Posts

वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप; ,स्कॉर्पियो में लगी गोली, तीन युवक बाल-बाल बचे

Image
वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में विवाद, फायरिंग का आरोप; , स्कॉर्पियो में लगी गोली, तीन युवक बाल-बाल बचे प्रतापगढ़।कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरा रानीगंज गांव में रविवार सुबह वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद फायरिंग किए जाने का आरोप है। इस दौरान एक गोली स्कॉर्पियो में जा लगी। हालांकि, वाहन सवार तीनों युवक बाल-बाल बच गए और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आशीष तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी, सागर तिवारी पुत्र विवेक तिवारी और करिश्ता निवासी नंदन मिश्रा रविवार सुबह करीब 10 बजे स्कॉर्पियो से खेत देखने पहुंचे थे। तीनों बाग में बैठे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंच गए। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर कुछ अन्य लोगों को भी बुला लिया। इसके बाद मामला और बढ़ गया। बाग से करीब 200 मीटर आगे जाने पर फायरिंग की गई, जिसमें एक गोली स्कॉर्पियो में जा लगी। गनीमत रही कि तीनों युवक सुरक्षित बच गए।सूचना पर थानाध्यक्ष रोहित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके प...

खंड-खंड भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया सरदार पटेल ने : मोती सिंहपूर्व मंत्री ने किया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण, 51 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Image
खंड-खंड भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया सरदार पटेल ने : मोती सिंह पूर्व मंत्री ने किया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण, 51 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण प्रतापगढ़। भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने पट्टी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मोती सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने खंड-खंड भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया था। देश की अखंडता और मजबूती के लिए उनके द्वारा किए गए प्रयास आज भी राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता रहेगा। इस दौरान मोती सिंह ने सर्वसमाज के लोगों को सम्मानित करते हुए पट्टी कस्बे के...

35 माह के बकाया मानदेय को लेकर प्रेरकों ने की बैठक, 18 नवंबर को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Image
35 माह के बकाया मानदेय को लेकर प्रेरकों ने की बैठक, 18 नवंबर को डीएम को सौंपेंगे ज्ञापन प्रतापगढ़।आसपुर देवसरा विकासखंड आसपुर देवसरा के प्रेरकों की बैठक रविवार को अमरगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. ओमप्रकाश गुप्ता ने की, जबकि संचालन कुलदीप तिवारी ने किया। बैठक में प्रेरकों के 35 माह से बकाया मानदेय का भुगतान न होने को लेकर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 नवंबर, बुधवार को सुबह नौ बजे सभी प्रेरक जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय में मानदेय भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष चित्रा शर्मा ने सभी प्रेरक भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।बैठक में जिला अध्यक्ष संजय यादव, चित्रा शर्मा, विनोद कुमार, पवन, मुन्नालाल मौर्य, लाल बहादुर यादव, हरिप्रसाद, समर बहादुर, शकुंतला पाल, रीता तिवारी, गुड़िया सिंह, दिनेश यादव, रामसूरत चौरसिया, दीपक पाठक, रामराज यादव, सुनील कुमार शर्मा, रेखा यादव, पूनम तिवारी, प्रेमलता और चंदा सिंह सहित अन्य प्रेरक मौजूद रहे।बैठक में मौजूद जिला अ...

सनातन धर्म पर टिप्पणी के विरोध में फूंका सांसद एसपी सिंह पटेल का पुतला,सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण मिश्रा की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी,

Image
सनातन धर्म पर टिप्पणी के विरोध में फूंका सांसद एसपी सिंह पटेल का पुतला, सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण मिश्रा की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, पट्टी। सनातन धर्म को लेकर वर्तमान सांसद एसपी सिंह पटेल की कथित टिप्पणी के विरोध में रविवार को पट्टी में सर्वजन हित पार्टी के कार्यकर्ताओं और विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण मिश्रा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला दहन कर विरोध जताया।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुतले पर जूते-चप्पल भी बरसाए। प्रदर्शनकारियों ने सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया।इस मौके पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी विमल सिंह, अतुल कुमार शुक्ला एडवोकेट, वतन तिवारी, विनय सिंह, विकास तिवारी, शैलेंद्र, प्रदीप पाठक, विक्रम सिंह, अनुराग सिंह, चंद्रिका प्रसाद और अवनीश पांडेय समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एमडीएमए के साथ क्रेटा सवार गिरफ्तार, 11,800 रुपये बरामद

Image
एमडीएमए के साथ क्रेटा सवार गिरफ्तार, 11,800 रुपये बरामद प्रतापगढ़।अंतू पुलिस ने रविवार को शुकुलपुर चौराहे के पास बिना नंबर प्लेट की हुंडई क्रेटा कार सवार अब्दुल रहमान उर्फ नान्हू (50) निवासी आममऊ ककहरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 8.4 ग्राम एमडीएमए, 11,800 रुपये नकद और एक आईफोन बरामद किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पट्टी क्षेत्र से नशीला पदार्थ खरीदकर लाता था और उसकी बिक्री करता था। बरामदगी के आधार पर अंतू थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कार को भी सीज कर दिया गया।

लक्ष्मण शक्ति के बाद हुआ मेघनाथ वध, भावविभोर हुए दर्शक।

Image
लक्ष्मण शक्ति के बाद हुआ मेघनाथ वध, भावविभोर हुए दर्शक।  प्रतापगढ़। फतनपुर बाजार में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला के अंतिम दिन लक्ष्मण शक्ति एवं मेघनाथ वध का भावपूर्ण मंचन किया गया। लक्ष्मण को मेघनाथ द्वारा शक्ति बाण लगने के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इसके बाद श्रीराम की सेना द्वारा मेघनाथ वध का मंचन किया गया, जिस पर दर्शकों ने तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। राम की भूमिका अधिवक्ता बलदेव शुक्ल, लक्ष्मण की अंकित तिवारी, मेघनाथ की वीरेंद्र यादव, हनुमान की सुशील मिश्र, रावण की विजय प्रकाश तिवारी, अंगद की मुलायम यादव, विभीषण की सुरेश यादव, सुखेन वैद्य की कौशल किशोर तथा जामवंत की भूमिका श्रीराम गौतम ने निभाई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष राम आसरे यादव, कोषाध्यक्ष संतलाल जायसवाल, उपप्रबंधक कौशल किशोर, निर्देशक देवी प्रसाद त्रिपाठी और व्यास प्रिंस मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा विशेष सचिव राजेश दुबे, डॉ. केएन मिश्र, अधिवक्ता श्याम शंकर त्रिपाठी ‘विद्रोही’, पवन मिश्र (बनकटा) एडवोकेट /पत्रकार, श्रीकांत यादव पत्रकार, हंसराज त्रिपाठी, म...

साहित्यकार डॉ. शिवम् तिवारी को मिला ‘सजल सेवा रत्न सम्मान-2026’सजल विधा के सृजन और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए मथुरा में किया गया सम्मानित, मूल रूप से प्रतापगढ़ के हैं निवासी,

Image
साहित्यकार डॉ. शिवम् तिवारी को मिला ‘सजल सेवा रत्न सम्मान-2026’ सजल विधा के सृजन और संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान के लिए मथुरा में किया गया सम्मानित, मूल रूप से प्रतापगढ़ के हैं निवासी, प्रतापगढ़। जिले के अंतू निवासी हिंदी साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. शिवम् तिवारी को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘सजल सेवा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सजल विधा के सृजन, प्रचार-प्रसार और संवर्धन में विशेष योगदान के लिए प्रदान किया गया।स्व. अंजली सक्सेना की पुण्य स्मृति में 15 नवंबर को मथुरा के आरसीए महिला महाविद्यालय में सजल सर्जना समिति की ओर से अष्टम वार्षिक सजल महोत्सव आयोजित किया गया। समारोह में सजल विधा के प्रवर्तक डॉ. अनिल गहलोत एवं चित्रांश रजनीश ने डॉ. तिवारी को अंगवस्त्र, सम्मान राशि और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।डॉ. तिवारी वर्तमान में रायबरेली के बछरावां स्थित प्रतिज्ञा सैनिक स्कूल के प्रबंध निदेशक हैं। आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ. तिवारी भारतीय सैन्य सेवा में 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह शिक्षा और साहि...

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तारतीन जुलाई को पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों से हुई थी मारपीट

Image
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार तीन जुलाई को पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार दो युवकों से हुई थी मारपीट पट्टी। कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को उसे उसके घर के पास से दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई 2026 की रात वादी अपने पड़ोसी के साथ बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहा था। इसी दौरान रमईपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों से पहुंचे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि रसीद, नसीम, जिगर अली समेत तीन-चार अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों को डंडे और लात-घूंसों से पीटा। इस दौरान जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में दोनों को चोटें आईं और वादी बेहोश हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर शनिवार को रेडीगारापुर गांव में आरोपी के घर के पास से जिगर अली पुत्र व...

जनगणना के लिए 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक

Image
जनगणना के लिए 16 नवंबर से स्वगणना, एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक प्रतापगढ़। जनगणना-2027 और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने शनिवार को कैंप कार्यालय में मीडिया के साथ प्रेसवार्ता की। उन्होंने दोनों अभियानों की जानकारी देते हुए व्यापक जनजागरूकता फैलाने की अपील की।जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना के तहत 16 से 30 नवंबर तक नागरिक [https://se.census.gov.in](https://se.census.gov.in?utm_source=chatgpt.com) पोर्टल पर ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर 40 प्रश्नों के माध्यम से जनसंख्या गणना करेंगे। स्वगणना करने वालों को मिली आईडी प्रगणक को दिखानी होगी।वहीं, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इसमें पात्र नागरिक अपना नाम जुड़वा सकेंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी मतदाता बनने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी ने मीडिया से दोनों अभियानों का प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक करने की अपील की।

करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, कोहराम लाइनमैन की मौत पर बिलखते परिजन

Image
करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत, कोहराम  लाइनमैन की मौत पर बिलखते परिजन प्रतापगढ़। करंट की चपेट में आने से संविदा लाइनमैन की मौत हो गयी। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वही लाइनमैन की करंट से मौत को लेकर परिजनों कोे लालगंज ट्रामा सेंटर में आक्रोशित भी देखा गया। लालगंज कोतवाली के रामपुर बावली निवासी सदाशिव कौशल का पुत्र संतोष कौशल 45 रामपुर बावली उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन तैनात था। शनिवार को ग्यारह बजे दिन में वह बबुरी सराय जानमती में खम्भा टूटने की सूचना पर गया था। लाइन ठीक करते समय अचानक वह करंट की चपेट में आ गया। आननफानन में उसे लोग लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष की मौत की सूचना जब घर पहुंची तब कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अम्बिका तथा पुत्र कृष्णा व बेटी शालू, शीतल, खुशी, अनमोल का रो रो कर बुराहाल देखा गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी ट्रामा सेंटर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि परिजन घटना को लेकर आक्रोशित हो उठे। आक्रोशित परिजन मुआवजे तथा नौकरी की मांग पर भी अड़े दिखे। एसडीओ आशुतो...

राहुल गांधी का फोन टेप कराना मोदी सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारीराज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मंहगाई में उछाल को लेकर भाजपा की किया घेराबंदी

Image
राहुल गांधी का फोन टेप कराना मोदी सरकार की तानाशाही की पराकाष्ठा- प्रमोद तिवारी राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने मंहगाई में उछाल को लेकर भाजपा की किया घेराबंदी प्रतापगढ़।राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने राहुल गांधी के फोन टेपिंग को लेकर मोदी सरकार पर लोकतंत्र में निजता के अधिकार पर हमले की पराकाष्ठा कहा है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोन टेप कराना मोदी सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति का घृणित प्रदर्शन है। उन्होने कहा कि भाजपा को याद रखना चाहिए कि पेगागस जासूसी काण्ड का नतीजा खतरनाक साबित हुआ था। उन्होने कहा कि राजनेताओं के फोन टेपिंग को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू का हस्र देखना चाहिए। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए वोट चोरी पर सरकार की जबाबदेही पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होने कहा कि ऐसे में पीएम और गृहमंत्री के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष के फोन टेपिंग का अनैतिक और अलोकतांत्रिक हथकण्डा चिन्ताजनक है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार ...

बाबा बागेश्वर की कथा को लेकर कुंडा में पांच दिन रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था16 से 20 नवंबर तक भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने 11 प्रमुख प्वाइंटों पर लगाई बैरियर ड्यूटी

Image
बाबा बागेश्वर की कथा को लेकर कुंडा में पांच दिन रहेगा रूट डायवर्जन, सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था 16 से 20 नवंबर तक भारी वाहनों का कस्बे में प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने 11 प्रमुख प्वाइंटों पर लगाई बैरियर ड्यूटी कुंडा/प्रतापगढ़। बेंती स्थित बाबा बागेश्वरनाथ धाम में 16 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली बाबा बागेश्वर की श्रीराम कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कुंडा थाना क्षेत्र में पांच दिनों तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन व्यवस्था प्रभावी रहेगी।पुलिस ने यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, तिराहों और अंडरपास पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की है। इसके तहत शेखपुर आशिक की ओर से आने वाले भारी वाहनों को मझिलगांव चौकी पर रोककर भदरी की तरफ भेजा जाएगा। बिहार की तरफ से कुंडा आने वाले भारी वाहनों को दुखिया चौराहे से बाबूगंज होते हुए मझिलगांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा।बाबूगंज की तरफ से...

बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर,12 विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड टॉपर का खिताब, 10 सिल्वर टॉपर सहित 20 विद्यार्थी बने वंडर किड,

Image
बॉब वंडर किड प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का दबदबा, मनु श्री बनीं नेशनल टॉपर, 12 विद्यार्थियों ने हासिल किया गोल्ड टॉपर का खिताब, 10 सिल्वर टॉपर सहित 20 विद्यार्थी बने वंडर किड, प्रतापगढ़। मीरा भवन स्थित समृद्धि ब्रेन ओ ब्रेन सेंटर में शनिवार को बॉब वंडर किड प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें आनंदवन इंटर कॉलेज की छात्रा मनु श्री श्रीवास्तव ने नेशनल टॉपर बनकर विद्यालय के साथ जिले का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में आनंदवन इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन रहा। विद्यालय के 12 विद्यार्थियों ने गोल्ड टॉपर, 10 ने सिल्वर टॉपर का खिताब हासिल किया, जबकि 20 विद्यार्थी वंडर किड प्रतिभागी रहे।अन्य विद्यालयों में प्रभात अकादमी के दो विद्यार्थियों ने गोल्ड टॉपर का खिताब हासिल किया। संगम इंटरनेशनल स्कूल से एक गोल्ड टॉपर, न्यू एंजल्स से एक सिल्वर टॉपर और चार प्रतिभागी, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल से एक सिल्वर टॉपर तथा सेंट जोसेफ से दो विद्यार्थी शामिल रहे। वहीं जयपुरिया और सेंट फ्रांसिस ...

बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत..... शिवाकांत ओझा शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव..... जिला जज स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम इसरा एकेडमी जामताली का वार्षिकोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Image
बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देने की जरूरत..... शिवाकांत ओझा  शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र की प्रगति संभव..... जिला जज  स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किया रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम  इसरा एकेडमी जामताली का वार्षिकोत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ संपन्न रानीगंज तहसील क्षेत्र के इसरा एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल जामताली का वार्षिकोत्सव शुक्रवार की रात धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा ने कहा कि आज के युग में बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने की जरूरत है। संस्कार वान शिक्षा से ही समाज देश व राष्ट्र की प्रगति संभव है। आज के समय में नई पीढ़ी के बच्चों के अंदर से संस्कार का क्षरण हो रहा है। जिससे परिवार टूटता जा रहा है और परिवार में विवाद बढ़ते जा रहे हैं। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि शिक्षक आचरणवान होना चाहिए। आज के युग में कंपटीशन के दौर में प्रथम श्रेणी पास होना मायने नहीं रखता है अब तो होनहार बच्चे सत प्रतिशत अंक ला रहे हैं। विद्यालय को मालिक बनकर नहीं ट्रस्टी...

बच्चों ने अधिकारियों से बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण पर पूछे सवाल,जिलास्तरीय इंटरफेस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को दी बाल अधिकारों की जानकारी,

Image
बच्चों ने अधिकारियों से बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण पर पूछे सवाल, जिलास्तरीय इंटरफेस कार्यक्रम में अधिकारियों ने बच्चों को दी बाल अधिकारों की जानकारी, प्रतापगढ़।तरुण चेतना प्रतापगढ़ द्वारा संचालित बाल अधिकार परियोजना के अंतर्गत जिलास्तरीय इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन पुलिस लाइन में स्थित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाना पर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बाल अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर उपस्थित अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया। इस दौरान बच्चों ने बाल विवाह, बाल श्रम एवं बाल यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों पर अधिकारियों से सवाल पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तरुण चेतना के निदेशक नसीम अंसारी ने इंटरफेस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चे अपने अधिकारों, संरक्षण से संबंधित कानूनों एवं सरकारी व्यवस्थाओं को समझ सकें। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल अपने अधिकारों की जानकारी ही नहीं...

कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से बालक की मौत के मामले में एक गिरफ्तार,दो नाबालिग भाइयों को पिलाई गई थी जहरीली कोल्ड ड्रिंक, बड़ा भाई हुआ था गंभीर बीमार,

Image
कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से बालक की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, दो नाबालिग भाइयों को पिलाई गई थी जहरीली कोल्ड ड्रिंक, बड़ा भाई हुआ था गंभीर बीमार, प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरूपुर पठान गांव में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाने से नाबालिग बालक की मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी असफाक अहमद (58) गांव का ही निवासी है। पुलिस ने उसे हारी का पुरवा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि 18 अक्टूबर 2026 को विपक्षियों ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत उसके दो नाबालिग बेटों को कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ (जमालगोटा) मिलाकर पिला दिया था। इससे छोटे बेटे की मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा गंभीर रूप से बीमार हो गया था।पीड़ित का आरोप है कि इलाज के लिए आर्थिक मदद देने, डराने-धमकाने और सामाजिक दबाव बनाने के कारण उस समय पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में आरोपियों की ओर से धमकी दिए जाने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।तहरीर के आधार पर जेठवारा थ...

सीईआईआर पोर्टल से बरामद हुए 147 गुम मोबाइल, 24.60 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को सौंपे,अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस,

Image
सीईआईआर पोर्टल से बरामद हुए 147 गुम मोबाइल, 24.60 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को सौंपे, अप्रैल की 40वीं रैंक से सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस, प्रतापगढ़। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और सीईआईआर पोर्टल की मदद से अक्टूबर माह में 147 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 24 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार ने मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार सीईआईआर पोर्टल पर प्रतापगढ़ की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अप्रैल माह में जनपद 40वें स्थान पर था, जो सितंबर में पांचवें स्थान पर पहुंच गया। इस तरह रैंकिंग में 35 पायदान का सुधार हुआ है। वहीं अक्टूबर माह में पोर्टल पर जनरेट हुई ट्रेसेबिलिटी के सापेक्ष 79 प्रतिशत मोबाइल ...

भयहरणनाथ धाम में प्रबंध समिति की बैठक कल, विकास कार्यों का होगा अवलोकन,5 दिसंबर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर भी होगी चर्चा

Image
भयहरणनाथ धाम में प्रबंध समिति की बैठक कल, विकास कार्यों का होगा अवलोकन, 5 दिसंबर को होने वाले वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों पर भी होगी चर्चा प्रतापगढ़। भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान की प्रबंध समिति एवं मंदिर-मेला उपसमिति की बैठक रविवार 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे धाम परिसर में आयोजित होगी। बैठक में धाम में चल रहे विकास कार्यों का स्थलीय अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद आवश्यक सुझावों और मुद्दों पर चर्चा कर सामूहिक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में आगामी 5 दिसंबर 2026 को विश्व स्वयंसेवक दिवस पर आयोजित होने वाले वार्षिक अधिवेशन की रूपरेखा और तैयारियों पर भी विचार-विमर्श होगा। संस्थान के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि त्वरित विकास योजना के तहत प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की जाएगी। इसके लिए स्थानीय राजस्व विभाग के लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार की सहभागिता रहेगी।उन्होंने बताया कि बैठक में नगर पंचायत, पुलिस और राजस्व विभाग के प्रतिनिधियों के साथ ही धाम स्थित सभी मंदिरों के पुजारियों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

स्थानांतरण के बाद बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार की गई भव्य विदाई, देल्हूपुर थाने की संभालेंगे कमान,

Image
स्थानांतरण के बाद बाघराय थानाध्यक्ष श्रवण कुमार की गई भव्य विदाई,  देल्हूपुर थाने की संभालेंगे कमान, कुंडा/प्रतापगढ़। थाना प्रभारी श्रवण कुमार के विदाई समारोह में ऐसा भावुक और यादगार नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। उनके सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्र के सम्मानित व्यापारी बंधु, मीडिया बंधु, ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की भी उपस्थिति रही।श्रवण कुमार को विदाई देने के लिए उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह था कि उन्होंने अपने कार्यकाल में लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। भीड़ इतनी अधिक थी कि थाने परिसर में बैठने के लिए लगाई गई कुर्सियां तक कम पड़ गईं। हर तरफ लोगों की मौजूदगी और सम्मान का भाव नजर आ रहा था।विदाई की घड़ी जैसे-जैसे करीब आई, माहौल और भी भावुक होता चला गया। लोगों की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर अपने प्रिय थाना प्रभारी से बिछड़ने की उदासी साफ झलक रही थी। उपस्थित लोगों ने श्रवण कुमार के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान,...

16 नवम्बर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया, सीडीओ ने सदर तहसील के प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण।

Image
16 नवम्बर से शुरू होगी जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया, सीडीओ ने सदर तहसील के प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण। प्रतापगढ़। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राममोहन मीना ने संत एंथोनी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में प्रगणकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों को स्व-गणना की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्रदान किया तथा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि 16 नवम्बर से स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके लिए सभी प्रगणक अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में उपस्थित रहकर आमजन को स्व-गणना के प्रति जागरूक करेंगे तथा उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 में पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल एवं पेपरलेस माध्यम से संपन्न कराई जा रही है। स्व-गणना के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन का उपयोग कर घर बैठे परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारियां स्वयं दर्ज कर सकेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी प्रगणकों से जनगणना के इस महत्वपूर्ण क...