Posts

बजबजाती नालियों से उठ रही है दुर्गंध ,सूचना के बावजूद सफाई कर्मी ने नहीं की सफाई

Image
बजबजाती नालियों से उठ रही है दुर्गंध , सूचना के बावजूद सफाई कर्मी ने नहीं की सफाई  पट्टी।सड़क के किनारे बाजार में बिना पत्थर के नालियों के बजबजाने से दुर्गंध उठ रही है ,जिससे आसपास के लोगों का जीना हराम हो गया है । नालियों की सफाई के लिये सफाई कर्मी को स्थानीय लोगों ने सूचना दी किंतु उसने सफाई न कर इस अनदेखी कर दिया ।बेलखरनाथ धाम के रखहा बाजार में स्थित मस्जिद के बगल सड़क के उत्तरी ओर पत्थर से ना ढकने के कारण कुछ स्थानों पर खुली हुई है जो कि आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा फेंकने से दुर्गंध ही नहीं उठ रही है बल्कि मच्छरों का डेरा भी जम गया है । नालियों की सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मी को सूचना दी, किन्तु उसने सफाई न कर इसे अनसुना कर दिया । नालियों से उठ रही दुर्गंध के कारण मच्छरों का डेरा जम गया है तथा वह नालियों के अलावा आसपास के लोगों का भी जीना हराम कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि यदि नालियों की सफाई नहीं की गई तो आने वाली गर्मी में बीमारियों से इनकार नहीं किया जा सकता । एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने बताया कि जल्द ही नालियों की सफाई करा कर लोगों को मच्छरों से निजात दिला...

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा

Image
पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा के रमईपुर नेवादा  व पूरे खिरोधर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधीर को मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेर लिया और लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर उसकी बहन सुलेखा मौके पर पहुंची और भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान उसके कान का झुमका टूट गया और वह लहूलुहान हो गई।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

आर्म्स एक्ट व मारपीट मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तारदिलीपपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

Image
आर्म्स एक्ट व मारपीट मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार दिलीपपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश पट्टी। थाना दिलीपपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार को उ0नि0 अनुपम पटेल मय हमराह कांस्टेबल आशीष कुमार, सुनील कुमार व लक्ष्मण सिंह के साथ थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामपियारे पुत्र रामनिहोर निवासी ग्राम याहियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा अमर सिंह उर्फ भुन्नी पुत्र बृजलाल सिंह निवासी ग्राम चौपई थाना कंधई (वर्तमान पता थाना दिलीपपुर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को करीब 2 बजे दोनों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Image
एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार पट्टी। थाना कंधई पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।सोमवार को उ0नि0 रज्जन राव मय हमराह मुख्य आरक्षी ऋषिकेश तिवारी के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी संदीप वर्मा पुत्र कन्हैया लाल, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम ताला थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य मामलों में वांछित चल रहा था।गिरफ्तारी के बाद सोमवार को लगभग 2 बजे आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

जमीन विवाद में पड़ोसियों का हमला, ननद-भाभी घायलकार्रवाई न होने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

Image
जमीन विवाद में पड़ोसियों का हमला, ननद-भाभी घायल कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के कापा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा महिला और उसकी ननद की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की मांग की है। जानकारी के अनुसार, कापा गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी अरविंद का पड़ोसियों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते 21 तारीख को दोपहर करीब 1:30 बजे जब सुशीला देवी अपने घर के सामने नल के पास लगे पौधों को पड़ोसियों द्वारा उखाड़े जाने का विरोध करने पहुंची, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर उसकी ननद मनीषा बीच-बचाव के लिए पहुंची, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उसने क्षेत्राधिकारी पट्टी को शिकाय...

मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए युवक पर हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

Image
मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए युवक पर हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र व नगर कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दवा लेने गए एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। पूरी घटना पास लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।दिलीप पुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी अरमान खान ने कोतवाली नगर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 2:30 महुली नहर के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घेर लिया,पीड़ित का आरोप है कि पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान अरमान को हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके साथ मौजूद मकबूल के गले में भी गंभीर चोट लग गई। आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के समय मेडिकल स्टोर के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि हमलावरों का डर से कोई खुलकर विरोध नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि पूरी वारदा...

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पत्नी की की तहरीर पर चालक पर एफआईआर कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानू पुर गांव का मामला

Image
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पत्नी की की तहरीर पर चालक पर एफआईआर  कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानू पुर गांव का मामला   पट्टी।गुरुवार की शाम 7 बजे साइकिल से घर लौट रहे भट्ठे पर मिट्टी लेकर जा रहें ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को रौंदते हुए भाग निकला आसपास के लोग के पहुंचे थे की तब तक मौत हो चुकी थी। कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानू पुर गांव निवासी नीशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति संतोष कुमार गुरुवार को सिकरी कानू पुर बाजार घरेलू सामान खरीदने के लिए गए थे, वापस लौटते समय बाजार के समीप बरहा गांव स्थित तालाब के पास ईंट भट्ठे पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने पति की साइकिल में टक्कर मारकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला मौके पर ही संतोष की मौत हो गई, जानकारी मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी मंगरौरा भूपेश सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की पत्नी नीशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सिकरी कानू पुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अजय सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।