Posts

Showing posts from October, 2025

पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से छेड़ छाड़ व मारपीट, शिकायत के बाद पट्टी पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही

Image
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला से छेड़ छाड़ व मारपीट, शिकायत के बाद पट्टी  पुलिस  नहीं कर रही कार्यवाही  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात एक शर्मनाक वारदात ने इलाके में दहशत और आक्रोश दोनों फैला दिए। मिली जानकारी के अनुसार एक युवक पड़ोसी की महिला के घर पहुंचा। उस समय घर पर महिला की बहन अकेली थी। मौका पाकर युवक जबरन घर में घुस गया और उसके के साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने पर उसने उसके कपड़े फाड़ दिए और बेरहमी से मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। इसी बीच पीड़िता भी वहां पहुंचीं तो आरोपी ने उन पर भी लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट के बाद युवक ने जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।

एक नवंबर को आसपुर देवसरा क्षेत्र में आठ घंटे ठप रहेगी बिजली

Image
एक नवंबर को आसपुर देवसरा क्षेत्र में आठ घंटे ठप रहेगी बिजली पट्टी।आसपुर देवसरा विद्युत उपकेंद्र पर नए 10 एमबीए के पावर परिवर्तक की स्थापना हेतु दिनांक 1 नवंबर को सुबह 10 बजे से 6 बजे तक विद्युत उपकेंद्र आसपुर देवसरा एवं विद्युत उपकेंद्र ढकवा से पोषित सभी 11 केवीए विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रहेगी। उक्त जानकारी उपखंड अधिकारी विद्युत ने अपनी विज्ञप्ति में दी है।

पूरेबाबू गांव में मकान निर्माण में अवरोध का आरोप, शिकायत पुलिस से

Image
पूरेबाबू गांव में मकान निर्माण में अवरोध का आरोप, शिकायत पुलिस से  पट्टी। मकान के निर्माण में रंजिशन अवरोध उत्पन्न करने के आरोपी की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।  कंधई थाना क्षेत्र के पूरेबाबू गांव निवासी कुसुम पांडे पत्नी धर्मराज ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित किया है कि वह अपने हिस्से की भूमि में अपने मकान का निर्माण कराई है मकान निर्माण के दौरान से ही गांव का ही एक युवक जो रिश्ते में देवर लगता है तरह-तरह से हैरान परेशान कर रहा है। मामले में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में ही मुकदमा दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके आरोपी मकान निर्माण होने के बाद अब प्लास्टर आदि में तरह-तरह की बधाएं उत्पन्न कर रहा है जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस समेत उच्च अधिकारियों से करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर कंधई पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मकरा मनभौना गांव में काऊ शेड का फॉर्म से मिलने वाला पैसा डंप करने के मामले में उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत

Image
मकरा मनभौना गांव में काऊ शेड का फॉर्म से मिलने वाला पैसा डंप करने के मामले में उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत पट्टी तहसील क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के मकरा मनभौना गांव निवासी महेश कुमार पांडे ने शुक्रवार को दिन में 11:30 के आसपास मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि पीड़ित के ग्राम सभा को काऊ शेड के फॉर्म से मिलने वाले पैसे को ग्राम प्रधान, एपिओ व सचिव द्वारा पैसा डंप कर दिया गया है। जिससे लाभार्थी काऊ शेड आज तक नहीं बन पाया है। पीड़ित ने बताया कि मामले में कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जिससे थक हार कर पीड़ित ने आज मुख्यमंत्री समेत अन्य उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष की 150वीं जयंती

Image
स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई लौह पुरुष की 150वीं जयंती  पट्टी। कस्बे के स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया।   इस अवसर पर सर्वप्रथम उनके चित्र पर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य और भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर. बी. अग्रहरि ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया।   कार्यक्रम में उपस्थित हिंदी विभाग के प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार त्रिपाठी ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल जी एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के सदैव पुजारी रहे। उन्होंने तत्कालीन परिस्थित में राष्ट्र को एकजुट करने में जितना हो सकता था उतना अमूल्य योगदान दिया। हम सभी मिलकर इस दिन को समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करने के रूप में मनाएं। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना बी.ए. की छात्रा सृष्टि सरोज, स्वागत गीत लक्ष्मी गुप्ता, राष्ट्रीय गीत आनंदधर दूबे व श्रद्धा शुक्ला ने प्रस्तुत किया। इस अवस...

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे सरदार पटेल

Image
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे सरदार पटेल पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ब्लॉक सभागार, तहसील सभागार व ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी पूर्णेन्दु मिश्र, इंचार्ज तहसीलदार पवन कुमार व नायब तहसीलदार कृपा शंकर ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। एसडीएम ने माल्यार्पण के बाद सरदार पटेल के जीवन पर पर प्रकाश डाला और सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान बार अध्यक्ष अनिल सिंह के साथ तमाम अधिवक्ता व तहसील कर्मी मौजूद रहे। विकास खंड पट्टी में ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह) व बीडीओ राजीव पांडेय सहित अधिकारियों, कर्मचारियों ने माल्यार्पण किया। ब्लॉक प्रमुख ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी और भारत को एकजुट करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सभी रियासतों को कड़ी मेहनत के बाद एकजुट किया था। खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने कहा कि सरदार पटेल अत्यंत मेहनती ...

राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती ,सामजिक परिवर्तन समिति पट्टी द्वारा मेला ग्राउण्ड में आयोजित हुआ कार्यक्रम ,

Image
राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई सरदार पटेल की जयंती , सामजिक परिवर्तन समिति पट्टी द्वारा मेला ग्राउण्ड में आयोजित हुआ कार्यक्रम , पट्टी।सामजिक परिवर्तन समिति द्वारा पट्टी नगर के मेला ग्राउण्ड में डीआरएस मैरिज हाल में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल 150 जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यपर्ण कर किया गया।  कार्यक्रम में 14 बार रक्तदान करने वाले ऊवारी निवासी रंजीत पटेल को सम्मानित किया गया। परिवर्तन समिति के अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि सरदार पटेल की बाते सुनने के साथ ही हमे उनके आदर्शो पर चलना होगा। तभी हम सरदार पटेल के सपनों को पूर कर सकेगे। जबकि अमरजीत पटेल ने कहा कि सरदार पटेल ने भारतीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विविधता को एकजुट करने पर भी बल दिया था। इसलिए हम लोगों को भी एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए। आरजीएसएम के प्रबंधक दीपक वर्मा ने कहा कि हम लोग अपने बच्चों को गुजरात में स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा जिसे स्टैचू ऑफ यूनिटी के रुप में जाना जाता हे उसे अवश्य दिखाएं। यहां पर आरडी पटेल, बांकेलाल ...

थाने की पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार

Image
थाने की पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार  पट्टी। पुलिस कर्मियों से परेशान कंधई के इटवा गांव की एक महिला एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है,कंधई के इटवा गांव निवासिनी आशिया बेगम पत्नी मुमताज अली का कहना है कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है,वह अपने दृष्टिहीन बेटे के साथ गांव में रहती है,पति के बाहर रहने के कारण उसे अकेली पाकर गांव का अजहरुद्दीन उसके घर में जबरन हिस्सा मांग रहा है,आरोप है कि आए दिन अजहरुद्दीन कंधई के एक चौकी के दरोगा एवं सिपाही को लेकर उसके घर पहुंच जाता है और हिस्से की बात करता है,आरोप है कि महिला को पुलिस से धमकी दिलवाता हैं, और बार बार चौकी पर बुलाया जाता है,महिला के घर शादी पड़ी थी महिला नहीं गई तो दूसरे दिन फिर से फोन करके बुलाया जाता हैं और अजहरुद्दीन द्वारा चौकी के एक दरोगा को मिलाकर जबरन घर में हिस्सा दिलाने के लिए परेशान किया जाता जिससे परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को एसपी के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

थाने की पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार

Image
थाने की पुलिस से परेशान महिला ने एसपी से लगाई गुहार  पट्टी। पुलिस कर्मियों से परेशान कंधई के इटवा गांव की एक महिला एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है,कंधई के इटवा गांव निवासिनी आशिया बेगम पत्नी मुमताज अली का कहना है कि उसका पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है,वह अपने दृष्टिहीन बेटे के साथ गांव में रहती है,पति के बाहर रहने के कारण उसे अकेली पाकर गांव का अजहरुद्दीन उसके घर में जबरन हिस्सा मांग रहा है,आरोप है कि आए दिन अजहरुद्दीन कंधई के एक चौकी के दरोगा एवं सिपाही को लेकर उसके घर पहुंच जाता है और हिस्से की बात करता है,आरोप है कि महिला को पुलिस से धमकी दिलवाता हैं, और बार बार चौकी पर बुलाया जाता है,महिला के घर शादी पड़ी थी महिला नहीं गई तो दूसरे दिन फिर से फोन करके बुलाया जाता हैं और अजहरुद्दीन द्वारा चौकी के एक दरोगा को मिलाकर जबरन घर में हिस्सा दिलाने के लिए परेशान किया जाता जिससे परेशान होकर महिला ने शुक्रवार को एसपी के पास पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई है।

ओवरटेक कर रही ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,मां बेटे समेत तीन गंभीर,सभी रेफर

Image
ओवरटेक कर रही ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, मां बेटे समेत तीन गंभीर,सभी रेफर पट्टी।थाना आसपुर देवसरा इलाके के पट्टी चांदा मार्ग पर गुलालपुर गांव के समीप ओवरटेक कर रही ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। अचानक हुई दुर्घटना में सगे भाइयों के साथ मां भी गंभीर रूप से घायल हुई है। घायलों को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना में घायल रमन दीप पुत्र ज्ञान प्रकाश 25 ने बताया कि वह आसपुर देवसरा इलाके के विभारपुर के निवासी हैं। गुरुवार को ही दिल्ली से वह घर वापस आए थे। उनकी मां द्रौपदी कैंसर पीड़ित हैं। जिनके इलाज के लिए वह वाराणसी ट्रेन पर बिठाने के लिए घर से शाम 6:00 बजे निकले। उनके साथ में छोटा भाई आकाशदीप भी बाइक पर था। मां के साथ उन्हें वाराणसी जाना था। जबकि बाइक लेकर छोटा भाई घर लौटता। इसी बीच गुलालपुर गांव के निकट वाहन ओवरटेक कर रही ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिला मेडिकल ...

डीएम ने वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Image
डीएम ने वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण प्रतापगढ़।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने इस दौरान सीसीटीवी कैमरों के संचालन का भी अवलोकन किया। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अधिशासी अभियन्ता सुजीत कुमार राय उपस्थित रहे।

दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का कृषि भवन परिसर में हुआ शुभारम्भ,मोटे अनाज पर आधारित गीतों/सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से की गयी मनमोहक प्रस्तुति,मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर एवं लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी-जिलाधिकारी,किसान भाई मिलेट्स फसलों का खेतों में अधिक से अधिक उत्पाद कर अपनी आय में करें वृद्धि-जिलाधिकारी,

Image
दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का कृषि भवन परिसर में हुआ शुभारम्भ, मोटे अनाज पर आधारित गीतों/सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से की गयी मनमोहक प्रस्तुति, मोटे अनाज पोषक तत्वों से भरपूर एवं लोगों के स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी-जिलाधिकारी, किसान भाई मिलेट्स फसलों का खेतों में अधिक से अधिक उत्पाद कर अपनी आय में करें वृद्धि-जिलाधिकारी,  प्रतापगढ़। मिलेट्स के उपभोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद में संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के न्यूट्रीसीरियल घटक तथा उ०प्र० मिलेट्स पुनरोद्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव/मेला का कृषि भवन परिसर में शुभारम्भ किया गया। मिलेट्स महोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या दिव्या मिश्रा, संयुक्त कृषि निदेशक प्रयागराज मण्डल संतोष कुमार राय, विधायक सदर प्रतिनिधि अरूण कुमार मौर्य सहित भाजपा के रमेश बहादुर सिंह व पवन वर्मा व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। ...

आज मनाई जायेगी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती

Image
 आज मनाई जायेगी लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती  पट्टी।सामाजिक परिवर्तन समिति द्वारा 31 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह दस बजे से पट्टी मेला ग्राउण्ड डीआर एस मैरिज हाल में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल 150 वीं जयंती मनाई जायेगी। समिति द्वारा गुरुवार की देर शाम बैठक कर तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। समिति के अध्यक्ष आशीष पटेल ने बताया कि जयंती में लगभग एक हजार से अधिक लोगों का अनुमान है। जयंती मनाने को लेकर समिति द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  बैठक में अमरजीत पटेल, प्रवीण पटेल, महावीर पटेल, प्रदीप पटेल, अभय पटेल, अमन पटेल, अशोक पटेल, सुनील पटेल, अनिल पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

डाक्टर खुद रची लूट की झूठी कहानी पुलिस ने किया पर्दाफाश ,डाक्टर व उसके साथी को भेजा जेल बाइक अंगूठी बरामद ,प्रेमिका से बचने के लिए रची लूट की कहानी ,

Image
डाक्टर खुद रची लूट की झूठी कहानी पुलिस ने किया पर्दाफाश , डाक्टर व उसके साथी को भेजा जेल बाइक अंगूठी बरामद , प्रेमिका से बचने के लिए रची लूट की कहानी , पट्टी।रानीगंज पुलिस में लूट की झूठी वारदात का पर्दाफाश करते हुए ऐसा खुलासा किया जिसे सभी को हैरान कर दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र लच्छीपुर बाजार निवासी ग्राम प्रधान राम प्रकाश गुप्ता उर्फ नन्हे का भतीजा डॉक्टर आशीष गुप्ता रानीगंज में फिजियोथेरेपी क्लीनिक चलाता है। 26 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे घर लौटते समय उसके साथ पचरास गांव के समीप लूट हो गई। जिसमें सोने की अंगूठी के साथ नगदी थी।मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की गहनता से जांच का आदेश दिया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि लूट की झूठी कहानी बनाई गई है। पकड़े गए आरोपित डाक्टर आशीष गुप्ता ने पुलिस को बताया की उसका एक प्रेमिका से सम्बंध था जिससे पीछा छुड़ाने के लिए उसने यह साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में नगर कोतवाली के गोलू सिंह उर्फ शेखर को भी गिरफ्तार किया है तथा एक अंगूठी व बाइक भी बरामद की है।

घसीटकर महिला को किया निर्वस्त्र,की मार-पीट

Image
घसीटकर महिला को किया निर्वस्त्र,की मारपीट  पट्टी।एक महिला के साथ युवक द्वारा अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जमकर तांडव किया गया, इस दौरान आरोप है कि घसीटते समय महिला निर्वस्त्र भी हो गयी थी । आरोपी ने पीडी़त महिला को शिकायत करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी भी दी । पीड़ित महिला ने एसओ, एसपी सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कंधई थाना के विजहरा चौकी के अंतर्गत एक गांव निवासिनी महिला का कहना है कि परानपुर गांव निवासी एक युवक और उसकी पत्नी द्वारा पहले उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया,इस दौरान आरोप है कि आरोपित युवक ने महिला को घसीटकर निर्वस्त्र करने के बाद उसके नाजुक अंग में ऊंगली डालकर गर्मी शांत करने की बात करते हुए शिकायत करने पर एससी-एसटी एक्ट केस में फंसाने की धमकी दी गई। एसओ कंधई गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बेमौसम बरसात का कहर: धान की तैयार फसल हुई चौपट, किसान चिंतित,अगेती आलू, सरसों और सब्जी की खेती को हुआ भारी नुकसान,

Image
बेमौसम बरसात का कहर: धान की तैयार फसल हुई चौपट, किसान चिंतित, अगेती आलू, सरसों और सब्जी की खेती को हुआ भारी नुकसान, पट्टी। अक्टूबर महीने में अन्नदाता किसान खरीफ की तैयार फसल को समेटने और रबी की बुआई की तैयारी में रात दिन एक कर रहा है, ऐसे में दगाबाज मौसम उसकी मेहनत की कमाई पर पानी फेरने पर आमादा है । जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। और बुधवार शाम से लगातार हो रही बारिश से खेतों और खलिहानों में कटी पड़ी धान की फसल भीग रही है। भीगी फसलों के अंकुरित होने एवं फफूंद लगकर नष्ट होने की संभावना जताई जा रही है। आगे भी दो दिनों तक बेमौसम बरसात के जारी रहने की संभावना से किसानों के आंखों की नींद उड़ गई हैं।  इस बार खरीफ सीजन में रुक-रुक कर समयानुसार बारिश होने से धान की फसल अच्छी थी। किसान प्रसन्न थे कि धान की अच्छी उपज मिलेगी। किसान अभी खरीफ की तैयार फसल समेटने और अगेती आलू व सरसों की बुआई में व्यस्त था। लेकिन अचानक मौसम का मिजाज बदला और आकाश में घने बादल छा गये। जिससे बेमौसम बारिश होने की संभावना बढ़ गई थी। बादलों के कारण सूर्य देव नजर नहीं आए और शाम से ही ब...

संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर मिला किशोर का शव

Image
संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर  मिला किशोर का शव  पट्टी। कमरे के अंदर किशोर के शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। हल्ला गुहार सुन पहुंचे पास पड़ोस के लोग जुटे। दरवाजा खोलकर जब अंदर गए तो किशोर का शव बिस्तर पर मिला। बिना पुलिस को सूचना दिए ही  परिजनों ने किशोर के शव का  अंतिम संस्कार कर दिया।  कंधई थाना क्षेत्र के रुदापुर गांव के रहने वाले आदर्श विश्वकर्मा 12 वर्ष पुत्र कल्लू विश्वकर्मा के परिजन बृहस्पतिवार की दोपहर अपने काम में लगे हुए थे। इस दौरान किशोर कमरे के अंदर जाकर संदिग्ध परिस्थितियों में  मृत्युुपड़ा हुआ था। परिजन हल्ला गुहार मचाने लगे। हल्ला गुहार सुन पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा  किशोर के शव को बाहर निकाला परिजनों ने सई नदी घाट पर किशोर केशव का अंतिम संस्कार कर दिया।   इस मामले में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दिया गया है। दूरभाष पर वार्ता के दौरान कंधई थाने के थानाध्यक्ष गुलाब चंद्र सोनकर ने बताया ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

हंगामा को लेकर एक बार फिर रजिस्ट्री कार्यालय सुर्खियों में,बैनामा करने आए पिता से भिड़ गई बेटी काटा, हंगामा

Image
हंगामा को लेकर एक बार फिर रजिस्ट्री कार्यालय सुर्खियों में, बैनामा करने आए पिता से भिड़ गई बेटी काटा, हंगामा पट्टी। तहसील मुख्यालय पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामला पिता द्वारा बैनामा करने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचने पर बेटी ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पिता को हिरासत में लेकर कोतवाली गई है। इलाके के दमड़ी गांव निवासी सोनाली सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता गिरधर सिंह को पड़ोसी दो दिन से लेकर लापता थे। गुरुवार की सुबह वह जमीन का बैनामा करने के लिए पड़ोसियों के साथ रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। जिसकी जानकारी होने पर बेटी मौके पर पहुंच गई और पिता को बैनामा करने से रोकने लगी। ऐसे में रजिस्ट्री कार्यालय के भीतर जमकर हंगामा काटा। हंगामा की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची और उनके पिता गिरधर सिंह को हिरासत में लेकर कोतवाली गई है। बेटी का आरोप है कि उसकी मां मानसिक दिव्यांग है। उनके घर पर और कोई नहीं है पिता द्वारा जमीन की बिक्री कर देने से उसकी मां के पालन पोषण...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न,बैंकों में लम्बित पत्रावलियों पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण का निस्तारण करायें-जिलाधिकारी,

Image
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न, बैंकों में लम्बित पत्रावलियों पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण का निस्तारण करायें-जिलाधिकारी,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु व श्रम बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1750 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, योजना के तहत 3466 आवेदन पत्र प्राप्त हुये है और बैंकों को 3466 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गया है, बैंकों द्वारा 817 आवेदन पत्र स्वीकृत किया गया है तथा 827 आवेदन पत्र वितरण की कार्यवाही की गयी है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 165 का लक्ष्य मिला है जिनमें से 156 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गये तथा 53 बैंकों द्वारा आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये है और 50 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही की गयी है। इसी प्रकार एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में...

मौसम विभाग द्वारा जनपद में 30 व 31 अक्टूबर को वर्षा/वज्रपात की चेतावनी की गयी जारी,अपर जिलाधिकारी ने वर्षा एवं वज्रपात से बचाव हेतु एडवाइजरी की जारी,

Image
मौसम विभाग द्वारा जनपद में 30 व 31 अक्टूबर को वर्षा/वज्रपात की चेतावनी की गयी जारी, अपर जिलाधिकारी ने वर्षा एवं वज्रपात से बचाव हेतु एडवाइजरी की जारी,  प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आदित्य प्रजापति ने बताया है कि मौसम विभाग (आई.एम.डी.) लखनऊ द्वारा जनपद प्रतापगढ़ को आगामी कुछ दिनो (दिनांक 30 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक) के लिए जनपद को येलो जोन में प्रर्दशित किया गया है, जैसा कि विगत दिवसों में जनपद में वर्षा के साथ वज्रपात (आकाशीय विद्युत), मेघ गर्जन, तड़ित झंझावत, तेज झोकेदार एवं भारी वर्षा मौसम की आगामी दिवसों हेतु चेतावनी प्राप्त हुई है। उन्होने जनपद में भारी वर्षा एवं वज्रपात से बचाव के संबंध में “क्या करें, क्या न करें“ के सम्बन्ध में एडवाइजरी जारी कर दी है।   उन्होने बताया है कि आंधी-तूफान और भारी वर्षा एवं वज्रपात के दौरान ऊँची इमारतों, पेड़ों, मनुष्यों, जानवरों आदि पर बिजली गिरने की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे जान-माल का नुकसान होता हैं। सावधानी और तैयारी ही एकमात्र तरीका है जिसके द्वारा वज्रपात के खतरे को कम किया जा सकता है या उसके प्रभाव से बचा ज...

छठ महापर्व पर कमलेश्वर नाथ धाम सई नदी के तट पर लगा आस्था का मेला ,धीरे-धीरे उग हे सूरज देव सुन ल अरज हमार .....,व्रती महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ का महापर्व,छठ महापर्व पर गुलजार रहा कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामता,क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया छठ मैया का महापर्व

Image
छठ महापर्व पर कमलेश्वर नाथ धाम सई नदी के तट पर लगा आस्था का मेला , धीरे-धीरे उग हे सूरज देव सुन ल अरज हमार ....., व्रती महिलाओं ने धूमधाम से मनाया छठ का महापर्व, छठ महापर्व पर गुलजार रहा कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामता, क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया छठ मैया का महापर्व, रानीगंज तहसील क्षेत्र के कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामताली सई नदी के पावन तट पर छठ महापर्व के दूसरे दिन मंगलवार की भोर भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। और भोर होते ही व्रती महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पूरी ऊर्जा और श्रद्धा के साथ विधि विधान से छठ मैया का पूजन अर्चन किया। छठ मैया के भक्ति गीत धीरे धीरे उग हे सूरज देव सुन ल अरज हमार... के साथ छठ मैया के गीत जयकारे से जामताली क्षेत्र गूँज उठा। मंगलवार को सर्द भोर में सूर्य निकलने से पहले ही सैकड़ों महिलाएं सई नदी के जल में उतर चुकी थी। लालिमा बिखेरते सूर्य देव जब भूमंडल को प्रकाश से भरने चले तो उनके दर्शन व अभिवादन करने को सबके हाथ जुड़ गए। उनको नमन करके अर्घ अर्पित किया गया। उनको फल समेत सामग्री चढ़ाकर परिवार की खुशहाली की मांग की। छठ माता से सुख सौभाग...

आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा करने का आरोप पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ा मुरार पट्टी गांव का मामला

Image
आवासीय पट्टे की भूमि पर कब्जा करने का आरोप  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ा मुरार पट्टी गांव का मामला  पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ा मुरार पट्टी गांव निवासिनी रमपत्ती पत्नी राम अभिलाख ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोपित किया है कि उसकी आवासीय पट्टे की भूमि पर विपक्षियों द्वारा पक्का निर्माण व कब्जा का प्रयास किया जा रहा है। विरोध पर विप्षी आमदा फौजदारी हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

कुनबे को मिल रही जान से मार देने की धमकी ,पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लवेदा गांव का मामला

Image
कुनबे को मिल रही जान से मार देने की धमकी , पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लवेदा गांव का मामला  पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के लवेदा गांव निवासी दयाराम निषाद पुत्र शुभकरन ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपित किया है कि उसकी आबादी की भूमि पर गांव के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा दबंगई व सरहंगई के बल कब्जा किया जा रहा है। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मार देने की धमकियां दी जा रही है। धमकी से परिवार डरा-सहमा हैं। पीड़ित को आशंका है कि किसी समय अप्रिय घटना‌ हो सकती है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सार्वजनिक रास्ते पर लकड़ी व ईंट रखकर किया बंद, शिकायत पुलिस से

Image
सार्वजनिक रास्ते पर लकड़ी व ईंट रखकर किया बंद, शिकायत पुलिस से  पट्टी। सार्वजनिक रास्ते पर लकड़ी व ईंट रखकर बंद कर दिया, जिससे आने-जाने में लोगों को समस्या उत्पन्न हो रही है। रास्ता खाली करने की बात पर युवक मार-पीट कर ने लगा जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस से की है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोठियार गांव के रहने वाले रामशरण उर्फ पप्पू ने मंगलवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि सार्वजनिक रास्ते पर गांव का एक व्यक्ति लकड़ी व ईंट रखकर बंद कर दिया। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही हैं। लकड़ी ईंट हटाने की बात करने पर युवक मार-पीट और गाली गलौज करने लगा। मामले में पीड़ित ने प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाए जाने की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।

टप्पबाजों को नहीं है पुलिस का खौफ, छोटे-मोटे दुकानदारों को लगा रहे चूना,सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पट्टी के रायपुर रोड पर स्थित चमन चौराहे पर पान की दुकान का मामला

Image
टप्पबाजों को नहीं है पुलिस का खौफ, छोटे-मोटे दुकानदारों को लगा रहे चूना, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पट्टी के रायपुर रोड पर स्थित चमन चौराहे पर पान की दुकान का मामला  पट्टी। इलाके में टप्पे बाजी की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं। ताजा शिकार एक अनपढ़ पान दुकानदार बना है। कस्बे के रायपुर रोड पर स्थित चमन चौराहे पर पान दुकानदार कादी चौरसिया के पास बाइक सवार एक युवक पहुंचा। चार पैकेट सिगरेट तथा कुछ अन्य सामान लिए। दुकानदार के पास एक बगैर सिम का पुराना एंड्राइड मोबाइल रखकर बोला की बाइक की डिक्की में पैसे हैं लाकर देता हूं। दुकानदार अन्य ग्राहकों को निपटने में लग लग गया। इसी बीच आरोपी युवक बाइक से रफू चक्कर हो गया। बाद में दुकानदार मैं तलाश शुरू की तो आरोपी जा चुका था। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी युवक द्वारा की गई टप्पेबाजी सीसीटीवी में कैद है। युवक की बाइक का नंबर भी सीसीटीवी में स्पष्ट दिख रहा है। सप्ताह भर पहले बीबीपुर बारडीह निवासी रामचंद्र सरोज के साथ भी ₹40000 की टप्पे बाजी की घटना हो गई थी। पुलिस ने घटना का सीस...

एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर का दिलीपपुर थाने का औचक निरीक्षण

Image
एसपी प्रतापगढ़ दीपक भूकर का दिलीपपुर थाने का औचक निरीक्षण प्रतापगढ़। एसपी दीपक भूकर अचानक थाना दिलीपपुर पहुंचे। उन्होंने थाने के मालखाना, मेस व कार्यालय का गहन निरीक्षण किया तथा अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के बाद एसपी ने शिवसत पुल पर पहुंचकर चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी अंकुर कैथवास सहित पुलिस टीम मौजूद रही। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सतर्कता और बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।  प्रतापगढ़ पुलिस प्रशासन मुस्तैद, कानून व्यवस्था पर सख्त निगरानी जारी!

जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में की बैठक,किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये-जिलाधिकारी,

Image
जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में की बैठक, किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये-जिलाधिकारी,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय सभागार में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आये हुये किसानों की समस्याओं व सुझावों को गम्भीरता से सुना गया जिसमें किसानों ने खाद, धान खरीद, आवारा पशु, स्मार्ट मीटर में ज्यादा बिल आने, झोला छाप पशु डाक्टर, नहरों के कटान से फसलों के नुकसान, प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा का सुधार, आंगनबाड़ी, प्रधानमंत्री आवास योजना, कूड़ा निस्तारण आदि के सम्बन्ध में अपनी-अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी, जिस पर डीएम ने मौके पर ही उनके समाधान हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये और कुछ शिकायती प्रार्थना पत्रों पर आवश्यक कार्यवाही कर किसानों अवगत कराया जायेगा। आवारा पशुओं के सम्बन्ध में डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि अवारा पशुओं को पकड़ने हेतु अभियान चलाया जाये, कस्बों एवं गावों में छुट्टा पशुओं को पकड़क...

राम वन गमन प्रसंग में छलका त्याग करुणा और मर्यादा का भाव ,राम को वनवास जाते देख भर आई दर्शकों की आंखें जय श्री राम के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र,जामताली शुक्लान में सात दिवशीय रामलीला का हो रहा भव्य मंचन,

Image
राम वन गमन प्रसंग में छलका त्याग करुणा और मर्यादा का भाव , राम को वनवास जाते देख भर आई दर्शकों की आंखें  जय श्री राम के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र, जामताली शुक्लान में सात दिवशीय रामलीला का हो रहा भव्य मंचन, प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली शुक्लान में चल रही सात दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला में रविवार को भगवान श्री राम के वन गमन प्रसंग का कलाकारो द्वारा भावपूर्ण मंचन किया गया। रामलीला के कलाकारों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के त्याग करुणा और मर्यादा के आदर्शों को इस तरह जीवंत किया कि पूरा जाम ताली क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रामलीला मंचन में भगवान श्री राम लक्ष्मण और सीता के भावना पूर्ण संवादों के साथ दशरथ के पुत्र वियोग का मनमोहक दृश्य सामने आया तो दर्शकों की आंखें भर आई। भरत का ननिहाल से लौटना और निषाद राज से मिलन के साथ-साथ केवट प्रसंग का मनोहारी मंचन देखकर दर्शक भाव विभोर हो गये। केवट संवाद सुनते ही पूरा वातावरण भक्ति भाव से गूंज उठा। भगवान श्री राम की अनुमति से जब केवट ने प्रभु के चरणों को जल से धोया और उसे सर से लगाकर अपने हृदय ...

बच्चों के विवाद में मासूम समेत मां की पिटाई, शिकायत पट्टी कोतवाली इलाके के नेवादा गांव का मामला

Image
बच्चों के विवाद में मासूम समेत मां की पिटाई, शिकायत  पट्टी कोतवाली इलाके के नेवादा गांव का मामला  पट्टी। बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक राय होकर महिला व उसके मासूम बच्चे को मारने पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव से किसी तरह पीड़ितों की जान बची। पट्टी कोतवाली इलाके के नेवादा गांव की रहने वाली जरीना पत्नी सलीम सोमवार की दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि सुबह करीब 7:00 बजे के आस-पास उसके पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चों से उसके बच्चों से विवाद होने लगा। बीच बचाव करने गई महिला को उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मार-पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पट्टी नगर पंचायत पट्टी के रिटायर्ड कर्मचारी को हिसाब ना मिलने के चलते इलाज के अभाव में मौत का आरोप

Image
पट्टी नगर पंचायत पट्टी के रिटायर्ड कर्मचारी को हिसाब ना मिलने के चलते इलाज के अभाव में मौत का आरोप  पट्टी। जीवन भर नगर पंचायत पट्टी को स्वस्थ व स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी उठाने वाले सफाई कर्मचारी की नगर पंचायत कर्मियों के लापरवाही के चलते 6 माह बाद भी रिटायरमेंट का हिसाब नहीं मिल सका। जिस कारण से परिजन समुचित इलाज नहीं कर पाए। जिसके चलते रिटायर्ड सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिए हैं।  पट्टी कस्बे के निवासी अकबर अली उर्फ कल्लू पट्टी नगर पंचायत में साफ सफाई का कार्य देखा करते थे। जान जोखिम में डालकर नगर के कूड़े करकट को उठाने कचरे को साफ करने की जिम्मेदारी उठाने वाले कर्मचारी अकबर अली उर्फ कल्लू की तबीयत रिटायर्ड होने के बाद खराब हो गई। परिजन इलाज करना शुरू किया। घर की जो जमा पूंजी थी वह तो खर्च हो ही गई। मृतक के बेटे वकील ने बताया कि सगे संबंधियों दोस्ती यारों से भी उधार लेकर प्रयागराज के एक अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा था। वकील ने यह भी आरोप लगाया कि यदि नगर पंचायत से उनका हिसाब मिल जाता तो उन्हें उधर ना लेना पड़ता और बेहतर ...

जमीनी विवाद को लेकर हुई मार-पीट तीन घायलआसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव का मामला

Image
जमीनी विवाद को लेकर हुई मार-पीट तीन घायल आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव का मामला  पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव निवासी और रूबी पुत्री शिवकुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को अपनी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे इस दौरान विपक्षी विवाद करने लगे और उन्हें मारने पीटने लगे। बीच बचाव को रूबी व उसकी मां शांती आई तो आरोपी दिनेश कुमार आदि ने उन्हें भी मारपीट कर घर गड्ढे में धकेल दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों घायल सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे थाने पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।

आबादी की जमीन को पड़ोशी कर रहे कब्जा शिकायत पुलिस से, पट्टी कोतवाली इलाके के मझौली गांव का मामला

Image
आबादी की जमीन को पड़ोशी कर रहे कब्जा शिकायत पुलिस से, पट्टी कोतवाली इलाके के मझौली गांव का मामला   पट्टी। आबादी की जमीन पर पड़ोसी दबंगई के बल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं विरोध करने पर आमादा फौजदारी हो जा रहे हैं मामले में पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है  पट्टी कोतवाली इलाके के मझौली गांव निवासी सावित्री पत्नी मुन्नीलाल ने सोमवार की दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी आबादी की भूमि को उसके गांव के पड़ोसी दबंगई के बल पर कब्जा कर रहे हैं जिसका विरोध करने पर आमादा फौजदारी हो जाते हैं। मामले में पीड़िता ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

जमीनी विवाद को लेकर हुई मार-पीट तीन घायलआसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव का मामला

Image
जमीनी विवाद को लेकर हुई मार-पीट तीन घायल आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव का मामला  पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव निवासी और रूबी पुत्री शिवकुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को अपनी पैतृक भूमि पर निर्माण कार्य कर रहे थे इस दौरान विपक्षी विवाद करने लगे और उन्हें मारने पीटने लगे। बीच बचाव को रूबी व उसकी मां शांती आई तो आरोपी दिनेश कुमार आदि ने उन्हें भी मारपीट कर घर गड्ढे में धकेल दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। तीनों घायल सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे थाने पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पर उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई डी एल एड परीक्षा ,28 कमरे में सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर के साथ दो कक्ष निरीक्षक तैनात ,

Image
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई डी एल एड परीक्षा , 28 कमरे में सीसीटीवी, वाइस रिकार्डर के साथ दो कक्ष निरीक्षक तैनात , पट्टी। नगर स्थित राम राज इंटरमीडिएट कॉलेज में डी एल एड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।  बता दें डी एल एड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 855 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था जिसमें पहले दिन की परीक्षा में 40 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।  मामले में राम राज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी के प्रधानाचार्य रमेश चन्द्र मिश्र ने बताया विद्यालय के 28 कमरों में परीक्षा चल रही है। सभी कमरों में दो-दो सीसीटीवी कैमरे के साथ वाइस रिकार्डर एवं दो कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत थाने के उपनिरीक्षक गौरव त्रिवेदी के साथ पुलिस बल व शिक्षक राजेश दूबे, निलाभ मिश्रा, प्रमोद दूबे समेत अन्य शिक्षक तैनात रहे।

शिक्षक विजय कुमार को मिला एड़ूलीडर्स अवॉर्ड

Image
शिक्षक विजय कुमार को मिला एड़ूलीडर्स अवॉर्ड प्रतापगढ़ । विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की संकल्पना के आधार पर नेडा प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में एड़ूलीडर्स अवार्ड 2025 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतापगढ़ जनपद के लक्ष्मणपुर ब्लॉक में कार्यरत गणित के विद्वान शिक्षक, पूर्व एआरपी एवं कुशल वक्ता विजय कुमार विश्वकर्मा को उनकी सहज,उत्कृष्ट शिक्षण शैली के लिए एडूलीडर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पशुपालन एवं दुग्ध विकास मुकेश मेश्राम, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व शिक्षा निदेशक शिक्षाविद् एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, पूर्व आईएएस डी एन लाल, नेडा के परियोजना अधिकारी टीकाराम तथा अंतरराष्ट्रीय रामायण शोध संस्थान के सलाहकार आशुतोश द्विवेदी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों के 164 उत्कृष्ट शिक्षकों को एडूलीडर्स अवार्ड 2025 तथा एडूलीडर्स कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ सर्वेष्ट मिश्र के संपादन में प्रकाशित पुस्तक एडूलीडर्स "शिक्षा के दीपस्तंभ" का विमोचन भी क...

प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में पहला देहदान, मृत्यु के बाद भी देश के काम आयेंगे इंजीनियर रमेश चन्द्र मौर्य

Image
प्रतापगढ़ के मेडिकल कॉलेज में पहला देहदान,  मृत्यु के बाद भी देश के काम आयेंगे इंजीनियर रमेश चन्द्र मौर्य  प्रतापगढ़।अधिवक्ता उदय सिंह मौर्य , निवासी डेदुआ पट्टी प्रतापगढ़ के पिता इंजीनियर रमेश चंद्र मौर्य (75 वर्ष) का दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को निधन हुआ, इंजीनियर रमेश चंद्र मौर्य ने जीवित रहते अपना शरीर मौर्य सभा प्रतापगढ़ के माध्यम से मरने के बाद मेडिकल कॉलेज को देहदान करने की घोषणा की थी, उसी क्रम में पूरा परिवार आज डॉ सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ में मृतक शरीर का दान किए , डॉ रश्मि यादव वाइस प्रिंसिपल, डॉ रिचा पांडेय, नोडल अधिकारी देहदान डॉ आकांक्षा सिंह,  डॉ शादिक सिद्दीकी, डॉ दीपिका व डाक्टर्स की टीम ने पूरे विधि-विधान से पूजन किया, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया, बोले प्रतापगढ़ जनपद में पहली बार यह देहदान हुआ है, आपके के पांच पुत्र घनश्याम मौर्य एडवोकेट, डॉ राधेश्याम मौर्य हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल प्रयागराज, नरसिंह मौर्य डायट प्रवक्ता वाराणसी, विजय सिंह मौर्य प्रवक्ता कटनी मध्यप्रदेश, उदय सिंह मौर्य एडवोकेट/ डीड...

अज्ञात चोरों कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम ,पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद ,सैफाबाद चौकी से सौ कदम की दूरी की घटना ,घटना से व्यापारियों में मचा हड़कंप ,सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल ,

Image
अज्ञात चोरों कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम , पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में हुई कैद , सैफाबाद चौकी से सौ कदम की दूरी की घटना , घटना से व्यापारियों में मचा हड़कंप , सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है जांच पड़ताल , पट्टी। बीती रात अज्ञात चोरों ने कंपोजिट शराब की दुकान में सेंध काट कर दुकान के अंदर घुस गया। शराब और बोतले व नगदी समेत लेकर नौ दो ग्यारह हो गया। घटना की जानकारी होने पर सेल्समैन ने ठेकेदार को सूचित किया, सूचना पर पहुंचे ठेकेदार मामले की जानकारी स्थानी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार में हरिशंकर राय की कंपोजिट शराब की दुकान है। रविवार की देर रात सेंध काटकर अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुस गए। शराब और बोतल व नगदी लाखों रुपए का नगदी व समान लेकर चले गए। बगल सो रहे सेल्समैन का दरवाजा बाहर से चोरों ने बंद कर दिया था‌। घटना की जानकारी होने पर सेल्समैन ने ठेकेदार को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर ठेकेदार पहुंचे और इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही म...

छठ महापर्व की तैयारी में जुटा पट्टी नगर , छठ पर सजेगा श्रद्धा और आस्था का संगम

Image
छठ महापर्व की तैयारी में जुटा पट्टी नगर ,  छठ पर सजेगा श्रद्धा और आस्था का संगम  पट्टी।सूर्योपासना और लोक आस्था के पावन पर्व छठ महापर्व की तैयारियों में इन दिनों पट्टी नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। नगर पंचायत क्षेत्र के पुरानी पट्टी पार्क में सोमवार को भव्य छठ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी की कमान बजरंग दल के जिला संयोजक प्रिंस बरनवाल, वार्ड अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, मंत्री राजू सोनी, राजकुमार सोनी और विकास गुप्ता के नेतृत्व में पूरी तन्मयता से संभाली जा रही है। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।  प्रिंस बरनवाल ने बताया कि “छठ महापर्व हमारी सनातन संस्कृति की आत्मा है। यह केवल पूजा नहीं, बल्कि अनुशासन, पवित्रता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व समाज को एकता, संयम और स्वच्छता का संदेश देता है। हम सभी का प्रयास है कि श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजन कर सकें और नगर में भक्ति का वातावरण बना रहे।” वहीं सुजीत गुप्ता ने इस पर्व के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “छठ पूजा हमारे ल...

मदरसे से भागे तीन छात्रों को सकुशल बरामद किया पुलिस

Image
मदरसे से भागे तीन छात्रों को सकुशल बरामद किया पुलिस  पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के अरबिया सिराजुल उलूम मदरसा रायपुर पट्टी से तीन छात्र दोपहर में अचानक लापता हो गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही मदरसा संचालक ने पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पट्टी पुलिस सक्रिय हो गए। पुलिस टीम ने खोज-बीन शुरू की और कुछ ही घंटों में तीनों छात्रों को सदहा जंगल से सकुशल बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार, तीनों छात्र अलग-अलग जनपदों के निवासी हैं। बरामदगी के बाद तीनों को सुरक्षित कोतवाली लाया गया।मदरसा संचालक ने बच्चों के मिलने पर पट्टी पुलिस का आभार व्यक्त किया। बाद में पुलिस ने तीनों छात्रों को उनके परिजनों और मदरसा संचालक को सौंप दिया।

रास्ते के विवाद में ससुर बहू की लाठी डंडों से पिटाई, शिकायत

Image
रास्ते के विवाद में ससुर बहू की लाठी डंडों से पिटाई, शिकायत  पट्टी। आबादी की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने के विवाद को लेकर दबंगों ने ससुर व बहू को लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।पीड़िता ने मामले की शिकायत 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर चलीआई। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव के रहने वाले राम कैलाश पांडे ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि उसकी भूमि जमीन पर पड़ोसी सुबह जबरन रास्ता बनाने लगे। जब वह विरोध करने के लिए गया तो उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। यह सब देख, बहु प्रीति पांडे बीच बचाव करने के लिए आई तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।इस मार-पीट में ससुर व बहू को गंभीर चोटे आई, पीड़िता ने मामले में नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रास्ते के विवाद में ससुर बहू की लाठी डंडों से पिटाई, शिकायत

Image
रास्ते के विवाद में ससुर बहू की लाठी डंडों से पिटाई, शिकायत  पट्टी। आबादी की भूमि पर जबरन रास्ता बनाने के विवाद को लेकर दबंगों ने ससुर व बहू को लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।पीड़िता ने मामले की शिकायत 112 पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर चलीआई। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर किठौली गांव के रहने वाले राम कैलाश पांडे ने रविवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया है कि उसकी भूमि जमीन पर पड़ोसी सुबह जबरन रास्ता बनाने लगे। जब वह विरोध करने के लिए गया तो उसे लाठी डंडों से मारने पीटने लगे। यह सब देख, बहु प्रीति पांडे बीच बचाव करने के लिए आई तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया।इस मार-पीट में ससुर व बहू को गंभीर चोटे आई, पीड़िता ने मामले में नामजद प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार की हत्या,व प्रतापगढ़ जिले में दो पत्रकारों पर हमले का पत्रकार संगठनों ने की कड़ी निन्दा,बैठक कर दिवंगत पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि

Image
प्रयागराज में वरिष्ठ पत्रकार की हत्या,व प्रतापगढ़ जिले में दो पत्रकारों पर हमले का पत्रकार संगठनों ने की कड़ी निन्दा, बैठक कर दिवंगत पत्रकार को दी गई श्रद्धांजलि पट्टी।पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था को सुप्रीम कोर्ट हाईकोर्ट पुलिस महानिदेशक के आदेश के बाद भी पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले से पत्रकार संगठनों ने रविवार को पट्टी में एक बैठक कर कडी निन्दा की है। गुरुवार की रात प्रयागराज जनपद की वरिष्ठ पत्रकार एलएन सिंह उर्फ पप्पू सिंह 54 की सिविल लाइन में रात 9 बजे हर्ष होटल के सामने चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी है। वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के बाद जनपद के पट्टी तहसील के पत्रकार संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार को 50 लख रुपए की आर्थिक सहायता देने सरकारी नौकरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ प्रतापगढ़ जनपद के सांगीपुर थाना क्षेत्र के पत्रकार आर आर पांडे पर दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर हमला कर दिया था,श। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सांगापट्टी गांव में खबर स...