Posts

Showing posts from November, 2025

भयहरण नाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को, जुटेंगे सदस्य व पदाधिकारी / बनेगी वार्षिक कार्य योजना,नई सदस्यता व नवीनीकरण भी होगा ,

Image
भयहरण नाथ धाम में वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को,  जुटेंगे सदस्य व पदाधिकारी / बनेगी वार्षिक कार्य योजना, नई सदस्यता व नवीनीकरण भी होगा , प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में विश्व स्वयं सेवक दिवस पर गत वर्षो की भाँति वार्षिक अधिवेशन 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगा। अधिवेशन में धाम की प्रबन्ध संस्था भयहरण नाथ धाम की वार्षिक कार्य योजना तय होगी। वहीं " सबके लिए खुला है मंदिर है यह हमारा " के सिद्धांत पर सनातन धर्मावलंबियों को नई सदस्यता व पुरानी सदस्यता का नवीनीकरण भी हो सकेगा। सदस्य व पदाधिकारी क्षेत्र व समाज की किसी सबसे महत्वपूर्ण विषय के समाधान पर भी जन सहयोग व लोक भागीदारी की व्यवहारिक योजना पर भी सम्यक विचार कर निर्णय होगा।  धाम के महासचिव समाज शेखर के संयोजन में विशेष कोर समिति की बैठक हुई। अवगत कराया गया कि अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल के संयोजन में सभी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जा रहा है। वहीं कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह द्वारा स्थानीय जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। स्थानीय पत्रकारों व कवियों को भी सहभागिता हेतु ...

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘याचिका समिति‘ के मा0 सभापति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न,विधान परिषद सदस्यों के उठाये गये जनहित के प्रकरणों पर अद्यतन स्थिति की विस्तृत चर्चा की गयी

Image
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘याचिका समिति‘ के मा0 सभापति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, विधान परिषद सदस्यों के उठाये गये जनहित के प्रकरणों पर अद्यतन स्थिति की विस्तृत चर्चा की गयी,  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की ‘याचिका समिति‘ के मा0 सभापति समिति अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता एवं मा0 सदस्य विधान परिषद सुरेन्द्र चौधरी, उमेश द्विवेदी व अन्य समिति के सदस्य के अलावा जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की उपस्थिति में विकास भवन सभागार में जनपद प्रतापगढ़ के याचिका समिति विधान परिषद के समक्ष उठाये गये जनहित के प्रकरणों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई।          जिलाधिकारी द्वारा मा0 सभापति समिति का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मा0 सदस्यगणों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। मा0 सभापति की अनुमति से सदन के समक्ष उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा अपना परिचय प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात मा0 सभापति की अनु...

राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 320 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से हुआ सम्पन्न, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 316 हिन्दु जोड़े व 04 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंध,

Image
राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 320 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से हुआ सम्पन्न,  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 316 हिन्दु जोड़े व 04 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंध, नव दांपत्य जोड़ों को विधायक, डीएम, सीडीओ, भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य अतिथियों ने दिया आर्शीवाद  प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 320 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजत कार्यक्रम में 316 हिन्दू जोड़े एवं 04 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल, जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, मुख्...

जमीनी रंजिश में देवर ने भाभी को मार-पीट कर किया घायल

Image
जमीनी रंजिश में देवर ने भाभी को मार-पीट कर किया घायल  पट्टी। जमीन विवाद को लेकर देवर ने भाभी को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डंडों से मारने पीटने लगा।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव निवासिनी गायत्री देवी पत्नी शेषमणि तिवारी ने रविवार की दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके देवर से जमीन विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सुबह वह अपने घर पर बैठी हुई थी, इस दौरान देवर हाथ में लाठी डंडा लेकर आया गाली गुप्ता देते हुए पिटाई करने लगा। हल्ला गुहार सुनकर आस-पास के लोगों के बीच बचाव से किसी तरह पीड़िता की जान बची। मामले में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच में जुटी हुई है।

दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Image
दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज  पट्टी। दहेज की मांग न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। और कुछ ही दिन बाद वह गर्भवती हो गई, इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को उसके मायके छोड़ दिए। जहां पर वह रह रही थी उसे एक बच्ची पैदा हुआ है। पट्टी कोतवाली इलाके के सराय सरसतपुर गांव निवासिनी सुमन देवी वर्मा ने एसपी प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी शादी जनपद जौनपुर के सुल्तानपुर गांव थाना सुजानगंज अंतर्गत 2024 में हिंदू हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल की मांग करते रहे।मांग पूरी न होने पर सुमन को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे मायके में छोड़ दिया। 11 अगस्त को बेटी को जन्म हुआ इसकी सूचना पीड़िता ने अपने ससुराल में दी। ससुराल पक्ष के लोग कोई नहीं आए पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की एसपी के आदेश पर सास कांति देवी ससुर राम अचल, पति सितेश वर्मा, व राकेश वर्मा, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे...

दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

Image
दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज  पट्टी। दहेज की मांग न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। और कुछ ही दिन बाद वह गर्भवती हो गई, इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को उसके मायके छोड़ दिए। जहां पर वह रह रही थी उसे एक बच्ची पैदा हुआ है। पट्टी कोतवाली इलाके के सराय सरसतपुर गांव निवासिनी सुमन देवी वर्मा ने एसपी प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी शादी जनपद जौनपुर के सुल्तानपुर गांव थाना सुजानगंज अंतर्गत 2024 में हिंदू हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल की मांग करते रहे।मांग पूरी न होने पर सुमन को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे मायके में छोड़ दिया। 11 अगस्त को बेटी को जन्म हुआ इसकी सूचना पीड़िता ने अपने ससुराल में दी। ससुराल पक्ष के लोग कोई नहीं आए पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की एसपी के आदेश पर सास कांति देवी ससुर राम अचल, पति सितेश वर्मा, व राकेश वर्मा, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे...

प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक से अभद्रता, व कागजात फाड़ने में एक पर मुकदमा, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

Image
प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक से अभद्रता, व कागजात फाड़ने में एक पर मुकदमा, आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल पट्टी। स्कूल में एस ए आर का काम कर रहे शिक्षक से एक व्यक्ति ने अभद्रता की और कागजात फाड़ दिया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी सूर्यमणि नारगपुर में सहायक अध्यापक की पद पर कार्यरत हैं।वीएलो पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि गांव का रामसूरत चौरसिया दोपहर में आया अभद्र करने लगा,आरोप है कि उसने रजिस्टर फेंक दिया। और कागजात फाड़ दिया। गालियां दी पीड़ित ने स्टाफ के साथ शनिवार की शाम थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम कोतवाल वीडियो समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे। इस संबंध में एसडीएम पट्टी एडीएम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति वीएलो से अभद्रता किया है कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों का नाम छूटा है आगामी चार दिसंबर के बाद उनका भी फिर करवाया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि एस ए आर को लेकर किसी वीएलो से कोई विवाद ना किया जाए। पुलिस प्रार्थना पत्...

पट्टी मेला देखने आई युवती का मोबाइल चोरी,

Image
पट्टी मेला देखने आई युवती का मोबाइल चोरी, पट्टी। नगर में लगे ऐतिहासिक दशहरा मेला देखने आई युवती का मोबाइल मेले में चोरी हो गया। जानकारी होने पर मेले में बनाए गए अस्थाई पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत लेकर गई।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महादहा गांव की रहने वाली खुशबू वर्मा रविवार को मेला देखने के लिए आई हुई थी। वह सामान की खरीदारी कर रही थी, इसी दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। पीड़िता युवती ने मामले की शिकायत मेला में बने अस्थाई चौकी पर की शिकायत मिलने पर मेले में तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी खोज-बीन किया लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पीड़िता को पुलिस मोबाइल खोजे जाने का आश्वासन दिया है। वहीं मेले में अधिक भीड़ चल रही है, सुरक्षा के नाम पर पुलिस के कुछ ही पुलिस कर्मी मौजूद है। चोर उचक्के घटना को अंजाम दे रहे हैं। दूर दराज से आने वाली महिलाएं इनका शिकार हो रहे हैं।

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन घायल मेडिकल कॉलेज रेफर  पट्टी। सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया। जहां पर गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा आठगवां गांव के रहने वाले बुधराम गुप्ता घर से सिलेंडर भरने के लिए आ रहे थे कि अभी वह जलालपुर किठौली गांव के समीप पहुंचे थे कि इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसकी मोपेड बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानी लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 108 एम्बुलेंस घायल को पट्टी सीएचसी लेकर आई प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।  वहीं दूसरी तरफ कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव के रहने वाले मोहित कुमार 23 वर्ष, व आदर्श कुमार 13 वर्ष, घर से पट्टी की तरफ आ रहा था  जैसे ही वह पट्टी प्रतापगढ़ मार्ग पर आनापुर गांव के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रू...

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले में एफआईआर दर्ज

Image
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मामले में एफआईआर दर्ज  पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के तेलियानी नहर पर बीते शुक्रवार की दोपहर दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में भाई ने वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के छितपालगढ़ निवासी शिवम कनौजिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने भाई शुभम कनौजिया के साथ बीते 28 नवंबर की दोपहर रिश्तेदारी के लिए निकले थे। रास्ते में तेलियानी पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार से आए वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें उनके भाई शुभम की मौत हो गई। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी अमरगढ़ भेजा। जहां डॉक्टरों ने शुभम को मृत घोषित कर दिया था। दुर्घटना में उन्हें भी मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

प्रेमी के साथ गई युवती,तहरीर ,पट्टी कोतवाली इलाके के दाउदपुर तकिया गांव का मामला

Image
प्रेमी के साथ गई युवती,तहरीर ,पट्टी कोतवाली इलाके के दाउदपुर तकिया गांव का मामला  पट्टी। कोतवाली इलाके के दाउदपुर तकिया गांव निवासी एक युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई है। घटना की तहरीर लेकर पिता कोतवाली आया और बेटी को ले जाने वाले युवक तथा उसके सहयोगियों के विरुद्ध नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसे बहलाकर घर से ₹15000 नगद तथा सोने चांदी के जेवरात जिनकी कीमत लाखों में है लेकर चली गई है। पिता का आरोप है कि आरोपियों से पूछताछ करने पर उल्टे उसे गाली गलौज व धमकी देते हुए उलझ गए। पिता ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं समीक्षा कर दिये निर्देश,अस्पताल में आने वाले सीरियस मरीज की कन्डीशन देखकर ही उसको रेफर करें-डीएम ,

Image
जिलाधिकारी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं समीक्षा कर दिये निर्देश, अस्पताल में आने वाले सीरियस मरीज की कन्डीशन देखकर ही उसको रेफर करें-डीएम , अस्पतालों में साफ-सफाई, पीने का पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्थायें बेहतर करें-डीएम,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने विकास भवन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के अनुपालन में की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बैठक में प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिन आशाओं द्वारा 1 वर्ष में एक भी प्रसव नही कराया गया है ऐसी आशाओं के सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये और नये आशाओं के भर्ती की प्रक्रिया करायी जाये। मेडिकल कालेज के निरीक्षण में विभिन्न प्रकार की कमियां पायी गयी थी जिनमें आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया कि अस्पताल में डाक्टर समय से बैठे जिससे मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, जो डाक्टर समय पर उपस्थित नही...

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

Image
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न  प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जगदम्बिका प्रसाद एवं समिति के सभी सदस्य मौके पर उपस्थित रहे। बैठक मेंं सीडीओ ने नगर में जैव अपशिष्ट के निस्तारण हेतु जैव अपशिष्ट की मानिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी डा० राजेश कुमार गुप्ता को विस्तृत रिपोर्ट के साथ सूचना भेजने को निदेर्शित किया गया। नगर पालिका के ठोस अपशिष्ट ई० वेस्ट एवं प्लास्टिक निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना प्रभागीय कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया। पर्यावरण समिति सदस्य के सुझाव पर सड़क के दोनों पटारियों पर कटीली झाड़ियों को साफ करने एवं रास्ते को सुगम बनाने के लिए सुझाव दिया गया और मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यावरण समिति सदस्य को 5 से 7 स्थलों का चुनाव कर प्रभागीय निदेशक को अवगत कराने को निर्देशित किया। इसी प्रकार पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति के अन्य विन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्...

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

Image
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न  प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जगदम्बिका प्रसाद एवं समिति के सभी सदस्य मौके पर उपस्थित रहे। बैठक मेंं सीडीओ ने नगर में जैव अपशिष्ट के निस्तारण हेतु जैव अपशिष्ट की मानिटरिंग हेतु नोडल अधिकारी डा० राजेश कुमार गुप्ता को विस्तृत रिपोर्ट के साथ सूचना भेजने को निदेर्शित किया गया। नगर पालिका के ठोस अपशिष्ट ई० वेस्ट एवं प्लास्टिक निस्तारण हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं सूचना प्रभागीय कार्यालय को प्रेषित करने को कहा गया। पर्यावरण समिति सदस्य के सुझाव पर सड़क के दोनों पटारियों पर कटीली झाड़ियों को साफ करने एवं रास्ते को सुगम बनाने के लिए सुझाव दिया गया और मुख्य विकास अधिकारी ने पर्यावरण समिति सदस्य को 5 से 7 स्थलों का चुनाव कर प्रभागीय निदेशक को अवगत कराने को निर्देशित किया। इसी प्रकार पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति के अन्य विन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्...

30 नवम्बर को एसआईआर का लगेगा विशेष कैम्प, खुले रहेगें सभी मतदेय स्थल-डीएम,डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, विशेष कैम्प में पहुॅचकर अपने गणना प्रपत्र अवश्य भरवाये,गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाता अतिशीघ्र बीएलओ को फार्म करायें उपलब्ध-डीएम

Image
30 नवम्बर को एसआईआर का लगेगा विशेष कैम्प, खुले रहेगें सभी मतदेय स्थल-डीएम, डीएम ने जनपदवासियों से की अपील, विशेष कैम्प में पहुॅचकर अपने गणना प्रपत्र अवश्य भरवाये, गणना प्रपत्र भरने वाले मतदाता अतिशीघ्र बीएलओ को फार्म करायें उपलब्ध-डीएम डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के दौरान मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय फतनपुर व इण्टर मीडिएट कालेज गौरा का औचक निरीक्षण कर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भराये जाने के वास्तविक स्थिति की जानकारी। प्राथमिक विद्यालय फतनपुर में एसआईआर के कार्य की प्रगति ठीक पायी गयी और मौके पर उपस्थित तहसीलदार को निर्देशित किया कि जमा फार्मो को डिजिटाईजेशन कराया जाये। इण्टरमीडिएट कालेज गौरा में फार्म भरने की प्रगति धीमी पायी गयी संज्ञान में आया कि मतदाता अत्यधिक है जिस पर तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि अतिरिक्त टीम लगाकर एसआईआर के कार्यो में तेजी लाये। डीएम ने निरीक्षण के दौरान एसआईआर कार्य में लगे सभी कर्मचारिय...

प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक से अभद्रता, व कागजात फाड़ने का आरोप,

Image
प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक से अभद्रता, व कागजात फाड़ने का आरोप,  पट्टी। स्कूल में एस ए आर का काम कर रहे शिक्षक से एक व्यक्ति ने अभद्रता की और कागजात फाड़ दिया।विरोध पर जातसूचक शब्दों से गालियां दी, घटना की शिकायत पुलिस से की गई है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला गांव निवासी सूर्यमणि नारगपुर में सहायक अध्यापक की पद पर कार्यरत हैं।वीएलओ के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति दोपहर में आया अभद्र करने लगा,आरोप है कि उसने रजिस्टर फेंक दिया। और कागजात फाड़ दिया विरोध पर जात सूचक शब्दों से गालियां दी पीड़ित ने स्टाफ के साथ शनिवार की शाम थाने में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मौके पर एसडीएम कोतवाल  समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए थे। इस संबंध में एसडीएम पट्टी  से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति वीएलओ से अभद्रता किया है कार्रवाई की जाएगी। जिन लोगों का नाम छूटा है आगामी चार दिसंबर के बाद उनका भी फिर करवाया जाएगा उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि एस ए आर को लेकर किसी वीएलओ से कोई विवाद न...

जाम के झाम में जूझ रहा पट्टी कस्बा घंटो से लगा जाम, पुलिस के छूट रहे पसीने

Image
जाम के झाम में जूझ रहा पट्टी कस्बा घंटो से लगा जाम, पुलिस के छूट रहे पसीने पट्टी। कस्बे में सुबह होते ही जाम लगना शुरू हो जाता है। ताजा मामला शनिवार की सुबह 9:30 बजे के आस-पास की है, चौक बाजार पट्टी से लेकर राजपूत चौराहा व पीजी कॉलेज पट्टी तक भीषण जाम लगा हुआ था। जहां चौक पर दो ट्रैकों के आ जाने से यह जाम लगा हुआ है। वही जाम को खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटते हुए नजर आ रहे हैं। आखिर पुलिस पहले से क्यों तैयारी मैं नहीं रहती जहां इस समय पट्टी का मेला अपने चरम पर है। सुबह से ही भीड़ लगना शुरू हो जाती है। फिर भी कस्बे में पूरे दिन जाम का बना रहता है। टेंपो ई रिक्शा इधर-उधर खड़े हो जाते हैं। जिसकी वजह से जाम लगता रहता है। फिर भी पुलिस नजरअंदाज करके हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई नजर आ रही है। जाम में जहां स्कूली बच्चे व ऑफिस जाने के लिए लोग घंटो से परेशान हो रहे हैं। वहीं जाम को खुलवाने में पट्टी पुलिस के पसीने छूटते हुए नजर आ रहे हैं। पट्टी चौक पर टेंपो स्टैंड होने की वजह से लोग जाम के झाम में फंसे रहते हैं। लोग जाम का झाम झेल रहे हैं। संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष करते हुए चौक स...

पट्टी मेले से तीन शोहदों को पुलिस ने दबोचा

Image
पट्टी मेले से तीन शोहदों को पुलिस ने दबोचा   पट्टी।पट्टी नगर में चल रहे मेले में इस समय भीड बहुत ही अधिक है। भीड की वजह से कुछ शरारती मेले में स्थित महिला गली में शरारत कर रहे थे। तभी वहां पर मौजूद पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर अस्थायी चौकी पर लेकर चली गई।  पट्टी मेले में कुछ शरारती तत्व घुस गए थे। जो कि मेले में स्थित गालियों में घुसकर शरारत कर रहे थे। इसकी सूचना जब मेले में मौजूद अस्थायी चौकी पर मिली तो वो लोग मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को मौके से पकडकर मेले में मौजूद अस्थायी चौक पर लेकर चली गई और वहां पर उनसे पूछताछ कर रही है।

अमेरिका में पैदा हुई पोती परिधि के साथ बेटे बहू के घर भारत आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम।

Image
ब्रेकिंग पी आई न्यूज़ फतनपुर प्रतापगढ़। अमेरिका में पैदा हुई पोती परिधि के साथ बेटे बहू के घर भारत आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम। प्रतापगढ़ जनपद रानीगंज तहसील अंतर्गत बीरापुर निवासी उमाशंकर मौर्य के बेटे बहू अमेरिका में इंजीनियर है। अमेरिका में इंजीनियर बेटे बहू के साथ पोती परिधि के घर भारत आगमन पर लोक गायक दीपक सुहाना नीरज मिश्रा आरती यादव का संगीत कार्यक्रम के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर बेटी के जन्मदिन के अवसर पर भोजन प्रसाद का भण्डारे का भी आनंद उठाया गया। भजन संध्या के साथ साथ सोहर गीत की प्रस्तुति पर परिधि के मम्मी पापा और दादा के साथ सपरिवार झूम उठे। गरिमामई उपस्थिति में बेटी परिधि के जन्मोत्सव के अवसर पर गांव क्षेत्र बड़ी संख्या में महिलायें और पुरुष रहे। अमेरिका से भारत आगमन और बेटी परिधि के जन्मोत्सव पर छोटा खेसारी दीपक सुहाना का कार्यक्रम सुनकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें धक्का मुक्की में दो लोगों के पैर में मोच आ गई। मनोज कुमार वेणु की रिपोर्ट।

उप जिलाधिकारी सदर नैंसी सिंह नेबूथो का निरीक्षण

Image
 उप जिलाधिकारी सदर  नैंसी सिंह ने बूथो का निरीक्षण  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी के निर्देशन मे उप जिला अधिकारी सदर प्रतापगढ़ नैंसी सिंह ने विधानसभा प्रतापगढ़ 248 के एस.आई. आर. कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण किया प्राथमिक विद्यालय सगरा एवं अन्य वूूथो का औचक निरीक्षण किया उन्होंने पाया कि सगरा वूूथ पर सभी बीएलओ बैठकर ऑनलाइन कार्य संपन्न कर रहे थे।ऑनलाइन फीडिंग का कार्य संतोष जनक पाया गया जिस पर वहां लगे बीएलओ एवं सुपरवाइजर धर्मेंद्र ओझा एवं सहयोग कर रहे सभी स्टाफ की सराहना की और कहा कि आगे भी इसी प्रकार की गति से आप लोग कार्य करते रहें एस आई आर फॉर्म ऑनलाइन करते समय सावधानीपूर्वक ऑनलाइन करें यदि किसी को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल हमें अवगत कराए। जिससे समय से एस आई आर का कार्य पूर्ण हो सके इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते इसी उत्साह एवं लगन से आगे भी कार्य करते रहें जिस बूथ कि प्रगति धीमी रही वहां निर्देशित किया कि शाम तक अपनी प्रगति और बडाइए साथ में विधानसभा प्रतापगढ़ के बी. आर. सी. अरविंद मौजूद रहे।

डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सम्बन्ध में राजैनतिक दलों के साथ की बैठक,सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य, शीघ्र ही फार्म भरकर बीएलओ को करायें उपलब्ध-डीएम,

Image
डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सम्बन्ध में राजैनतिक दलों के साथ की बैठक, सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य, शीघ्र ही फार्म भरकर बीएलओ को करायें उपलब्ध-डीएम, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान कार्य में राजनैतिक दल सक्रिय सहयोग करें प्रदान-डीएम,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कैम्प कार्यालय के सभागार में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के सम्बन्ध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 04 नवम्बर 2025 से बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र घर-घर वितरण, संग्रह एवं डिजिटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। जनपद में कुल 2525130 मतदाता है जिनमें से 1245407 मतदाताओं के अर्थात 49.32 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि अपने-अपने बीएलए को निर्देशित करें कि बीएलओ द्वारा एकत्र किये जा रहे गणना प्रपत्रों के कार्य में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें। गण...

डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Image
डीएम ने राजनैतिक दलों के साथ वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण  प्रतापगढ़। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने पूरेकेशवराय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीपीपैट वेयरहाउस में साफ-सफाई व्यवस्था और अग्निशमन यंत्रों की कार्यप्रणाली की जांच की। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के संचालन की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करायें। उन्होने ईवीएम एवं वीवीपैट के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वीवीपैट एवं ईवीएम वेयरहाउस की निगरानी मुस्तैदी के साथ करते रहे। 

सड़क दुर्घटना में सर्राफा व्यापारी घायल, पट्टी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
सड़क दुर्घटना में सर्राफा व्यापारी घायल, पट्टी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर  पट्टी। तहसील मुख्यालय से बाइक से घर जा रहे सर्राफा व्यापारी की बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी भेजा गया। इलाज के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।  पट्टी इलाके के बहुत गांव निवासी पंकज सोनी पुत्र मुकेश सोनी 29 वर्ष वर्ष बाइक से घर जाते समय कुंदनपुर के गांव के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर जिसकी एक ही हेडलाइट जल रही थी, टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लगभग 8:30 बजे हुई दुर्घटना में घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक होने के कारण जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे, घायल को मेडिकल कॉलेज ले गए हैं जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा

Image
तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पोल से टकराई, टला बड़ा हादसा  पट्टी। नगर के ढकवा मोड़ चौराहे के समीप बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की विद्युत पोल टूट कर जमींदोज हो गया। हादसे के बाद बोलेरो चालक तथा उसमें बैठे लोग घबराकर बोलोरो गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। वहीं दूसरी तरफ विद्युत पोल टूटने से सैकड़ों घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते नगर वासियों को विद्युत सप्लाई न मिलने से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई जयराज राजपूत ने बताया कि विद्युत पोल टूटने की जानकारी संज्ञान में है, जल्द ही विद्युत सप्लाई बहाल हो जाएगी।

बिजली विभाग अभियान चलाकर कर रहा उपभोक्ता को जागरूक

Image
बिजली विभाग अभियान चलाकर कर रहा उपभोक्ता को  जागरूक पट्टी।प्रदेश सरकार की योजना को लेकर बिजली बकाया में दी गई छूट को लेकर लोगों के लिए जनकल्याणकारी बनाने के लिए आसपुर देवसरा पावर हाउस के एसडीओ उत्कर्ष चंद्र शुक्रवार की सुबह अपने टीम को साथ लेकर आसपुर देवसरा इलाके के पूरे दलपत शाह, धौरहरा, धानेपुर ,पर्वतपुर, दलापुर, विक्रम पट्टी गोविंदपुर सहित दर्जनों गांव में अभियान चलाया गया हैं। एसडीओ आसपुर देवसरा ने बताया की बिजली विभाग की तरफ बिल में मूल बकाया में एक मुश्त करने पर प्रथम चरण में 25% दूसरे चरण में 20% तिथि चरण में 15% की छूट दी जा रही है इसके साथ उपभोक्ताओं के लिए काफी छूट दी जा रही है जिससे बड़े बकायेदार अपना बिजली का बिल जमा करने का संक्षिप्त लाभ उठाएं। इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत मिलेगी उक्त जानकारी जागरूकता के साथ उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया।

चोरी गए पांच मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद तीन लाभार्थियों को सीओ पट्टी ने किया वितरित

Image
चोरी गए पांच मोबाइल को पुलिस ने किया बरामद तीन लाभार्थियों को सीओ पट्टी ने किया वितरित  पट्टी । चोरी गए पांच मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है। जिसमें तीन लाभार्थियों को पुलिस क्षेत्राधिकार ने अपने हाथों से मोबाइल दिया है। चोरी गए मोबाइल को पा कर उनके चेहरे पर एक अजीब खुशी झलकती नजर आई । पट्टी कोतवाली क्षेत्र के भानेपुर गांव निवासी सौरभ तिवारी पुत्र अखिलेश तिवारी का मोबाइल बीते जनवरी माह में चोरी हो गया था। जिसके लिए उन्होंने यूपी कॉप पर अपनी प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं उड़ैयाडीह निवासी छोटे लाल बुजुर्ग का भी मोबाइल सितंबर 2024 में चोरी हो गया था। उन्होंने भी यूपी कॉप पर इ एफ आई आर दर्ज कराई थी। इसी तरह गजरिया गांव निवासी मनीष मिश्र का भी मोबाइल चोरी हुआ था। पुलिस ने चोरी गए कुल पांच मोबाइल बरामद किया है। पांचों लाभार्थियों को शुक्रवार की सुबह वितरण हेतु सीओ कार्यालय पर बुलाया गया था। दो लाभार्थी नहीं पहुंच सके। मौके पर पहुंचे उपरोक्त तीनों लाभार्थियों को पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने अपने हाथों से मोबाइल वितरित किया। मोबाइल प्रकार लाभार्थियों के चेहरे पर खासी खुशी नजर आई। इ...

दो समुदाय के बीच मार-पीट दलित पक्ष के चार लोग घायल , घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस

Image
दो समुदाय के बीच मार-पीट दलित पक्ष के चार लोग घायल , घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस पट्टी।तहसील क्षेत्र के पेडरा गांव में दलित समुदाय का एक व्यक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे उपक्रम में अपना फार्म जमा करने जा रहा था। घात लगाए बैठे दूसरे समुदाय के लोग उसे लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिए। उसके चिल्लाने पर उसके परिवार के तीन युवक पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोल दिया। गंभीर रुप से घायल को इलाज के लिए ले जाया गया है। दो समुदाय के बीच मारपीट की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्रा अधिकारी वह थाने की भारी फोर्स मौके पर जा पहुंची।  गांव निवासी जीत लाल का आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम 4:30 बजे वह अपना निर्वाचन आयोग का फार्म जमा का करने प्राथमिक विद्यालय पर जा रहा था। इस दौरान गांव के चार पांच की संख्या में दूसरे समुदाय के लोग रास्ते में घात लगाए बैठे थे। उसे रोक लिया और उस पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर सुशील करन वा राजेश आए तो आरोपियों ने उन्हें भी दौड़ा दौड़ा कर मारा पीटा गया। जिससे दलित समुदाय के लोगों में दहशत का माहौल रहा। सूचना मिल...

पट्टी सीएचसी परिसर में फेंकी गई सरकारी दवाई, अधीक्षक ने कहा परिसर में फेंकी गई है दवाई तो मैं क्या करूं ,सरकार की म़ंसा पर पानी फेर रहे सीएचसी अधीक्षक,

Image
पट्टी सीएचसी परिसर में फेंकी गई सरकारी दवाई,  अधीक्षक ने कहा परिसर में फेंकी गई है दवाई तो मैं क्या करूं , सरकार की म़ंसा पर पानी फेर रहे सीएचसी अधीक्षक,  पट्टी। जहां पर सरकारी अस्पतालों में मरीजो को बाहर की दवाए लिखी जा रही है और गरीबों को सरकारी दवाए नहीं मिल पा रही हैं। वहीं पर पट्टी सीएचसी में सरकारी दवाए सीएचसी परिसर के बाहर फेंकी गई है। सीएचसी परिसर में दवा फेके जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। शुक्रवार को पट्टी नगर क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी का पड़ताल किया गया तो सीएचसी परिसर मे सरकारी दवा बाहर नीम के पेड़ के पास फेंकी गई थी। बाहर फेंकी गई दवा का फोटो खींचते ही लोगों का मजमा लग गया। और सभी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि सरकारी महकमा बेलगाम हो चुका है। सीएचसी परिसर में दवा फेके जाने के संबंध में लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। और जिम्मेदारों के मनमानी का खामियाजा बता रहे हैं। और सीएचसी अधीक्षक सरकार की मनसा पर पानी फेर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां पर गरीबों को मुक्त सरकारी दवा नहीं मिल पा रही है और बाहर ...

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का तीव्र गति देने हेतु डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक,मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरकर यथाशीघ्र बीएलओ को करायें उपलब्ध-जिलाधिकारी,

Image
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का तीव्र गति देने हेतु डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, मतदाता अपना गणना प्रपत्र भरकर यथाशीघ्र बीएलओ को करायें उपलब्ध-जिलाधिकारी, गणना प्रपत्र न भरने वाले मतदाता आगामी सूची से रह सकते है वंचित-एडीएम  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कैम्प कार्यालय के सभागार में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) को तीव्र गति देने हेतु जनपद स्तरीय व खण्ड शिक्षा अधिकारियों तथा बीआरसी के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान कम प्रगति वाले मतदेय स्थलों पर अतिरिक्त विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है जिसमें स्वयं पहुॅचकर कार्य की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि एसआईआर अभियान के तहत फीडिंग कार्य, आनलाइन/आफलाइन फार्म भरने, गणना प्रपत्रों के संकलन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में जो भी समस्या आ रही हो इसमें सहयोग कर प्रगति को बढ़ायें जिससे बूथों पर शत प्रतिशत फार्म भराये जा सके, इसमें किसी भी प्...

30 नवम्बर व 04 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सीडीओ ने की बैठक

Image
30 नवम्बर व 04 दिसम्बर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर सीडीओ ने की बैठक  प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 30 नवम्बर एवं 04 दिसम्बर को राजकीय इण्टर कालेज ग्राउण्ड प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से कराये जाने हेतु बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में बताया गया कि विवाह कार्यक्रम में दिनांक 30.11.2025 को 360 जोड़ें एवं दिनांक 04.12.2025 को 362 जोडो़ का विवाह होना प्रस्तावित है। सीडीओ ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम को सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु नामित नोडल/सेक्टर अधिकारियों को अलग-अलग दिये गये दायित्वों यथा-साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, पानी, यातायात, सुरक्षा आदि की व्यवस्था के सम्बन्ध में सौंपे कार्यो एवं दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया, जिससे निर्धारित तिथि को जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का सफलतापूर्वक कार्यक्रम सम्पन्न हो सके। सीडीओ ने निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों को जो भी दायित्व सौपे गये है उसका शत् ...

जमीनी रंजिश में मां बेटी को मार-पीट कर किया घायल

Image
जमीनी रंजिश में मां बेटी को मार-पीट कर किया घायल  पट्टी।जमीन विवाद को लेकर मां बेटी को लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस से करते हुए कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।  पट्टी कोतवाली इलाके के शीला देवी पत्नी श्री राम निवासी भदेवरा ने गुरुवार की सुबह पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसियों से जमीन का रंजिश चल रहा है उसी रंजिश को लेकर सुबह करीब 9:00 बजे के आस-पास पड़ोसी लाठी डंडा लेकर उसके घर आए और मां-बहन को गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। वही बीच बचाव करने आई बेटी नीतू को भी लाठी डंडों से मार-पीट कर घायल कर दिया। हल्ला गुहा सुनकर आस पड़ोस के लोगों के बीच बचाव करने पर पीड़िता की जान बची, पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को रौंदा हुई मौत,पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम को

Image
तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने वृद्ध को रौंदा हुई मौत, पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम को पट्टी।आसपुर देवसरा इलाके के धनसार गांव निवासी पारस मिश्रा उम्र 65 पुत्र रामकरन को तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार की सुबह जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। मृतक के 6 बेटियां हैं। जिनमें पांच की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कामिनी 18 की शादी होना अभी बाकी है। वृद्ध की मौत से घर पर कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक घटना को अंजाम देने के बाद इतनी तेज से ट्रैक्टर लेकर भाग की गांव के शेशी कल्लू आदि लोग भी बाल बाल बच गए। यह घटना गांव के बाहर स्थित शिवराम यादव की दुकान के समीप की बताई जा रही है। वहीं पुलिस ट्रैक्टर व चालक को हिरासत में लिया है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पैथोलॉजी सचालक का दूसरे के खाते पर गया पैसा देने से कर रहा इनकार, शिकायत पुलिस से

Image
पैथोलॉजी सचालक का दूसरे के खाते पर गया पैसा देने से कर रहा इनकार, शिकायत पुलिस से  पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र के कंधई थाना अंतर्गत धर्मपुर गांव निवासी अमित कुमार का आरोप है कि उनके बिना ट्रांजैक्शन के ही सुरेश बहादुर सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में बीते 31 अक्टूबर 2025 को 14337 रुपए चले गए, बैंक द्वारा उनका मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया तो उन्होंने उनसे फोन पर बात की। पहले तो वह सुरेश बहादुर सिंह एक-दो दिन में पैसा देने की बात करते रहे और आज-कल का बहाना कहते रहे पर अब पैसा देने से ही इंकार कर रहे हैं।पीड़ित ने बुधवार को दोपहर में पट्टी थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की गई जान

Image
अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की गई जान पट्टी। अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई।पुलिस अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव निवासी दुल्ला देवी यादव उम्र 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय छोटे लाल यादव बुधवार की शाम अपने घर से थोड़ी दूर स्थित खेत देखने के लिए जा रही थी। तेलियानी नहर के आसपुर देवसरा संपर्क मार्ग पर घर से 50 मीटर दूर अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दुल्ला देवी की मौके पर मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो दुला देवी सड़क के किनारे मृत हालत में पड़ी थी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। मृतक के एक पुत्र ओमप्रकाश यादव व एक पुत्री प्रमिला है दोनों का विवाह हो चुका है। घटना की सूचना ओम प्रकाश ने आसपुर देवसरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची आसपुर देवसरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे बताया कि मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात पर मुकदमा दर्...

बोलेरो की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत,

Image
बोलेरो की टक्कर से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत,   पट्टी।मंगलवार को आसपुर देवसरा दाउदपुर संपर्क मार्ग पर धौरहरा रामपुर मोड़ पर बोलेरो बाइक की टक्कर हो गई थी। टक्कर में पूरे दलपत शाह निवासी इंदल सिंह निवासी आसपुर देवसरा उनकी पत्नी अंगूरा देवी के साथ इकलौता बेटा अर्चित सिंह उम्र 4 वर्ष घायल हो गए। तीनों घायलों को आसपुर देवसरा पुलिस ने सामुदायिक केंद्र भेजा था। जहां पर प्राथमिक उपचार करने के बाद मौजूद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। परिजन अर्चित सिंह के बेहतर इलाज हेतु जौनपुर के निजी अस्पताल ले गए थे। जहां पर मासूम की सांस थम गई। इंदल सिंह पास एक भगवान ने एक संतान ही दी थी । बेटे की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपुर देवसरा थाना अध्यक्ष विजेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे बताया कि अर्चित की जौनपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बोलेरो के साथ चालक को हिरासत में लिया गया है। अन्य कारवाइयां प्र...

स्वच्छता अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने की साफ सफाई

Image
स्वच्छता अभियान चलाकर एनसीसी कैडेट्स ने की साफ सफाई पट्टी।नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज पट्टी प्रतापगढ़ में एनसीसी साप्ताहिक दिवस के तत्वाधान में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जी को सलामी दी गई विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई किया गया विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्र जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें समाज में उन सभी बुरे कारणो को समाप्त करने की आवश्यकता है जो हमारे देश की वृद्धि और विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं और मेरा मानना है कि स्वच्छता अभियान समाज से सामाजिक समस्याओं को दूर करने के साथ-साथ नागरिकों के व्यक्तिगत विकास के साथ देश के विकास को बढ़ावा देने में सहयोग प्रदान करते हैं कार्यक्रम में एन सी सी अधिकारी लेफ्टिनेंट सुरेश मिश्र प्रभारी नीलाभ मिश्र राजेश दुबे हरिशचंद्र मिश्र स्काउट शिक्षक अरुण तिवारी प्रमोद दुबे प्रकाश दत्त मिश्र नागेंद्र सिंह वेद प्रकाश उपाध्याय सहित सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न,बैंकों में लम्बित पत्रावलियों पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण का निस्तारण करायें-सीडीओ,

Image
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न, बैंकों में लम्बित पत्रावलियों पर कार्यवाही करते हुये प्रकरण का निस्तारण करायें-सीडीओ,  प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में जिला उद्योग बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के सम्बन्ध में उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1750 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, योजना के तहत 4549 आवेदन पत्र प्राप्त हुये है और बैंकों को 3665 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गया है, बैंकों द्वारा 942 आवेदन पत्र स्वीकृत किया गया है तथा 984 आवेदन पत्र वितरण की कार्यवाही की गयी है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के सम्बन्ध में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में 165 का लक्ष्य मिला है जिनमें से 173 आवेदन पत्र बैंकों को प्रेषित किये गये तथा 64 बैंकों द्वारा आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये है और 57 आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही की गयी है। सीडीओ ने बैंक समन्वयकों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजन...

कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन,डीएम ने भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ,

Image
कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, डीएम ने भारतीय संविधान में उल्लिखित संकल्प की उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ, लखनऊ में मुख्यमंत्री के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठ कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट में हुआ सजीव प्रसारण  प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के कलेक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस-2025 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी, अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। संविधान दिवस-2025 के उपलक्ष्य में लोक भवन लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संविधान की उद्देशिका का सामूहिक शपथ पाठ का कार्यक्रम का सजीव प्रसारण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया जिसका अवलोकन अधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओ ंने किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलायी। सभी ने देश के प्र...

डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण,डीएम ने पंजाबी मार्केट में पैदल भ्रमण कर लोगों से एसआईआर फार्म भराये जाने की अपील की,विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करायें-डीएम,

Image
डीएम ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण, डीएम ने पंजाबी मार्केट में पैदल भ्रमण कर लोगों से एसआईआर फार्म भराये जाने की अपील की, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम को समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ पूर्ण करायें-डीएम,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने आज विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत प्राथमिक विद्यालय गायघाट, अबुल कलाम इण्टर कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज व एमडीपीजी कालेज का औचक निरीक्षण कर मतदाताओं के एसआईआर फार्म भराये जाने के वास्तविक स्थिति की जानकारी। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर नैन्सी सिंह भी उपस्थित रही।    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदेय स्थलों पर पहुॅचकर उपस्थित बीएलओ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान आनलाइन व आफलाइन गणना प्रपत्रों के भराये जाने व फीडिंग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की तो पाया गया कि कुछ मतदेय स्थलो पर अध्यापकों द्वारा सहयोग नही किया जा रहा है जिस पर डीएम ने मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक से फोन पर वार्ता कर निर्देशित किया कि एसआईआर जैसे महत्...

डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश,दवा स्टॉक रूम में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने फार्मासिस्टों पर विभागीय कार्रवाई के दिये निर्देश,

Image
डीएम ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर करने का दिया निर्देश, दवा स्टॉक रूम में अव्यवस्था मिलने पर डीएम ने फार्मासिस्टों पर विभागीय कार्रवाई के दिये निर्देश,  प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी द्वारा डा0 सोने लाल पटेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेडिकल कालेज के विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होने मेडिकल कालेज में रजिस्ट्रेशन काउन्टर, ओपीडी, लैब, सीटी स्कैन, आईसीयू, फिजियोथैरिपी, अल्ट्रासाउण्ड, ब्लड सेन्टर आदि का गहन निरीक्षण किया और वास्तविक स्थिति की फीडबैक प्राप्त की। उन्होने विभिन्न वार्डो में भर्ती मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य, उपचार, व्यवस्था तथा उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण ईलाज व सेवा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।    डीएम ने दवाओं के स्टाक रूम का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की जा...

सरे शाम बाइक चोर बाइक लेकर हुआ फरार ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा ,जामताली में सामान खरीदते समय चोर ने उड़ा दी बाइक, सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को पड़कर कर रही पूछताछ ,रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार का मामला,

Image
सरे शाम बाइक चोर बाइक लेकर हुआ फरार ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा , जामताली में सामान खरीदते समय चोर ने उड़ा दी बाइक,  सूचना पर पहुंची पुलिस चोर को पड़कर कर रही पूछताछ , रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली बाजार का मामला, पट्टी ।रानीगंज थाना क्षेत्र के अड़ार गांव निवासी जे.पी. सिंह जामताली बाजार में चाय पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। प्रत्येक दिन की भांति मंगलवार को वह दुकान खोल रखा था।देर रात को वह बाइक से बाजार में सामान खरीदने गया था। बाइक खड़ी कर वह सामान खरीद रहा था कि मौका पाकर बाइक चोर बाइक लेकर फरार हो गया। जब वह सामान खरीद कर बाइक के पास गया तो बाइक गायब देखकर दंग रह गया। वह तत्काल दुकानदार के सीसीटीवी फुटेज में देखा तो एक बाहरी युवक बाइक लेकर जामताली से दिलीपपुर की तरफ जाता दिखाई दिया। लोग देर शाम को बाइक चोर को पकड़ने के लिए चारों तरफ दौड़ भाग करने लगे इसी बीच ग्रामीणों को आता देख चोर हड़बड़ा कर रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली दिलीपपुर रोड पर श्रीपुर गांव के समीप खाई में पलट गया। ग्रामीणों ने चोर को पड़कर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस बाइ...

पट्टी नगर में रैली निकालकर विद्युत विभाग ने किया जागरुक

Image
पट्टी नगर में रैली निकालकर विद्युत विभाग ने किया जागरुक  पट्टी।बिजली राहत बिल योजना 2025 में उपभोक्ताओं को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए विद्युत विभाग द्वारा में एक रैली निकालकर लोगों को जागरुक किया गया। एसडीओ अरुण कुमार यादव, टीजीटू प्रदीप शर्मा, संजय कुमार पाण्डेय, शैलेश सिंह सहित अन्य विद्युत कर्मचारियों द्वारा दुकान-दुकान व घर-घर जाकर लोगों को इसके बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि योजना का लाभ लोग अधिक से अधिक उठाये।   यहां पर चंदन शर्मा, अजय यादव, लाल बहादुर यादव चंद्रशेखर, राम राज वर्मा, नितिन सिंह, गंगा प्रसाद यादव, सुखदेव, धर्मेंद्र तिवारी, सूर्यबली यादव उमाशंकर, पिंटू, राजपति, के साथ बिजली विभाग के अन्य लोग मौजूद रहे।

निकाली गई धर्म ध्वज यात्रा

Image
निकाली गई धर्म ध्वज यात्रा  पट्टी। धर्म ध्वज यात्रा बहारदा गांव में निकाली गई। जिसमें विश्व विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी भी इस या़त्रा में शामिल होकर लोगों के धर्म के प्रति संदेश दिया।  यहां यात्रा पंकज मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई रानीगंज से होकर बहारदा गांव तक धर्म ध्वजा यात्रा निकाली गई। जिसमें मनोज ब्रह्मचारी महाराज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंसाफ बहादुर सिंह, विश्व हिंदू महासंघ जिला प्रभारी विमल सिंह, जिला मंत्री संगम लाल, गिरजा शंकर वर्मा, शुभम सिंह, मोहित सिंह, रविंद्र मौर्य, बबलू पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नील गाय से टकराकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत,आठ दिन पूर्व दुर्घटना के शिकार युवक की भी स्वरूप रानी पयागराज में इलाज के दौरान मौत

Image
नील गाय से टकराकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत, आठ दिन पूर्व दुर्घटना के शिकार युवक की भी  स्वरूप रानी पयागराज में इलाज के दौरान मौत, पट्टी। इलाके के पृथ्वीगंज बंधवा मार्ग के हनुमान मंदिर के निकट महिला के साथ बाइक से जा रहा युवक नीलगाय से टकराकर बाइक सहित बीच सड़क पर गिर गया।इसमें महिला के साथ बाइक चलाने वाले युवक को भी गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। जहां पर महिला की सांसें थम गई।  जौनपुर जनपद के बाभनपुर निवासी सुमित कुमार घर से बाइक पर 26 साल की शिल्पा पत्नी संतोष को लेकर किसी काम से जा रहे थे। जब वह बाइक लेकर पृथ्वीगंज के हनुमान मंदिर के निकट पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक से नीलगाय की टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक महिला के साथ सड़क पर ही गिर गया। इसमें दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल शिल्पा की सांसें थम गई। घटना की सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे। बाद में वह शव को वहां से अपने घर लेकर चले गए। बीते 19 नवंबर को पट्टी पृथ्वी...

अयोध्या में हुआ ध्वजारोहण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी

Image
अयोध्या में हुआ ध्वजारोहण बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी बीरापुर। अयोध्या धाम में राम मन्दिर पर ध्वजारोहण होने की खुशी में बीरापुर बाजार में बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख निहाल सोनी के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरण किया । उक्त अवसर पर मौजूद श्री राजेंद्र चौबे जी(RSS), अमन दुबे सह संयोजक शिवगढ़ (VHP), राजेश तिवारी , डॉ रवि जायसवाल, गौरव पांडेय,राम आसरे सिंह, हरीश तिवारी, सुमित पांडेय, सैकड़ो कार्यकर्ता मौजद रहे।

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, ताला तोड़ने का उपकरण छोड़ भागे अज्ञात चोर

Image
गुमटी का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, ताला तोड़ने का उपकरण छोड़ भागे अज्ञात चोर पट्टी। गुमटी का ताला तोड़ने कर चोरी प्रयास बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा किया गया। सुबह दुकानदार जब दुकान पर आया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर सामान ले जाने में असफल रहे। इसकी सूचना पीड़ित दुकानदार ने डायल 112 पुलिस से करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।  पट्टी कोतवाली इलाके के सरसतपुर सराय बाजार में स्थित लाल बहादुर वर्मा गुमटी खोलकर जीवन परिजन चलता है। मंगलवार की देर शाम रोज की तरह वह दुकान बंद करके अपने घर चला गया‌। बीती रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला तोड़ दिया। लोगों के जग जाने के कारण सामान ले जाने में अज्ञात चोर सामान ले जाने में असफल रहे। वही गहदाला आदि उपकरण छोड़कर चले गए। जब सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो गुमटी का ताला टूटा देखा वह दंग रह गया। और इसकी जानकारी 112 पुलिस को दिया। मौके पर पुलिस पहुंची जांच पड़ताल करने के बाद चली गई। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच ...

भाटी गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

Image
भाटी गांव के पास बाइक से अनियंत्रित होकर गिरी महिला गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के डाही गांव निवासी कमल कुमार यादव के पिताजी की मृत्यु हो चुकी थी। जिसके क्रिया कर्म के बाद मंगलवार को अपनी मां लाल देई यादव के साथ वह धोपाप नहाने गया हुआ था। वापस लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे जब वह भाटी गांव के पास पहुंचा था कि उसकी मां पीछे से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे उनका सर फट गया और गंभीर चोटे आ गई। उन्हें इलाज के लिए शाम करीब 5:00 बजे सीएससी पट्टी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पर 2 घंटे इंतजार के बाद भी कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिससे कमल कुमार व उसके अन्य सहयोगी खासे परेशान रहे। कोई प्राइवेट साधन भी नहीं मिल रहा था जिससे वह अपनी मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते। आखिरकार इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर रणविजय सिंह ने फोन किया तब जाकर शाम करीब 7:00 बजे एंबुलेंस आई और घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।