिस ने श्यामजी मिश्रा (58) पुत्र स्वर्गीय रामजी मिश्रा निवासी मुन्दीपुर रानापट्टी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दुकान से कुल 1 किलो 210 ग्राम गांजा और जामातलाशी में बिक्री के 11,080 रुपये बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।आरोपी के खिलाफ थाना मानिकपुर में मुकदमा अपराध संख्या 219/2026, धारा...

ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, दिव्यांग होने का सता रहा डर,डीएम को दो बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग,

Image
ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ी, दिव्यांग होने का सता रहा डर, डीएम को दो बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग, सुल्तानपुर। गोलाघाट स्थित एक निजी अस्पताल में पैर की नस में ब्लॉकेज का ऑपरेशन कराने के बाद महिला की हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पूरे दलपत शाह गांव निवासी पत्रकार सूरज वर्मा ने अस्पताल के चिकित्सक पर कथित चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। उनका कहना है कि उनकी पत्नी करीब तीन महीने से बिस्तर पर हैं और बिना सहारे चलने-फिरने में असमर्थ हैं। परिजनों को उनके दिव्यांग होने का डर सता रहा है। सूरज वर्मा के अनुसार उनकी करीब 40 वर्षीय पत्नी कंचन वर्मा के बाएं पैर की नस में ब्लॉकेज था। 16 मई को उन्हें गोलाघाट स्थित सुल्तानपुर हॉस्पिटल एंड ऑर्थो सेंटर में भर्ती कराया गया। आरोप है कि चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार पांडे ने 17 मई को सर्जरी की और 19 मई को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ित का आरोप है कि ऑपरेशन, दवाइयों और अस्पताल के अन्य खर्च के नाम पर उनसे करीब 1.70 लाख रु...

गौ माता कथा में उमड़े श्रद्धालु, गौ सेवा का लिया संकल्प

Image
गौ माता कथा में उमड़े श्रद्धालु, गौ सेवा का लिया संकल्प पट्टी। नगर स्थित विवाह मंडप में चल रही गौ माता कथा में बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथावाचक आनंद महाराज ने सनातन संस्कृति में गाय के धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। भजनों और धार्मिक प्रसंगों के बीच श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।आनंद महाराज ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान कामधेनु के प्रकट होने का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भोजन बनने के बाद पहली रोटी गौ माता के लिए निकालने की परंपरा रही है। इसे गौ ग्रास कहा जाता है। यह परंपरा जीवों के प्रति करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित गौ सेवा करने और बच्चों को भी भारतीय संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया।कथा के दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। नगर और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कि...

छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

Image
छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय प्रतापगढ़।रानीगंज थाना पुलिस की साइबर सेल और मिशन शक्ति टीम ने बुधवार को फतेहपुर स्थित देवकी विद्या मंदिर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान छात्राओं को साइबर ठगी के नए तरीकों की जानकारी देकर सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस टीम ने बताया कि साइबर ठग पार्सल पहुंचाने, बिजली बिल बकाया, बैंक खाते का सत्यापन और सरकारी योजनाओं के नाम पर मोबाइल पर फर्जी संदेश और लिंक भेजते हैं। लिंक खोलने पर मोबाइल में संदिग्ध अनुप्रयोग डाउनलोड कराने का प्रयास किया जाता है। इसके जरिये ठग संदेश, संपर्क सूची, एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर आर्थिक ठगी कर सकते हैं। छात्राओं को सलाह दी गई कि मोबाइल में कोई भी अनुप्रयोग केवल अधिकृत माध्यम से ही डाउनलोड करें। अनजान संदेश या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और किसी के कहने पर कोई संदिग्ध अनुप्रयोग डाउनलोड न करें। बैंक खाता, एटीएम, एक बार इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड, गुप्त पहचान संख्या और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा नहीं करने की हिदायत दी गई।पुलिस ने बताया ...

सीएचसी गेट पर गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज के साथ तीमारदार, समस्या का निस्तारण न होने से लोग परेशान

Image
सीएचसी गेट पर गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं मरीज के साथ तीमारदार,  समस्या का निस्तारण न होने से लोग परेशान प्रतापगढ़।पट्टी नगर के रायपुर रोड स्थित सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्य प्रवेश द्वार पर बारिश में गंदा पानी एकत्रित हो जाता है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ तीमारदार, इसी गंदे पानी से अस्पताल पहुंचने को विवश हैं। काफी समय से चल रही यह समस्या का निस्तारण ना होने से लोगों में आक्रोश है।मुख्य मार्ग से अस्पताल जाने वाले रास्ते में बरसात हुई तो उसका पानी भर जाता है। यह पानी पूरे दिन यहीं पर भरा रहता है। इसके निकलने का कोई इंतजाम यहां पर नहीं है। उत्तर दिशा में सुलभ शौचालय का निर्माण फिर से हो रहा है। दूसरी तरफ नाली का निर्माण है ही नहीं। इससे यह पानी यहां से नहीं निकल पा रहा है। जरा सी बरसात हुई तो पानी यहीं पर भरकर बदबू फैलाता है। इसी बारिश के बदबूदार पानी से होगा। एंबुलेंस में मरीज जा रहे हैं बाइक से उनके तीमारदार और अस्पताल इलाज के लिए जाने वाले लोग पहुंच रहे हैं। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं जा पा रहा है।

गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Image
गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार प्रतापगढ़। कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी बांकेलाल उर्फ रमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को खरहर बार्डर स्थित घाटमपुर पिडियन का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार आरोपी बांकेलाल उर्फ रमेश कुमार पुत्र स्व. मेवालाल निवासी कादीपुर पूरे हीरावन, थाना कोतवाली देहात के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित आरोपियों की तलाश और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।आरोपी के खिलाफ कोतवाली देहात में वर्ष 2025 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।