पाइप बंद होने से विद्यालय में भरा पानी, शिक्षण कार्य प्रभावित
पाइप बंद होने से विद्यालय में भरा पानी, शिक्षण कार्य प्रभावित कुंडा/प्रतापगढ़। नगर पंचायत हीरागंज बाजार के लक्ष्मीगंज में खेल मैदान में पार्क निर्माण के दौरान सड़क किनारे स्थित जल निकासी पाइप को अवरुद्ध किए जाने से जनता इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यालय परिसर में पानी भर गया है और अब पानी कक्षाओं तक पहुंचने लगा हैविद्यालय के प्रधानाचार्य का कहना है कि पूर्व में कभी विद्यालय परिसर में इस तरह जलभराव की स्थिति नहीं बनी थी, लेकिन पार्क निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए लगी पाइप को बंद कर दिए जाने से बारिश का पानी विद्यालय परिसर में जमा हो रहा है।जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में परेशानी हो रही है। वहीं कक्षाओं में पानी पहुंचने से पठन-पाठन भी प्रभावित हो रहा है। विद्यालय प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को पत्र भेजकर अवरुद्ध की गई पाइप को तत्काल खुलवाने और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।विद्यालय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि बारिश...