Posts

ब्लड चेकअप, दंत चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर के माध्यम से समाज सेवा की नई शुरुआत

Image
ब्लड चेकअप, दंत चिकित्सा एवं आयुष्मान कार्ड शिविर के माध्यम से समाज सेवा की नई शुरुआत पट्टी।वीआरटी फाउंडेशन का आज भव्य शुभारंभ समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया। स्थापना के पहले ही दिन फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार की सुबह भुई फोर नाथ के मंदिर परिसर में एक दिवसीय ब्लड चेकअप शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु सहायता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी स्वास्थ्य जांच करवाई, ब्लड चेकअप करवाया तथा आयुष्मान कार्ड संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आयोजन से पहले लगातार दो दिनों तक पूरे क्षेत्र में टेम्पो पर लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे बड़ी संख्या में लोगों ने इस जनसेवा अभियान में भाग लिया। वीआरटी फाउंडेशन के संस्थापक त्र्यमकेश पांडेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं और जनकल्याणकारी सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि यह केवल शुरुआत है और भविष्य में भी ऐसे सेवा शिविर नियम...

सरसतपुर गांव की विवाहिता को ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित गंभीर आरोपों की दी गई तहरीर

Image
सरसतपुर गांव की विवाहिता को ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित गंभीर आरोपों की दी गई तहरीर  पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सरसतपुर गांव निवासी मनोत्री देवी पत्नी कमलेश कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गुरुवार की रात 9:00 बजे उसका देवर का कारण ही उसे गालियां देने लगा विरोध करने पर उसे मारा पीटा। घर लौटे पति को उसने जब आप बीपी बताइए तो पति भी उसे ही गालियां व धमकी देने लगा। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी मायके वालों को दी। मायके वाले विवाहिता की ससुराल पहुंचे। उसे लेकर शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे थाना आए। पति सास देवर के विरुद्ध गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

रायपुर गांव जीजीआईसी के बगल बिना बिजली विभाग के अनुमति के 11000 लाइन के नीचे दो तल्ला मकान हुआ निर्माण

Image
रायपुर गांव जीजीआईसी के बगल बिना बिजली विभाग के अनुमति के 11000 लाइन के नीचे दो तल्ला मकान हुआ निर्माण  पट्टी। पावर हाउस के अवर अभियंता मुखराज ने मंगलवार को दोपहर करीब 1:00 बजे पट्टी कोतवाल को तहरीर देकर आरोपित किया है कि पट्टी ग्रामीण क्षेत्र में रायपुर गांव स्थित जीजीआईसी स्कूल के बगल 11000 लाइन के नीचे बिना बिजली विभाग के अनुमति के दो तल्ला मकान एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कर लिया गया। जिसके कारण 11000 लाइन साउथ फीडर ब्रेकडाउन हो जाती है। उक्त के द्वारा जानबूझकर लाइन के नीचे मकान का निर्माण किया गया। निर्माण के दौरान विद्युत दुर्घटना होते-होते बची थी। निर्माण हो जाने से भविष्य में भयंकर विद्युत दुर्घटना घटित होने की प्रबल संभावना है। जिससे जनहानी के साथ उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की काफी क्षति होगी। एवं विद्युत विभाग छबि धूमिल होगी। इसलिए बिना विद्युत विभाग के अनुमति के एचटी लाइन के नीचे अवैध रूप से बना मकान निर्माण करने एवं विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत आपूर्ति बाधा उत्पन्न करने संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज करने एवं लाइन के नीचे अवैध रूप से निर्माण को हटाने की ...

मामूली बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, दुकानों और घरों में घुसा पानी

Image
मामूली बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, दुकानों और घरों में घुसा पानी पट्टी। बेलखरनाथ धाम विकास खंड के उड़ैयाडीह बाजार में महज एक घंटे की बारिश ने जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। बाजार की सड़क तालाब में तब्दील हो गई और घुटनों तक पानी भर जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव के चलते दर्जनभर से अधिक दुकानों और कई मकानों में पानी घुस गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकल नहीं सका। जलभराव से रंजन मेडिकल स्टोर, लतीफ अंसारी की फुटवियर दुकान, रंगलाल सोनी की स्वर्णकारी की दुकान, दिलीप गुप्ता की कॉपी-किताब की दुकान, सिराजुल की कॉस्मेटिक दुकान समेत एक दर्जन से अधिक दुकानों और आसपास के मकानों में पानी भर गया। दुकानदारों का कहना है कि पानी घुसने से सामान खराब हो गया और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से बाजार में जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने, नालियों की नियमित सफाई कराने तथा जलभराव की समस्या से जल्द न...

पट्टी-आसपुर देवसरा मार्ग पर सड़क तक फैली झाड़ियां, हादसों का बढ़ा खतरा

Image
पट्टी-आसपुर देवसरा मार्ग पर सड़क तक फैली झाड़ियां, हादसों का बढ़ा खतरा पट्टी। पट्टी से आसपुर देवसरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियां अब राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं। आमापुर बाजार से लेकर आसपुर देवसरा तक सड़क की दोनों पटरियों पर झाड़ियों की डालियां सड़क तक फैल गई हैं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन समय से दिखाई नहीं देते, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बरसात के मौसम में झाड़ियां तेजी से बढ़ने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। लोगों ने सड़क किनारे की झाड़ियों की जल्द कटाई कराए जाने की मांग की है ताकि संभावित हादसों पर रोक लग सके। इस संबंध में वन विभाग के दरोगा विजय सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। सड़क की पटरियों पर फैली झाड़ियों को जल्द कटवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।

धौरहरा के पास सड़क किनारे सूखा पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग

Image
धौरहरा के पास सड़क किनारे सूखा पेड़ बना खतरा, ग्रामीणों ने हटाने की उठाई मांग पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के धौरहरा गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा एक सूखा पेड़ राहगीरों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।गांव निवासी सूरज वर्मा, जगमोहन, सौरभ, शिवकांत, राकेश, नंदन चतुर्वेदी और शुभम तिवारी ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सूखा पेड़ कभी भी गिरकर जान-माल का नुकसान कर सकता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग अब तक इसे हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर सका है।ग्रामीणों ने सूखे पेड़ को तत्काल कटवाने की मांग करते हुए संभावित दुर्घटना से पहले आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।इस संबंध में वन विभाग के दरोगा विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। सूखे पेड़ को कटवाने के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई कर पेड़ हटवा दिया जाएगा।

बिना नोटिस पत्थरगड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने सीमांकन कार्रवाई पर उठाए सवाल

Image
बिना नोटिस पत्थरगड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने सीमांकन कार्रवाई पर उठाए सवाल पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा (नीमा) के प्रदीप सरोज और आदर्श मिश्र ने राजस्व विभाग की सीमांकन एवं पत्थरगड़ी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि बिना सूचना दिए दूसरे गाटों में पत्थर गाड़ दिए गए।ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 197 (ख) से संबंधित धारा-24 का मामला उपजिलाधिकारी पट्टी न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें पत्थरगड़ी का आदेश पारित किया गया था। आरोप है कि सोमवार को राजस्व विभाग की टीम सीमांकन के लिए पहुंची और नापी के बाद गाटा संख्या 411, जो प्रदीप सरोज आदि के नाम दर्ज है, तथा गाटा संख्या 218 और 224, जो शिवनाथ मिश्र आदि के नाम दर्ज हैं, उनमें करीब दो लाठा अंदर धान की फसल के बीच पत्थर गाड़ दिए गए।प्रदीप सरोज और आदर्श मिश्र का कहना है कि उन्हें न तो संबंधित मुकदमे का नोटिस मिला और न ही सीमांकन की तिथि की कोई सूचना दी गई। उनका कहना है कि नियमानुसार संबंधित पक्षों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप...