Posts

Showing posts from April, 2026

पट्टी में जूता कारोबारी रहस्यमय तरीके से लापता, दुकान से निकला… रात तक नहीं लौटा—परिजनों में मचा कोहराममोबाइल स्विच ऑफ, हर जगह तलाश बेकार—अपहरण या साजिश? कई सवालों के बीच पुलिस जांच तेज

Image
पट्टी में जूता कारोबारी रहस्यमय तरीके से लापता, दुकान से निकला… रात तक नहीं लौटा—परिजनों में मचा कोहराम मोबाइल स्विच ऑफ, हर जगह तलाश बेकार—अपहरण या साजिश? कई सवालों के बीच पुलिस जांच तेज पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रायपुर गांव निवासी जूता कारोबारी मोहम्मद यासीन (40) संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लापता हो गए। गुरुवार दोपहर अपनी दुकान से निकले यासीन देर रात तक घर नहीं लौटे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।परिजनों के अनुसार, मोहम्मद यासीन रोज की तरह 2 अप्रैल को पट्टी बाजार स्थित अपनी जूता-चप्पल की दुकान पर मौजूद थे। दोपहर के समय उन्होंने घरवालों को बताया कि वह किसी काम से प्रतापगढ़ जा रहे हैं और जल्द लौट आएंगे। लेकिन शाम ढलने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।रात करीब 9 बजे तक इंतजार करने के बाद परिवार ने उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत रिश...

हत्या के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया

Image
हत्या के मामले में फरार चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया प्रतापगढ़।थाना दिलीपपुर पुलिस ने अन्तरजनपदीय अभियुक्त सन्दीप उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को रामलीला मैदान के पास रेलवे अंडरपास के समीप से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद हुआ है। दरअसल, 9 मार्च 2026 को दिलीपपुर क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले इस केस के मुख्य आरोपी सद्दाम को 11 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वारदात की साजिश एक कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर रची गई थी। आरोपी को युवक का मोबाइल छीनने के लिए बुलाया गया था, लेकिन जंगल में ले जाकर मुख्य आरोपी ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और अपने साथियों के संपर्क में था। पैसों की कमी होने पर जब वह मिलने आया, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर हत्या, लूट और...

नशेड़ी बेटे का तांडव: सगी बहन का पैर तोड़ा, माता-पिता को भी पीटा

Image
नशेड़ी बेटे का तांडव: सगी बहन का पैर तोड़ा, माता-पिता को भी पीटा पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बेला गांव में एक नशे के आदी युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी। नशे में धुत होकर घर पहुंचे युवक ने अपनी ही सगी बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने आए मां-बाप को भी बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। घटना से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पीड़िता हीरावती पत्नी राम लवट ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनका बेटा शेर बहादुर लंबे समय से नशे का आदी है। बुधवार रात करीब 9 बजे वह नशे में घर पहुंचा और किसी बात को लेकर अपनी बहन निशा से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने निशा पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर बचाने पहुंचे माता-पिता हीरावती और राम लवट को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन्हें भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल निशा को रात में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ पहुंचाया, जहां उपचार के बाद गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे पीड़ित परिवा...

विवाहिता ने सास-ससुर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, नामजद तहरीर देकर मांगी कार्रवाई

Image
विवाहिता ने सास-ससुर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप, नामजद तहरीर देकर मांगी कार्रवाई पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआ गांव की एक विवाहिता ने अपने सास-ससुर पर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने गुरुवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़िता देवकी का आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उसका कहना है कि सास और ससुर द्वारा उसे जबरन खेतों में काम करने के लिए मजबूर किया जाता है। कड़ी मेहनत के बावजूद उसे पर्याप्त भोजन और आराम तक नहीं दिया जाता। जब वह खाने-पीने या आराम की बात करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उसे बार-बार घर छोड़कर चले जाने और पति से तलाक लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस तरह की धमकियों और व्यवहार से वह काफी भयभीत और मानसिक रूप से परेशान है।गुरुवार को करीब 12:30 बजे पीड़िता कोतव...

पुश्तैनी रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार

Image
पुश्तैनी रास्ता बंद होने से ग्रामीण परेशान, एसडीएम से लगाई गुहार पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गंधियावा गांव में पुश्तैनी रास्ता बंद किए जाने का मामला सामने आया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गांव निवासी सिंम्पी सिंह, रीमा सिंह, कमल सिंह, खुशबू सिंह, विमल सिंह, शिव बहादुर सिंह व रामचंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि उनके आने-जाने का पुश्तैनी रास्ता गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अवरुद्ध कर दिया गया है। रास्ता बंद होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग से आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एसडीएम पट्टी को शिकायती पत्र देकर रास्ता खुलवाने की मांग की।इस संबंध में एसडीएम पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच कराते हुए जल्द ही रास्ता खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी।

पट्टी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का कारण

Image
पट्टी-रानीगंज मार्ग बदहाल, गड्ढों में तब्दील सड़क बनी हादसों का कारण पट्टी। पट्टी से रानीगंज को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली की मार झेल रहा है। सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि आए दिन लोग इन गड्ढों की वजह से हादसे का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के बाद से सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है, जिससे दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। कई बार राहगीरों को गंभीर चोटें भी आ चुकी हैं।इसके बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह से मौन बने हुए हैं। न तो सड़क की मरम्मत की कोई ठोस पहल दिखाई दे रही है और न ही समस्या के समाधान की दिशा में कोई कार्रवाई हो रही है। मामले में स्थानीय निवासी अरुण यादव, कृपा शंकर, विजय, गुड्डू, राकेश और प्रदीप समेत अन्य लोगों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही समस्या का स...

तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत

Image
तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के बैजलपुर गांव में तालाब (तलबी) की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। गांव निवासी बृजेश कुमार पांडे ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार गाटा संख्या 1002 व 1011 तालाब खाते की भूमि है, जहां पूर्व में तालाब मौजूद था और आसपास के पशु-पक्षी उसी से पानी पीते थे। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति इस सार्वजनिक भूमि पर कंटीले तार लगाकर कब्जा कर रहा है। इतना ही नहीं, उसने वहां छप्पर डालकर निर्माण जैसा रूप दे दिया है और पेड़ों की कटाई भी की जा रही है। बृजेश कुमार पांडे ने जिलाधिकारी से तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराकर मूल स्वरूप बहाल कराने की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नंदिनी एवं दीपक का हुआ चयन ,प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन ,सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी होनहार छात्र-छात्रा ,

Image
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में नंदिनी एवं दीपक का हुआ चयन , प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन , सम्मान पाकर गदगद हुए मेधावी होनहार छात्र-छात्रा , प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड शिवगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर अधारगंज की छात्रा नंदिनी का चयन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कौड़िहार प्रयागराज और छात्र दीपक कुमार का चयन नारायणपुर प्रतापगढ़ में होने पर बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामपुर आधारगंज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रमेश राव एवं ग्राम प्रधान इशरत अली ने दोनों होनहार बच्चों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रमेश राव ने कहा कि होनहार बच्चों की उपलब्धि के पीछे विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का अथक प्रयास एवं सही मार्गदर्शन रहा है। बच्चों की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण परिवेश के बच्चो को भी सही मार्गदर्शन मिल जाए तो कोई भी सफलता हासिल कर सकते हैं। ...

एचटी लाइन पर गिरा आम का पेड़, 6 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों को हुई भारी परेशानी

Image
एचटी लाइन पर गिरा आम का पेड़, 6 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति, लोगों को हुई भारी परेशानी पट्टी। स्थानीय क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पट्टी ब्लॉक के समीप एक आम का पेड़ अचानक टूटकर हाईटेंशन (एचटी) बिजली लाइन पर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद करीब 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घरों में पंखे और कूलर बंद हो जाने से जहां आमजन बेहाल रहे, वहीं दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ गिरने की सूचना तत्काल बिजली विभाग को दी गई, लेकिन मरम्मत कार्य में देरी होने के कारण आपूर्ति बहाल होने में काफी समय लग गया। मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त लाइन को दुरुस्त किया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीणों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए बिजली लाइनों के आसपास खड़े जर्जर पेड़ों की सम...

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर

Image
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो गंभीर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मुजाहीवीद गांव निवासी अनिल कुमार गौतम और अमृतलाल गौतम मोबाइल टावर पर काम करते हैं। मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे महरूपुर गेट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 108 एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायल देर रात अस्पताल लाए गए थे और उनकी हालत काफी गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घरेलू विवाद में मारपीट, तीन घायलपुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की जांच

Image
घरेलू विवाद में मारपीट, तीन घायल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की जांच पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के सुमतपुर गांव में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया और पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। पीड़ित संदीप पाण्डेय ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका भाई आए दिन घर में घुसकर मारपीट करता है और परिवार को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता रहता है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे आरोपी ने घर में घुसकर संदीप के बेटे और पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंची बेटी अर्चना को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उसे भी जमकर पीट दिया। इस मारपीट में अर्चना, रौनक और रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पीड़ित ने मामले में नामजद शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कस्बा प्रभारी प्रशांत कटियार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही।

नहर की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, फसल के कारण नहीं हो सकी नाप

Image
नहर की जमीन पर शौचालय निर्माण का आरोप, फसल के कारण नहीं हो सकी नाप पट्टी तहसील क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव में नहर की जमीन पर शौचालय निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर राजस्व व नहर विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खेत में खड़ी फसल के चलते जमीन की नाप नहीं हो सकी।गांव निवासी दर्शन यादव ने बीते 23 तारीख को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के एक व्यक्ति ने नहर विभाग की भूमि पर अवैध रूप से शौचालय का निर्माण कर लिया है। शिकायत के बाद नहर विभाग मंगलवार की दोपहर में गांव पहुंचे जेई सोनू शर्मा, जिलेदार राम उजागर, पर्यवेक्षक हरिशंकर पांडेय, लेखपाल दीनानाथ वर्मा समेत अधिवक्ता नंदन चतुर्वेदी, दुर्गेश सिंह और शुभम तिवारी मौके पर पहुंचे।टीम ने स्थल का निरीक्षण किया, लेकिन खेत में फसल खड़ी होने के कारण नाप-जोख की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस संबंध में जेई सोनू शर्मा ने बताया कि फसल कटने के बाद जमीन की नाप कराई जाएगी। यदि जांच में नहर विभाग की भूमि पर शौचालय निर्माण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

रफ्तार बनी मौत का कारण: सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर, तीन अस्पतालों के चक्कर के बाद अधेड़ की मौत, मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया,

Image
रफ्तार बनी मौत का कारण: सड़क पार करते वक्त अज्ञात वाहन की टक्कर,  तीन अस्पतालों के चक्कर के बाद अधेड़ की मौत,  मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां सड़क पार कर रहे अधेड़ को अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्कर मारी कि कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।धरमपुर गांव निवासी प्रतिभा देवी गौतम ने बुधवार को पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति प्रेमचंद गौतम (50) बीती 29 तारीख की देर रात पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गड़ौरी खुर्द गांव से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय रानीगंज की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कई फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल र...

रामनवमी-हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा आसपुर देवसरा क्षेत्र

Image
रामनवमी-हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा आसपुर देवसरा क्षेत्र आसपुर देवसरा। विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत एवं बजरंग दल के तत्वावधान में रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का नेतृत्व बजरंग दल के जिला संयोजक विकास सिंह (प्रतापगढ़) ने किया।शोभायात्रा रामगंज बाजार से अपराह्न करीब 3:45 बजे शुरू हुई, जो दाउतपुर नहर तिराहा होते हुए ढकवा बाजार पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में आकर्षक रथ और डीजे की धुन पर भक्ति गीतों के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।यात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। भगवा ध्वजों और धार्मिक झांकियों से सजी यह यात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल होकर आस्था का प्रदर्शन करते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राकेश चौरसिया (थाना अध्यक्ष, आसपुर देवसरा) के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिप...

धोखा-धड़ी और जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम के साथ दबोचा गया

Image
धोखा-धड़ी और जबरन वसूली का आरोपी गिरफ्तार, चार जिंदा देसी बम के साथ दबोचा गया पट्टी।अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। धोखाधड़ी और जबरन वसूली के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने 4 जिंदा देसी बम और मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।मामले के अनुसार, कोहड़ौर थाना क्षेत्र के कोडरी चंदुआडीह गांव निवासी संजय शुक्ला ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि 30 मार्च 2026 को कुलदीप (निवासी बाभनपुर, जौनपुर) और अजीत (निवासी रामपुर खागल, थाना पट्टी) ने धोखाधड़ी कर उनसे 50 हजार रुपये ठग लिए। आरोप है कि आरोपियों ने नोटों का बंडल दिखाकर देखने नहीं दिया और बाद में 1 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करते हुए वादी के पुत्र को गोली मारने की धमकी दी।इस मामले में थाना पट्टी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी आनंद पाल सिंह के नेतृत्व में पुलि...

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, गरिमा पर उठे सवाल

Image
प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के बीच विवाद का वीडियो वायरल, गरिमा पर उठे सवाल पट्टी। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय वारीखुर्द का एक वीडियो बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिक्षकों के बीच तीखी नोकझोंक देखी जा रही है। (हालांकि वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।)वायरल वीडियो में एक शिक्षक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा शिक्षक उनके सामने खड़े होकर ऊंची आवाज में बोलते और अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल गर्म है।स्थानीय लोगों के अनुसार, कुर्सी पर बैठे शिक्षक विद्यालय के प्रधानाध्यापक बताए जा रहे हैं, जबकि खड़े होकर नाराजगी जताने वाले सहायक अध्यापक हैं। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।वीडियो को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि जहां शिक्षक बच्चों को अनुशासन, संस्कार और मर्यादा का पाठ पढ़ाते हैं, वहीं इस तरह का व्यवहार शिक्षा के मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाता है और समाज में गलत संदेश द...

जमीन विक्रेताओं, जमीन के खरीदारों ने की जालसाजी,सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट ,पीड़िता व विकलांग पुत्र को भी पीटा, पूरी जमीन का करा लिया बैनामा,

Image
जमीन विक्रेताओं, जमीन के खरीदारों ने की जालसाजी, सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में रिपोर्ट , पीड़िता व विकलांग पुत्र को भी पीटा, पूरी जमीन का करा लिया बैनामा, पट्टी।जमीन बेचने के बाद भी उसका पैसा क्रेता पक्ष के लोगों ने खाते में ट्रांसफर नहीं किया। दो साल बाद उसे पुनः झांसे में रखकर उसकी जमीन का बैनामा फिर से करवा लिया। उसे धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए 3 अज्ञात साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पट्टी तहसील क्षेत्र के धरौली मुफरिद बकुलाई गाँव निवासी सुमन मिश्रा पत्नी उमेश चंद्र मिश्रा का आरोप है कि उन्हें पैसे की आवश्यकता थी। उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा 26 दिसंबर 2023 को बेचा था। इसमें कुछ पैसा देकर ही जमीन का बैनामा क्रेता पक्ष के लोगों ने करा लिया। बाद में 7 जनवरी 2025 को फिर उसे पट्टी तहसील के निबंधक कार्यालय लाया गया। जहां पर उसकी जमीन का मुहायदानामा करवाकर उसे फिर पैसा नहीं दिया गया।शेष जमीन का एग्रीमेंट बताकर बैनामा भी करवाने का आरोप है। 19 अक्टूबर 2025 को पीड़िता के साथ उसके विकलांग प...