Posts

Showing posts from September, 2025

ई-रिक्शा में सफर के दौरान वृद्धा की गले से सोने की चेन गायब, कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव की पीड़िता

Image
ई-रिक्शा में सफर के दौरान वृद्धा की गले से सोने की चेन गायब, कंधई थाना क्षेत्र के भैसौनी गांव की पीड़िता  पट्टी।क्षेत्र में मंगलवार को एक वृद्ध महिला की सोने की चेन संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला अपने पति के साथ ई-रिक्शा से पट्टी तहसील मुख्यालय अल्ट्रासाउंड कराने आ रही थी। भैसौनी गांव (थाना कंधई) निवासी छोटेलाल (65) अपनी पत्नी जानकी (60) को लेकर सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे। दोनों तेरिमील से ई-रिक्शा में सवार होकर पट्टी की ओर जा रहे थे। सफर के दौरान उसी ई-रिक्शा में अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। अनापुर मोड़ के पास सभी महिलाएं उतर गईं। इसके बाद जब दंपति पट्टी पहुंचे तो जानकी देवी ने देखा कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। सोने की चेन गायब होने का पता लगते ही महिला व उसका पति हतप्रभ रह गए। उन्होंने रिक्शे और आस-पास काफी खोज-बीन की, लेकिन चेन का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। छोटेलाल का आरोप है कि ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं ने ही उनकी पत्नी की चेन निकाल ली और मौके पर उतरकर चली गईं। दीवानगंज चौकी के उप-निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई प्र...

बहुता गांव में महिला को बंधक बनाने के मामले में डकैती का मुकदमा, बदमाशों की पहचान करने में लगी पुलिस

Image
बहुता गांव में महिला को बंधक बनाने के मामले में डकैती का मुकदमा, बदमाशों की पहचान करने में लगी पुलिस पट्टी। कोतवाली इलाके के बहुता गांव में सोमवार को दिन-दहाड़े महिला को बंधक बनाकर लूट-पाट करने के मामले में पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की तीन टीमें बाइक सवार दो बदमाशों की तलाश में लगी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया है। बहुता गांव की राजकली ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह अपने बेटे रंजीत शर्मा के साथ सोमवार को बैंक गई थी घर में अकेली बहु जया शर्मा को बंधक बना कर दो बदमाश उसके बड़े बेटे संजय शर्मा के कमरे से जेवरात व नदी लूट-पाट कर भाग निकले थे। जबकि जया ने जेवरात पहने थे उसे हाथ नहीं लगाया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल, सी ओ मनोज कुमार सिंह रघुवंशी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल की ओर जाने वाली रास्तों में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। स्वाट टीम के साथ पट्टी पुलिस की दो टीमें बदमाशों की तलाश में मंगलवार दिन में डटी रही।

न्यायालय आदेश की धज्जियाँ उड़ाकर, व्यापारी की दुकान पर कब्जे की साजिश

Image
न्यायालय आदेश की धज्जियाँ उड़ाकर, व्यापारी की दुकान पर कब्जे की साजिश पट्टी। कस्बे में दबंगों द्वारा न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना का मामला सामने आया है। व्यापारी अनिल कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष जबरन उनकी दुकान खोलने से रोक रहे हैं, जबकि अदालत ने यथास्थिति बनाए रखने का स्पष्ट आदेश दिया है।व्यापारी का कहना है कि 12 अगस्त को उपजिलाधिकारी पट्टी के आदेश पर तहसीलदार और थाना प्रभारी ने कब्जा दिलाकर दुकान का ताला-चाबी उन्हें सौंपा था। 14 अगस्त को जनपद न्यायाधीश ने भी दुकान पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया। इसके बावजूद विपक्षी सत्य नारायण विश्वकर्मा, बृजेन्द्र सोनी और सुरेन्द्र सोनी अपने परिजनों संग कोर्ट के आदेश की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं और उन्हें दुकान खोलने नहीं दे रहे।प्रार्थी ने आरोप लगाया कि विपक्षियों के कारण उनका व्यापार चौपट हो रहा है और दुकान में रखा सामान भी खराब हो रहा है। व्यापारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि तत्काल हस्तक्षेप कर विपक्षियों को रोका जाए, अन्यथा हालात और बिगड़ सकते हैं।

स्कूल से घर जा रही छात्राओं को रुपए का लालच देकर अगवा करने की कोशिश ,सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को ले गई कोतवाली ,

Image
स्कूल से घर जा रही छात्राओं को रुपए का लालच देकर अगवा करने की कोशिश , सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को ले गई कोतवाली ,   पट्टी।पैसे की लालच देकर स्कूल से जा रही छात्राओं को गैर समुदाय की एक महिला अगवा करने की कोशिश किया।छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपित महिला को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित महिला से पूछताछ के बाद कोतवाली लेकर चली गई। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की तीन छात्राएं उडैयाडीह बाजार स्थित एक कालेज में पढ़ती है।मंगलवार को तीनों छात्राएं स्कूल से अपने घर जा रही थी।आरोप है कि इसी दौरान जजनीपुर गांव के पास बुर्के में एक मुस्लिम महिला उन छात्राओं को लालच दिया कि मेरे साथ चलो तुम सबको एक एक लाख रुपए दूंगी।महिला की बात सुनकर छात्राएं घबरा गई और शोर मचा दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और आरोपित महिला को पकड़ लिया तथा घटना की सूचना पट्टी पुलिस को दी।इसी बीच छात्राओं के परिजन भी आ गए।मौके पर पहुंची पुलिस महिला से पूछताछ के बाद कोतवाली लेकर चली गई।इस संबंध में पूरे धना चौकी इंचार्ज वह महिला का एसआई अर्चन...

आवासीय छप्पर में अचानक लगी आग हजारों का सामान जलकर राख ,छप्पर के नीचे रात मे धुआं सुलगाने के दौरान हुई घटना,दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव का मामला ,

Image
आवासीय छप्पर में अचानक लगी आग हजारों का सामान जलकर राख , छप्पर के नीचे रात मे धुआं सुलगाने के दौरान हुई घटना, दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव का मामला , पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौपाई गांव निवासी बड़ेलाल शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। सोमवार को वह बेटे का इलाज कराने वाराणसी गया था। घर पर पत्नी और बच्चे थे। सोमवार की देर शाम मच्छर के प्रकोप से बचने के लिए बच्चों ने आवासीय छप्पर के नीचे धुआं सुलगा रखा था। देर रात को अचानक आग भपकने से आवासीय छप्पर में पकड़ लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते हल्ला गुहार मचाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। और पल भर में आवासीय छप्पर ढूढ कर जल गया। रात में अल्लाह गुहार मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने समरसेबल मोटर चलाकर घंटो अथक प्रयास के बाद किसी तरह आंग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आवासीय छप्पर में रखा अनाज वस्त्र बर्तन तखत चारपाई गृहस्थी का सामान सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार में शासन प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

मिशन शक्ति की अनूठी पहल: कक्षा 12 की छात्रा ने संभाला थाना प्रभार

Image
मिशन शक्ति की अनूठी पहल: कक्षा 12 की छात्रा ने संभाला थाना प्रभार पट्टी। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत मंगलवार को कंधई थाने में एक अनूठी पहल की गई। कक्षा 12 की छात्रा आयशा अंसारी को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। थाने का प्रभार संभालते हुए आयशा ने परिसर का निरीक्षण कर जन शिकायतें सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझते हुए थाने में रखे रजिस्टरों, मालखाने के रखरखाव और जनसुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन कर कुछ मामलों पर त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुलाब चंद्र सोनकर और उपनिरीक्षक शालिनी देवी ने छात्रा का स्वागत कर उन्हें पुलिस की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस दौरान उपनिरीक्षक असलम खान, मिथिलेश चौरसिया, हेड कांस्टेबल विकेश मिश्रा, जगदीश सिंह, गुड्डी सिंह, उमा देवी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित नारी सशक्तिकरण मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

शारदीय नवरात्र पर लोक गायक आशीष शर्मा बेल्हा देवी में देंगे प्रस्तुति

Image
शारदीय नवरात्र पर लोक गायक आशीष शर्मा बेल्हा देवी में देंगे प्रस्तुति पट्टी। माँ बेल्हा देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र 2025 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से कार्यादेश जारी कर दिया गया है।कार्यक्रम के तहत 28 सितम्बर 2025 को लोक गायक अशीष शर्मा शारदीय नवरात्रि 2025 – लोक गान विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे। विभाग की ओर से जारी आदेश में कार्यक्रम की तिथि, स्थान और आयोजन का स्वरूप स्पष्ट किया गया है।धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।

प्रधान पति न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में गए जेल

Image
प्रधान पति न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में गए जेल  पट्टी। प्रधान पति को पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए प्रधान पति को पुलिस न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सुखऊ दुबौली गांव निवासी विजय सिंह की पत्नी गांव की ग्राम प्रधान है। पूर्व में दर्ज एक मुकदमे में उनके विरुद्ध न्यायालय ने गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी विजय सिंह को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए रविवार की दोपहर करीब 2 बजे जेल भेज दिया।

मायके आई विवाहित तीन वर्षीय मासूम को लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार

Image
मायके आई विवाहित तीन वर्षीय मासूम को लेकर प्रेमी के साथ हुई फरार   पट्टी। कस्बा के पुरानी पट्टी निवासी एक युवक ने तहरीर देकर आरोपित किया कि उनकी शादी 2021 में हिंदू रीति रिवाज के साथ तहसील क्षेत्र के बिजहरा गांव में हुई थी। शादी के बाद उनका गृहस्थ जीवन ठीक-ठाक चल रहा था। उन्हें तीन वर्ष का एक बच्चा भी है। जो अपने मां के साथ था करीब 8 माह पूर्व से उसके मायके में रह रहा था। इस बीच उसे ससुराल लाने के लिए वह लोग कई बार प्रयास किया तो आज-कल का बहाना बनाकर वह लगातार टालती रही। बीते शनिवार को विदाई करने की बात तय हुई थी। पीड़ित पक्ष विदाई करने के लिए जब विवाहिता के मां के साथ पहुंचा तो मायके वालों ने बताया कि वह तो रात में ही अपने बच्चों के साथ कहीं लापता हो गई है। इस मामले में पीड़ित ने विवाहिता मासूम बच्चे को लेकर अज्ञात प्रेमी के साथ फरार हो गई है। पीड़ित परिजनों के साथ रविवार की दोपहर पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छान-बीन में जुटी हुई है।

सड़क हादसे में सराफा व्यवसाई घायल

Image
सड़क हादसे में सराफा व्यवसाई घायल  पट्टी। व्यवसाय कर वापस घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी के बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यवसाई को गंभीर चोटे आई हैं।  कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले पंकज सोनी सराफा का व्यवसाय करते हैं। क्षेत्र से व्यवसाय कर वापस लौटते समय कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित रामनारायण इंटर कॉलेज के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक समेत पलट गए। हादसे में बाइक सवार सर्राफा व्यवसाई को पैर, हाथ, घुटने आदि में गंभीर चोटे आई हैं। जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है।

पट्टी सीएचसी आए सात वर्षीय मासूम की मौत लापरवाही का आरोप

Image
पट्टी सीएचसी आए सात वर्षीय मासूम की मौत लापरवाही का आरोप पट्टी। कंधई इलाके के सराय रजई निवासी 7 वर्षीय मासूम अंश पुत्र रामशरण को बीते शुक्रवार की रात 11:00 बजे इलाज के लिए परिजन सीएचसी लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत पर परिजन बिलख पड़े और शव लेकर घर चले गए। मासूम की मां रेखा सिंह व दादी रीता सिंह रोते हुए आरोप लगा रहे थे कि उनके बच्चे की सांस तेजी से चलने लगी। उसे सांस लेने की दिक्कत पर वह लोग प्राइवेट वाहन से करेला में एक प्राइवेट चिकित्सक के पास आए। जिसने इलाज के दौरान उसे कोई इंजेक्शन दिया और उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर रणविजय सिंह राठौर ने बताया कि रात में आए अंश 7 की बीपी पल्स नहीं मिली तो ईसीजी किया गया। मासूम की मौत यहां पहुंचने से पहले ही हो गई थी। रामशरण के तीन बेटे प्रिंस अंश और प्रियांशु में मृत मासूम दूसरा बेटा था।

समाधान दिवस पर भूमि विवाद का निस्तारण, नगर पंचायत अंतू को सौंपी गई कीमती जमीन

Image
समाधान दिवस पर भूमि विवाद का निस्तारण, नगर पंचायत अंतू को सौंपी गई कीमती जमीन प्रतापगढ़। दिनांक 27/09/2025 शनिवार को तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत थाना अंतू में आयोजित समाधान दिवस पर जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई की गई, अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी क्रम में नगर पंचायत अंतू के प्रयागनगर में लंबे समय से लंबित गाटा संख्या 2922 से संबंधित भूमि विवाद का समाधान किया गया, शिकायतकर्ता शंशाक शेखर मिश्रा पुत्र इंद्र नारायण मिश्रा एवं घनश्याम जायसवाल पुत्र रामपियारे की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया, दोनों पक्षों की मौजूदगी में वाद भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया, तत्पश्चात राजस्व विभाग ने यह स्पष्ट किया कि उक्त भूमि ग्राम सभा की संपत्ति है। निर्णय के अनुसार विवादित भूमि को नगर पंचायत अंतू को सुपुर्द कर दिया गया, इस प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों से मौके पर हस्ताक्षर भी ...

संडवा चंद्रिका में मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम सम्पन्न, महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

Image
संडवा चंद्रिका में मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम सम्पन्न, महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी प्रतापगढ़। विकास खंड संडवा चंद्रिका के सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी विमल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं और बालिकाओं को दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में लिंगानुपात, जन्म एवं मृत्युदर, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर, बालिकाओं और बच्चों के प्रति हिंसा जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। मौके पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 07 लाभार्थियों और बाल सेवा योजना की 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाली 03 बालिकाओं और 04 महिलाओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मह...

बहू बेटे ने मिलकर बुजुर्ग मां की पिटाई रिपोर्ट

Image
बहू बेटे ने मिलकर बुजुर्ग मां की पिटाई रिपोर्ट पट्टी।बहू बेटे ने मिलकर बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी।इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बशीरपुर निवासी रमा देवी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बीते शनिवार की सुबह जंगल से लकड़ी लाकर उसे धूप में सूखा रही थी।तभी घर के सामने लकड़ी रखने से नाराज बेटे बहू ने बुजुर्ग मां को लात घूसों से मारपीट कर बेहोश कर दिया । आसपास के लोगों के बीच बचाव के बाद बुजुर्ग की जान बची । इस दौरान रमा देवी ने कोई शिकायत पुलिस से नहीं की गई ।  शुक्रवार की सुबह बेटे नागेंद्र ने मां पर अभद्र टिप्पणी की जिस पर मना किया तो दोनों ने मिलकर बुजुर्ग को लाठी डंडे से पीटकर लहुलुहान कर दिया । घायल अवस्था में रमा देवी को पड़ोसियों ने इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गये । इलाज के बाद बुजुर्ग पीड़िता रमा देवी ने बहू व बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी जिस पर दिलीपपुर पुलिस ने रमा देवी के बेटे नागेंद्र व बहूं सितारी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ दिलीपपुर अंकुर कैथवास ने बताया कि बुजुर्ग महिला अपने बेटे बहू के अव्यवहारिक...

रंजिश में चटकी लाठियां, दोनों पक्ष से 11 घायल, तीन की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
रंजिश में चटकी लाठियां, दोनों पक्ष से 11 घायल, तीन की हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी।शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे लात घुसे चले मारपीट में दोनों पक्ष से 12 लोग घायल हो गए जिसमें तीन की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  दिलीप पुर थाना क्षेत्र के नजिया पुर गांव निवासी अशर्फीलाल रामकुमार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। अशर्फीलाल का आरोप है कि बेटा समीर बिंदागंज से गेहूं पिसा कर वापस घर आ रहा था। गांव के समीप रामकुमार के घर का शहिल रास्ते में रोककर साहिल को मारने पीटने लगा और मोबाइल छीन लिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर हमला कर दिया। मारपीट में एक पक्ष से अशर्फीलाल 50 वर्ष विमला 45 वर्ष मोनी 15 वर्ष सोनी 21 वर्ष समीर 10 वर्ष सौरव 12 वर्ष दूसरे पक्ष से रामकुमार 52 वर्ष रंजना 17 वर्ष साहिल 15 वर्ष शिवकुमार 37 वर्ष भाना 49 वर्ष घायल हो गए। दोपहर करीब 2 बजे गंभीर रूप से घायल अशर्फीलाल सोनी बबीता की हालत गंभीर होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद मे...

प्रतापगढ़ जनपद में अविवाहित युवती बनी मां कन्या को अस्पताल संचालक को पालने के लिए सौंपा सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन

Image
प्रतापगढ़ जनपद में अविवाहित युवती बनी मां कन्या को अस्पताल संचालक को पालने के लिए सौंपा सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन प्रतापगढ़। जनपद के पट्टी तहसील इलाके में एक अविवाहित युवती ने इलाके के एक सरकारी अस्पताल में नवजात कन्या को जन्म दिया। घोर कलयुग के इस काल में बिन ब्याही मां बनी युवती अपने कलेजे के टुकड़े के हत्या की साजिश प्रेमी के साथ रचने लगी। समीप के बेड पर भर्ती दूसरे मरीज के तीमारदार ने जब उनकी बातें सुनी की यह लोग नवजात कन्या को कहीं फेंकने अथवा मिट्टी में जिंदा दफनाने की साजिश की तैयारी कर रहे हैं। ईश्वरीय प्रेरणा से उसके मन में कन्या की जान बचाने की इच्छा जागृत हुई। उसने एक प्राइवेट चिकित्सालय संचालक से प्रकरण की चर्चा की। प्राइवेट हॉस्पिटल संचालक ने उससे कहा की उन्हें विश्वास में लेकर कन्या को उन्हें दिलवा दो। बेटी की चाहत उन्हें है। वह उसे अपना लेंगे। लेकिन कन्या को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के पश्चात कोई उनके पास तक पहुंचाएगा अन्यथा उन पर आरोप अस्पताल से बच्चा चुराने का आरोप लग सकता है। ऐसे में वह मुश्किल में फंस जाएंगे। इसे आप ईश्वरीय चमत्कार ही कर सकते हैं कि नव...

दुर्गा पूजा देख घर जा रही किशोरी की पिटाई, दो पर मुकदमा दर्ज

Image
दुर्गा पूजा देख घर जा रही किशोरी की पिटाई, दो पर मुकदमा दर्ज  पट्टी। दुर्गा पूजा पंडाल से दर्शन कर घर जा रही किशोरी को रास्ते में खड़ा गैर समुदाय का युवक मारने-पीटने लगा। यह सब देख भाई बीच बचाव करने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उडैयाडीह बाजार निवासी किरण पटवा ने ने शुक्रवार की देर रात दुर्गा पूजा पंडाल से वापस घर जा रही थी। इस दौरान दो दिन पहले हुए विवाद को लेकर मुस्लिम समुदाय का साहिल पुत्र पप्पू उसे रास्ते में रोक कर मारने पीटने लगा। यह सब देख भाई रोहित पटवा व छोटी बहन आंचल पटवा बीच बचाव करने आयी तो उसे भी लाठी डंडों से मार-पीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी साहिल व उसकी मां के खिलाफ मार-पीट, गाली-गलौज धमकी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

मजदूरी का पैसा मांग वापस लौट रहे युवकों से मारपीट

Image
मजदूरी का पैसा मांग वापस लौट रहे युवकों से मारपीट  पट्टी। मजदूरी का पैसा मांगने गए युवकों को वापस लौटते समय रास्ते में रोक कर जमकर मारा पीटा गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।   सरसतपुर रामनगर गांव निवासी नंदन यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह लोनियापुर में मकान तोड़ने का ठेका लिया था। जहां से पैसा मांग कर वापस लौटते समय उसके व सहयोगी के साथ रास्ते में रोक कर मारपीट की गई। आप है कि मकान तोड़ने का ठेका 55 हजार रुपए में हुआ था जबकि उसे महज 12000 रुपए ही दिए गए हैं। शनिवार को सुबह पैसा मांगने पर मकान मालिक ने पैसा देने से इनकार कर दिया जहां से वापस लौटते समय बेलसंडी गांव के समीप मकान मालिक व उसके अन्य अज्ञात साथियों ने रास्ते में रोक कर उसे व उसके सहयोगी को जमकर मारा पीटा और दोबारा घर पैसा मांगने आने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जमीनी विवाद में पट्टी नगर में जमकर चले लाठी डंडे ,दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल, मामला पट्टी नगर के सिविल लाईन का ,

Image
जमीनी विवाद में पट्टी नगर में जमकर चले लाठी डंडे , दोनों पक्षों से आधा दर्जन घायल, मामला पट्टी नगर के सिविल लाईन का , पट्टी।जमीन के मामले में पट्टी नगर में दो पक्षों में जमकर मार-पीट हुई। मार-पीट का एक वीडियों (पीआई न्यूज़ चैनल ऐसे किसी भी वीडियों की पुष्टि नही करता) भी सशोल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर विभिन्न आरोप लगाते हुए पट्टी कोतवाली में तहरीर दी है।  पट्टी नगर के चौक निवासी अनिल कुमार जैन ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि शनिवार को लगभग एक बजे सिविल लाईन पट्टी स्थित अपनी दुकान खोल कर बैठा था। तभी सिविल लाईन निवासी कुछ लोग आ पहुंचे और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोप है कि उक्त लोगों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई शुरु कर दी। हल्ला गुहार पर जब उसके भाई गोपाल जैन, अजीत जैन पहुंचे तो आरोपियों ने इन लोगों को भी पीट कर घायल कर दिया।  जबकि दूसरे पक्ष के सिविल लाईन निवासी वृजेन्द्र सोनी पुत्र पन्नालाल ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सिविल लाईन पर स्थित विवादित भूमि पर न्यायालय द्वार...

नाली के विवाद में मार-पीट एक घायल

Image
नाली के विवाद में मार-पीट एक घायल  पट्टी। नाली के विवाद को लेकर युवक को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया। जिससे युवक का सर फट गया युवक लहूलुहान हो गया।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के औराईन जाल्हेपुर के रहने वाले विनोद कुमार ने शनिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसियों नाली के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने उसे धारदार हथियार से हमला बोल दिया।जिससे उसका सर फट गया वह लहूलुहान हो गया परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे पुलिस घायल का मेडिकल परीक्षण करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

कुत्ते से टकराकर दरोगा घायल चल रहा इलाज

Image
कुत्ते से टकराकर दरोगा घायल चल रहा इलाज  पट्टी। थाने से चौकी जा रहे दरोगा के बाइक से कुत्ता टकरा गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएससी पट्टी में लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वी गंज चौकी पर देना तैनात दरोगा श्री प्रकाश राय शनिवार की शाम करीब 5 बजे पट्टी थाने से अपनी चौकी पर जा रहे थे। इस दौरान जब वह रामकोला गांव के पास पहुंची थी कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे टकराकर वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए जीएसटी पट्टी लाकर भर्ती कराया ।जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही पट्टी थाने की भारी फोर्स सीएससी पहुंच गई। इस घटना में दरोगा के सर पर वह शरीर के अन्य अंगों में छोटे आई है इलाज कर रहेचिकित्सा उनकी हालत खतरे से बाहर है उपचार चल रहा है।

क्षेत्राधिकारी ने दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना कर की मंगलकामना

Image
क्षेत्राधिकारी ने दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना कर की मंगलकामना मिशन शक्ति पेज 5.0 के तहत किया जागरूक  पट्टी। कस्बे के मेला ग्राउंड में विगत 25 वर्ष से आयोजित होने वाले दुर्गा पंडाल पर इस वर्ष सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। इस बीच क्षेत्राधिकारी ने पूजा आरती कर क्षेत्राधिकारी ने क्षेत्र के मंगल कि कामना की।  बता दें पट्टी कस्बे में विविध तरह के दुर्गा पांडाल सजाए जाते हैं। लेकिन मेला ग्राउंड में स्थापित किए जाने वाले पांडाल की एक अलग ही पहचान रहती है। इस वर्ष सिल्वर जुबली मनाई जा रही है। पूर्व में जहां एसडीएम ने पूजा आरती कर जनकल्याण की कामना की वहीं शनिवार शाम की आरती में सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने सहभागिता कर नगर व क्षेत्र की मंगल कामना करते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मौजूद जनमानस को विभिन्न सहायता नंबर एवं पुलिस सहायता के विषय में जानकारी दी।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से अच्छे लाल मोदनवाल, शिवम् पंडित, संतोष वर्मा, मोनू सोनी, जितेंद्र, संजय सिंह, विजयंत शर्मा, ज्ञान सिंह समेत मां के भक्त मौजूद रहे।

पट्टी इलाके में सतर्क रही पुलिस मस्जिदों पर पुलिस तैनात

Image
 पट्टी इलाके में सतर्क रही पुलिस मस्जिदों पर  पुलिस  तैनात पट्टी। आई लव मोहम्मद साहब को लेकर देश में हो रहे बवाल को देखते हुए शुक्रवार को जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन सतर्क रहा है। पट्टी व आसपुर देवसरा की पुलिस इलाके में जुम्मे की नमाज को लेकर सतर्कता बरती। मस्जिदों के गेट पर पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए तैनात नजर आए । वर्तमान समय में आई लव मोहम्मद साहब को लेकर पूरे भारत में जगह-जगह दंगे फसाद हो रहे हैं। इलाके में शांति व्यवस्था कायम रहे जिसको लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। पट्टी की जामा मस्जिद पर दोपहर 2:00 बजे से सुरक्षा कर्मी की ड्यूटी लगा दी गई थी। पुलिस के दो सशस्त्र जवान मस्जिद गेट पर सुरक्षा देते हुए नजर आए। इसी तरह आसपुर देवसरा इलाके में भी मस्जिदों पर जुम्मे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा में जवानों की ड्यूटी लगाई हुई थी। इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से जुम्मे की नमाज अदा होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

पट्टी आदर्श नगर पंचायत में नहीं हुआ दवा का छिड़काव मच्छरों का प्रकोप जिम्मेदार बने अनजान

Image
पट्टी आदर्श नगर पंचायत में नहीं हुआ दवा का छिड़काव मच्छरों का प्रकोप जिम्मेदार बने अनजान  पट्टी। आदर्श नगर पंचायत में दवा का छिड़काव ना होने से मच्छरों का प्रकोप इतना ज्यादा बढ़ गया है कि शाम होते ही उनके हमले से लोग बेहाल हो जा रहे हैं। इनकी चपेट में आने से तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में लोग आ जा रहे हैं। इसके बावजूद भी जिम्मेदार  अनजान बने बैठे हुए हैं।  बताते चलें कि पट्टी नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला हुआ है, इसके बावजूद भी कस्बे में गंदगी का अंबार लगा है। जिसकी वजह से मच्छर इतना ज्यादा बढ़ रहे हैं कि शाम होते ही मच्छरों के हमले से लोग बेहाल हो जाते हैं। नगर के रहने वाले अवधेश सिंह ने बताया कि नगर पंचायत कर्मियों द्वारा किसी भी मोहल्ले में दवा का छिड़काव नहीं किए हैं। जिसकी वजह से मच्छरों की संख्या अत्यंत अधिक होने की वजह से लोग इनकी चपेट में आ जाते हैं और तरह-तरह की बीमारी से ग्रसित हो जा रहे हैं। इतना ही नहीं आदर्श नगर पंचायत में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। कस्बे के रहने वाले लोगों ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए ऐसी समस्...

पट्टी तहसील के अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर तहसील में हुई तालाबंदी

Image
पट्टी तहसील के अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता को लेकर तहसील में हुई तालाबंदी  पट्टी। पट्टी तहसील में तैनात अधिवक्ता के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता से नाराज अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील गेट पर ताला जड़ दिया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए। इस दौरान बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पट्टी कोतवाल की कार्यशैली किसी के हित में नहीं है ना तो उनसे फरियादी और ना ही अधिवक्ता संतुष्ट है। पट्टी बार के अधिवक्ता रवि सिंह के साथ पट्टी थाने की पुलिस ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जब तक कोतवाल पट्टी अभिषेक सिरोही का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहकर अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। उक्त जानकारी बार अध्यक्ष ने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे प्रेस नोट जारी करके दी है। विरोध प्रदर्शन में बार महामंत्री प्रमोद सिंह, सचिन सिंह, वरुण पांडे, मानस त्रिपाठी, आशीष, मनीष विकास तिवारी समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।

विद्यालय में पौधरोपण कर दिया हरियाली का संकेत

Image
विद्यालय में पौधरोपण कर दिया हरियाली का संकेत प्रतापगढ़। प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका तथा उनकी टीम के अलावा अभिभावकों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर वृहद पौधारोपण किया। इससे आने वाले दिनों में हरियाली आने का संकेत भी दिया गया। बाबा बेलखरनाथ धाम के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में शुक्रवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सेवा पर्व मनाया गया।इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों के अलावा अभिभावकों ने भी अभियान में भाग लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये।  प्रधानाध्यापक डॉ प्रीति मिश्रा ने कहा कि पौधारोपण कर प्रकृति द्वारा प्रदान की गई हरियाली को उपहार स्वरूप प्राप्त करने का यह अवसर है, इस कार्यक्रम में जागरूकता भी लाई जानी चाहिये जिससे विद्यालय के बच्चों अभिभावकों के अलावा आम जनमानस भी पौधारोपण कर सके । इस दौरान ग्राम प्रधान सुरेश कुमार गौड़, सीडीपीओ ममता सिंह, प्रधानाध्यापिका डॉ प्रीति मिश्रा, सुभाष चंद्र मिश्र, फरहान अहमद, पूजा चौरसिया, शमशुननिशां, पंकज मिश्रा, यशवंत कुमार, मीरा देवी आदि मौजूद रहे ।

फर्नीचर व्यापारी को पीटा, दो पर केस

Image
फर्नीचर व्यापारी को पीटा, दो पर केस प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के कधंई मधुपुर ( खूशा का पुरवा) निवासी लालजी विश्वकर्मा चिलबिला मदाफरपुर सड़क स्थित पेट्रोल पंप के सामने फर्नीचर का कारोबार करता है । आरोप है कि गुरुवार शाम 6:00 बजे के आसपास अपनी दुकान पर बैठा था इसी दौरान दिवान का पुरवा गांव के दो युवक बाइक से दुकान पर पहुंचे तथा बिना किसी वजह के नशे में गाली गलौज करते हुए लाठी डंडा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिये । आसपास के लोगों को आता देख आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गये । फर्नीचर व्यवसाय लालजी विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी डायल 112 के साथ कंधई पुलिस को दी,देर रात 8 बजे पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर कंधई थाना क्षेत्र के दीवान का पुरवा गांव निवासी मयंक गिरी भैरोगंज निवासी रोहित गिरी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना से आसपास के दुकानदारों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

परैया नदी का पुल बना अराजकतत्वों का पनाहगाह,शाम होते ही पुल के पास रहते हैं आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्व

Image
परैया नदी का पुल बना अराजकतत्वों का पनाहगाह, शाम होते ही पुल के पास रहते हैं आधा दर्जन से अधिक अराजकतत्व प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के शीतलागंज दिलीपपुर सड़क पर स्थित गंगागंज गांव के समीप परैया नदी पुल के आसपास अराजकतत्वों के चलते राहगीरों में डर व दहशत का माहौल बना हुआ है । दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रसोईया निवासी यादवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी सीएचसी बेलखरनाथ में स्टाफ नर्स है । गुरुवार की शाम 7.30 आयुष सिंह अपने छोटे भाई के साथ बाइक से रसोईया गांव घर जा रहा था, बाइक लेकर परैया नदी पुल के सिंग्ठी खालसा गांव में जैसे पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने दोनों को रोकने का प्रयास किया । आयुष सिंह ने बाइक को आगे लेकर बढ़ गया, इस दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने पीछा भी किया । बस्ती के समीप पहुंचने पर अज्ञात बाइक सवार तीनों भाग निकले, मामले की जानकारी आयुष ने अपने पिता को दी, घर पहुंचने पर मोबाइल फोन से जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई । रात नौ बजे के पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी ली, इसी परैया नदी पुल पर कुछ साल पहले पूर्व बेलखरनाथ धाम में तैनात रहे ग...

प्राचार्य से लाखों रुपए की ठगी साइबर सेल में की शिकायत,कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव का मामला

Image
प्राचार्य से लाखों रुपए की ठगी साइबर सेल में की शिकायत, कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव का मामला प्रतापगढ़ । बालिका इंटर कॉलेज के प्राचार्य के फेसबुक पर मैसेंजर मैसेज भेजकर ठगों ने एक लाख रुपए ठग लिया। किसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर सेल में करते हुए कार्रवाई की मांग की है।कधंई थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव निवासी राकेश प्रताप सिंह दीवानगंज स्थित छविराजी देवी बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य है। गुरुवार शाम पड़ोसी गांव रुदापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र के नाम से फर्जी आईडी बनाकर ठगों ने राकेश सिंह से मैसेंजर के माध्यम से दुबई में पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात कह कर एक लाख रुपए मांगा गया। राकेश सिंह व राजेंद्र प्रसाद मिश्र दोनों घनिष्ठ मित्र है। इससे प्राचार्य को संदेह नहीं हुआ उन्होंने ने बताएं गए सिटी बैंक खाते में पांच बार में एक लाख रुपए ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद राकेश सिंह ने दुबई में रह रहे राजेंद्र प्रसाद मिश्र से पैसा मिलने की बात पूछी तो उन्होंने किसी तरह का पैसा मांगने की बात से इनकार कर दिया। इस तरह की जानकारी होने पर प्राचार्य के पैरों तले से जम...

महिला शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक ,

Image
महिला शक्ति मिशन के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक , प्रतापगढ़ । महिला शक्ति मिशन के तहत पट्टी पुलिस ने शुक्रवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय उडैयाडीह में छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान नारी सुरक्षा,नारी शक्ति तथा नारी सम्मान के सम्बंध में जागरूक किया।साथ ही पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर बताएं गए। विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय उडैयाडीह में शुक्रवार को पट्टी कोतवाली के महिला उप निरीक्षक अर्चना ने छात्राओं को महिला शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया। उन्होंने बताया कि महिलाओं बेटियों को को कोई परेशानी हो तो निःसंकोच स्थानीय पुलिस या दिए गए हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करे।इस दौरान पट्टी कोतवाली के हेड कांस्टेबल प्रधान सिंह, मुकेश त्रिपाठी ,पीआरडी शिवरानी राजवंत सिंह, शरद चंद तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अर्चना पांडेय सहित अन्य शिक्षक व शिक्षिकाए मौजूद रही।

देवसरा ब्लॉक के निलंबित सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Image
देवसरा ब्लॉक के निलंबित सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम। प्रतापगढ़। आसपुर देवसरा ब्लॉक में तैनात सेक्रेटरी त्रिलोक सिंह (53 वर्ष) शुक्रवार को रहस्यमयी परिस्थितियों में मृत पाए गए। ढकवा बाजार स्थित किराए के कमरे में औंधे मुंह पड़े हुए मिलने के बाद उन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सुबह से मोबाइल बजता रहा, दरवाजा नहीं खोला जानकारी के अनुसार, त्रिलोक सिंह गुरुवार रात ढकवा बाजार के अपने किराए के कमरे में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह उनका मोबाइल लगातार बजता रहा, लेकिन कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पास के मकान में रहने वाली एक महिला ने झांककर देखा तो वह बिस्तर पर औंधे मुंह पड़े दिखाई दिए।दोपहर तक भी स्थिति जस की तस रही तो पड़ोसियों ने इस बारे में सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक त्यागी को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर उन्हें सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हाल ही में हुआ था निलंबन करीब तीन साल पहले त्रिलोक सिंह की तैनाती देवस...

चौथे दिन देवी मां के स्वरूप मां कूष्मांडा का किया गया पूजन ,नगर में सजे पंडालों पर हो रहा है पूजन अर्चन

Image
चौथे दिन देवी मां के स्वरूप मां कूष्मांडा का किया गया पूजन , नगर में सजे पंडालों पर हो रहा है पूजन अर्चन  पट्टी।पट्टी नगर में सजे विभिन्न पंडालों पर तीसरे दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। यहां पर पंडालों सुबह शाम जुटकर भक्त देवी मां का पूजन अर्चन कर रहे है। पुरोहित श्याम शंकर दूबे ने बताया कि मां कूष्मांडा की तस्वीर की स्थापना करें। अगर आपके साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की तस्वीर नहीं है तो आप मां दुर्गा की तस्वीर ही रखें। आरती के साथ ही फूल और मिठाइयां अर्पित करें। कूष्मांडा मां को मालपुआ चढ़ाना शुभ माना जाता है तो भी ऐसा ही करें। पट्टी नगर के मेला ग्राउण्ड में श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में तिरंगानुमा पंडाल में देवी मां का पूजन अर्चन किया जा रहा है। इसी तरह पट्टी नगर में रजिस्ट्री आफिस के सामने सिविल लाईन, इंडियन ओवरसीज बैंक के सामने, पानी टंकी के पास सिविल लाईन व राजपूत चौराहे पर देवी मां की स्थापना कर पूजन अर्चन किया जा रहा है।  दुर्गा पूजा समिति के सनी जायसवाल, राजू मोदनवाल, मनीष जायसवाल, अनुज, राजू सोनी, राजा राय, केतन सिंह सहित अन्य समित...

नवरात्र में मात्र शक्तियों ने मनाया डांडिया उत्सव

Image
नवरात्र में मात्र शक्तियों ने मनाया डांडिया उत्सव   प्रतापगढ़। महिला संवेदना महिला उत्थान समिति प्रतापगढ़ द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर डांडिया उत्सव मनाया गया, जिसमें महिलाएं आपस में डांडिया के साथ-साथ भजन कीर्तन कर एक दूसरे को बधाई दी,इस अवसर पर संवेदना महिला उत्थान समिति के अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव ने कहा हम सभी समिति की महिलाएं इस उत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं और साथ ही प्रसाद वितरण करते हैं मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता सिंह मौजूद रही,कार्यक्रम में संरक्षिका रचना सक्सेना संस्थापिका पूनम श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव,ममता, रेनू मिश्रा, सरिता, निधि,मंजूलिका, विजयलक्ष्मी,गीता, जया सहाय, रत्ना,आदि महिलाएं का योगदान सराहनीय रहा

अंत्योदय का विचार ही है राष्ट्र की शक्ति : मोती सिंह

Image
अंत्योदय का विचार ही है राष्ट्र की शक्ति : मोती सिंह पट्टी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर को वीरेंद्र बहादुर सिंह महिला महाविद्यालय के सभागार में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संबोधन में उन्होंने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का जो विचार प्रस्तुत किया वही आज भी समाज और राष्ट्र के लिए सबसे प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि पंडित जी का पूरा जीवन राष्ट्र और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को समर्पित था। हमें उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भगवान दीन चौरसिया ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगंज चेयरमैन राकेश सिंह, पट्टी चेयरमैन अशोक जायसवाल, फतेह बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य गिरीश जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य राजू सिंह, रामचरित्र वर्मा और महाविद्यालय के प्रबंधक सतीश सिंह मौजूद रहे। म...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Image
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम पट्टी।स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए ।भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता उत्सव के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना तथा एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर तथा खेल के मैदान की सफाई का कार्य कर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पमाला तथा धूप प्रज्वलित कर नमन किया गया। सरस्वती वंदना सेजल मिश्रा तथा स्वागत गीत साक्षी सोनी ने प्रस्तुत किया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व पर डॉ दिलीप सिंह ने प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंतर्गत ही उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा तथा स्वच्छता के संबंध में डॉ देवेन्द्र नारायण पाण्डेय ने शपथ दिलाया। छात्रा श्रद्धा शुक्ला के द्वारा शिव तांडव गीत तथा आनंद दुबे के द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रागिनी सोनकर ने किया तथा आभा...

बार अध्यक्ष पट्टी के वाहन में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात कर चालक एक नामजद 3, 4 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

Image
बार अध्यक्ष पट्टी के वाहन में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात कर चालक एक नामजद 3, 4 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा पट्टी। बार अध्यक्ष की खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पट्टी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष है। बुधवार को वह एक विवादित भूमिका का निरीक्षण करने जयसिंहगढ़ गांव निवासी नौशाद के घर गए हुए थे। जहां से वह नौशाद पुत्र काले खा की बुलेट बाइक से वापस तहसील लौट रहे थे। दीवानगंज में विपक्षी रमजान पुत्र हबीबुल्लाह अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। पट्टी की तरह जब वह चले तो आरोपी उनका पीछा करने लगे। इस दौरान पट्टी बाईपास पर खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे। आरोप है कि एक लाल रंग की कार से जान से मारने की नीयत से बुलेट बाइक में टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक पर बैठे बार अध्यक्ष अनिल सिंह व नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सीएससी पट्टी लाया गया। जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया गया। बार अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला, सा...

मरियमपुर गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दामाद ही निकाल चोर 24000 बरामद

Image
मरियमपुर गांव में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा दामाद ही निकाल चोर 24000 बरामद पट्टी। संदिग्ध चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है।शिकायतकर्ता के दामाद के पास से चोरी के 24000 पुलिस में बरामद करने का दावा किया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मरियमपुर गांव निवासी कृपा शंकर सेवा निवृत पोस्टमैन ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि बीते 22 सितंबर की रात उसके घर में अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस छानबीन की तो मामला अलग ही निकला। पुलिस की छानबीन में शिकायतकर्ता के दामाद द्वारा ही चोरी की घटना को अंजाम दिया जाना पाया गया। चोरी के इस मामले में पुलिस ने पवन कुमार गौतम पुत्र जयकरन उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम ढिदई थाना पट्टी को 24000 रुपये के साथ बीबीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। दर्ज मुकदमे में चोरी के रुपए बरामद करने की धारा की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना को कारित करने की बात कबूल की है। आरोपी के पास से 24000 रुपए बरामद किया गया है।

ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की शिकायत जिला अधिकारी से

Image
ट्रांसफार्मर के बार-बार जलने की शिकायत जिला अधिकारी से पट्टी। बार-बार ट्रांसफार्मर जलने व लो वोल्टेज से जूझ रहे किसानों ने बिजली विभाग वा जिला अधिकारी प्रतापगढ़ से शिकायत की हैं। ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन भी किया है।  आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केतकरपुर गांव में बिजली सप्लाई के लिए लगा 63 केबी का ट्रांसफार्मर एक ही माह में दो बार जल जाने से ग्रामीण ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार मामले की शिकायत की हैं। केतकरपुर गांव के रमा शंकर किसान ने बताया कि इन दिनों धान की फसल को पानी की जरूरत है। ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में लगे ट्यूबवेल बंद पड़े हैं। जिससे धान की फसल नष्ट हो रही है। गुरुवार को प्रकाश, पिंटू तिवारी, जयराम यादव पूर्व प्रधान, अनिल कुमार ,आशा देवी, बजरंग बहादुर, बबलू यादव, वर्षा देवी ,सुनीता देवी, अमन, रम पत्ती देवी ने बिजली विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। 100 केवी ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है। साथ में मामले की शिकायत गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 जिलाधिकारी प्रतापगढ़ से शिकायत की हैं।

बलिया की सगी बहनें आंचल और अलका यादव स्कूल से घर लौट रही थीं, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि जिंदा घर नही लौट नहीं पायी

Image
बलिया की सगी बहनें आंचल और अलका यादव स्कूल से घर लौट रही थीं, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि जिंदा घर नही लौट नहीं पायी बलिया। जनपद की सगी बहनें आंचल और अलका यादव स्कूल से घर लौट रही थीं, रास्ते में ऐसा क्या हुआ कि जिंदा घर नही लौट नहीं पायी : उत्तर प्रदेश के बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से 2 सगी मासूम बहनों की जिंदगी चली गई उत्तर प्रदेश के बलिया से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां 2 सगी बहनों की मौत ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है. बलिया के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती नई बस्ती की रहने वाली दो सगी बहनों की एक साथ ही दर्दनाक मौत हुई है. दरअसल दोनों बहनें स्कूल से घर जा रही थीं. रास्ते में पानी पड़ा हुआ था. दोनों बहनें रास्ता पार कर रही थीं. तभी बिजली का तार टूटकर पानी में गिर गया, जिससे पानी में करंट फैल गया. दोनों बहने इस करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई.पिता हैं पुलिस विभाग में तैनात मृतकों बहनों का नाम 15 वर्षीय आंचल यादव और 12 वर्षीय अलका यादव है. इनके पिता का नाम हरेराम यादव है. वह गोरखपुर में ह...

11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया

Image
11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया बलिया : गड़वार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ रिश्ते में लगने वाले चाचा ने दुष्कर्म किया है। हालांकि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना की चहुंओर थू-थू हो रही है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उनकी बेटी रतसर में पढ़ाई के लिए गई थी, जहां रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने उसे अंयंत्र ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे रतसर स्वास्थ्य केंद्र के निकट सुनसान स्थान पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को गंभीर हालत में बलिया रेफर किया गया। लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण आजमगढ़ में उपचार के लिए भेजा गया। होश में आने पर किशोरी ने बताया कि गांव के ही रिश्ते में चाचा लगने वाला युवक ने उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में बैठाकर ले गया और बंद कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे यह भी नहीं पता कि उसे कब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रतसर के पास छोड़ा गया। इस घटना ने क्षेत्र...

501 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार

Image
501 ग्राम एमडी ड्रग के साथ दो गिरफ्तार पट्टी। बुधवार रात आसपुर देवसरा पुलिस ने खुलासा करते हुए 501 ग्राम एमडी के साथ दो तस्करों की गिरफ्तार किया। दोनों तस्कर एमडी की सप्लाई देने प्रयागराज जा रहे थे। आसपुर देवसरा एसओ विजेंद्र सिंह बुधवार रात इलाके के बिझला नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक से आए दो लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास से मुंबई में प्रचलित एमडी मिला। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। एमडी का वजन 501 ग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी पट्टी थाना क्षेत्र के गजरिया निवासी लक्ष्मीकांत के पुत्र आशीष मिश्र और कंधई थाना क्षेत्र के बीरमऊ के राकेश के पुत्र शिवम मिश्र है। पूछताछ में दोनों ने पुलिस को बताया कि वे एमडी की सप्लाई देने प्रयागराज जा रहे थे। एसओ विजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एमडी तस्करी का केस दर्ज किया गया है। उनके ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह से कनेक्शन की जानकारी की जा रही है।