Posts

संगठित समाज का विकास सुनिश्चित है- डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा

Image
संगठित समाज का विकास सुनिश्चित है- डॉ वीरेंद्र विश्वकर्मा  प्रतापगढ़। लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉक्टर वीरेंद्र विश्वकर्मा  आज भगवान विश्वकर्मा मंदिर मानिकपुर में पहुंचकर माथा टेका और आरती कर भगवान विश्वकर्मा  का आशीर्वाद प्राप्त किया । मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के द्वारा नौ नवंबर लखनऊ चलो कार्यक्रम के उपलक्ष्य में आहूत बैठक में डॉक्टर  वीरेंद्र विश्वकर्मा  बतौर  मुख्य अतिथि शामिल हुए।  इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि  मजबूत सामाजिक संगठन के अभाव में विश्वकर्मा समाज को राजनीतिक भागीदारी  नहीं मिल पा रही हैं। कम जनसंख्या वाले समाज संगठित होकर अपनी राजनीतिक भागीदारी हासिल कर चुके हैं। जबकि आबादी में उनसे ज्यादा होते हुए भी विश्वकर्मा समाज राजनीति में हाशिए पर खड़ा है। आइए हम सब मिलकर नौ नवंबर को लखनऊ स्थित रमाबाई पार्क में अपनी संगठन शक्ति का प्रदर्शन करके साबित करें कि हम अपने  अधिकार को मांग कर नहीं,  छीन कर लेने में सक्षम हैं। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक ...

मिशन शक्ति के तहत जागरूकता चौपाल में महिलाओं को किया गया जागरूक

Image
मिशन शक्ति के तहत जागरूकता चौपाल में महिलाओं को किया गया जागरूक  प्रतापगढ़। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया है कि विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के ग्राम पूरे नेवाजी शुकुलपुर में “मिशन शक्ति“ फेज-5 के अन्तर्गत जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हव फॉर इम्पावरमेन्ट की टीम द्वारा किया गया जिसमें उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा/दहेज उन्मूलन विषयों पर चर्चा की गयी एवं विभाग द्वारा संचालित योजनायें जैसे-निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पांसरसिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढाओं, वन स्टाप सेन्टर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 112 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में गांव की महिलायें आदि लोग उपस्थित रहे।

थाना समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने थाना कोहड़ौर में लोगों की सुनी शिकायतें,शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करायें-डीएम

Image
थाना समाधान दिवस पर डीएम एवं एसपी ने थाना कोहड़ौर में लोगों की सुनी शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करायें-डीएम  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोहड़ौर में दूर-दराज से आये हुये फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अधिकारियों को शिकायतों का जल्द और प्रभावी ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि जनता को न्याय मिले और थानों में उनकी समस्याओं का समाधान हो। थाना कोहड़ौर समाधान दिवस में 11 शिकायतें राजस्व विभाग की प्राप्त हुई। डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में जमीनी विवादों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर बिना किसी पक्षपात के उन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें जिससे कि फरियादियों को बार-बार अपनी शिकायत को लेकर इधर-उधर भटकना न पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि जो फरियादी भी अपनी समस्या लेकर आये उनकी शिकायतों को गम्भीरता से सुनें। उन्होंने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते ह...

प्रसुताओं के आहार पर अस्पताल कर्मियों का डांका ,आखिर इसका जिम्मेदार कौन, विभाग मौन

Image
प्रसुताओं के आहार पर अस्पताल कर्मियों का डांका  ,आखिर इसका जिम्मेदार कौन, विभाग मौन  प्रमोद मिश्रा संवाददाता  पट्टी। सरकारी अस्पताल में प्रसूताओं को दिए जाने वाले आहार पर अस्पताल के कर्मचारी ही डांका डाल रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा। लापरवाही का आलम यह है कि नाश्ते में दिये जाने वाले कच्चे दूध को दोपहर में दिया जाने वाले भोजन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। शाम को सिर्फ नाम के लिए ही दलिया रह जाता है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी में भर्ती के दौरान नॉरमल डिलीवरी के बाद 48 घंटे और सिजेरियन को आठ से दस दिन अस्पताल में भर्ती रखा जाता है। इस दौरान भर्ती मरीजों के लिए खाने की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन द्वारा ही की जाती है। प्रसूताओं को भर्ती के दौरान पौष्टिक आहार देने के लिए सरकार के द्वारा लाखों रुपये का बजट दिया जाता है, जिससे की मरीजों को समय पर आहार मिल सके, लेकिन अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन में गड़बड़झाला देखने को मिल रहा है। अस...

कार्बाइड गन से युवक हुआ घायल धडल्ले से युवक कार्बाइड गन का युवक कर रहे है इस्तेमाल

Image
कार्बाइड गन से युवक हुआ घायल  धडल्ले से युवक कार्बाइड गन का युवक कर रहे है इस्तेमाल  पट्टी।कार्बाइड गन से लोगों की आंखों की रोशनी जाने के मामले थमने का नाम ले रहा है। कुछ ऐसे ही मामला कंधई थाने के भैसौनी गांव में देखने को मिला। जहां पर कार्बाइड गन चलाने से युवक की आंख में गंभीर चोटे आई । युवक का इलाज प्राईवेट चिकित्सक के यहां चल रहा है।  गांव निवासी शिवम गौतम 18 वर्ष पुत्र सुभाष गौतम दीपावली पर कार्बाइड गन को लेकर आया था। दीपावली के बाद बीते शुक्रवार की देर शाम वहां इस गन से फायर कर रहा था। गन के दागने पर अचानक गन फट गई और युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर प्राईवेट चिकित्सक के पास पहुंचे। जहां पर युवक की आंख में गंभीर चोट आई है। यह कार्बाइड गन पर कई राज्यों में प्रतिबंध भी लगाया गया है, लेकिन थोडी सी खुशी के लिए लोगों को गंभीर परिणाम भुगतान पड रहा है।

सूबे के पूर्व कैबिनेट मन्त्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के निर्देश पर पर्यटन एंव संस्कृति विभाग द्वारा,पट्टी में होगी राम लीला,

Image
सूबे के पूर्व कैबिनेट मन्त्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के निर्देश पर पर्यटन एंव संस्कृति विभाग द्वारा,पट्टी में होगी राम लीला, अयोध्या के मशहूर पात्रों द्वारा पट्टी मे 6 नवम्बर से 15 नवम्बर तक खेली जायेगी राम लीला, पट्टी। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पट्टी में होगी रामलीला। पट्टी की ऐतिहासिक रामलीला का मंचन इस वर्ष श्री मारुति नंदन आदर्श सेवा समिति लक्ष्मण घाट अयोध्या द्वारा खेली जाएगी। आपको बताते चलें कि श्री हनुमान राम लीला समिति पट्टी 1999 से अनवरतक्षेत्रीय कलाकारों द्वारा मंचन करती चली आ रही थी इस बार की रामलीला के मंचन के सन्दर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष व संरक्षक श्री हनुमान राम लीला समिति पट्टी, अशोक कुमार जायसवाल, श्री हनुमान रामलीला समिति के अध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह बुदुल सिंह, प्रबंधक ब्रजेश बहादुर सिंह, महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश शुक्ल व प्रिन्स वरनवाल, द्वारा सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह से पट्टी के ऐतिहासिक दशहरे मेले के अवसर पर श्री हनुमान रामलीला समिति द्वारा राम लीला का मंचन करने हेतु पर...

पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का किया गया अंतिम संस्कार

Image
पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव का किया गया अंतिम संस्कार  पट्टी। दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी जिसमें एक बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत हो गई थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पीएम होने के बाद परिजनों ने प्रयागराज में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मजीठी गांव निवासी राहुल त्रिपाठी 32 वर्ष की बाइक से शुक्रवार की देर शाम दशरथपुर गांव के समीप दूसरे सवार से जोरदार टक्कर हो गई थी । सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया था। रविवार की दोपहर पीएम के बाद परिजनों ने शव को लेकर प्रयागराज में अंतिम संस्कार कर दिए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।