Posts

Showing posts from January, 2026

सुरक्षा कारणों से प्रतिकार यात्रा को प्रशासन की अनुमति नहीं, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा

Image
सुरक्षा कारणों से प्रतिकार यात्रा को प्रशासन की अनुमति नहीं,  राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा पट्टी।सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रशासन ने पट्टी इलाके में प्रस्तावित प्रतिकार यात्रा को अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसे लेकर शनिवार को आयोजक मंडल ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन के निर्णय पर आपत्ति जताई, वहीं एसडीएम व सीओ को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया।पट्टी क्षेत्र के बाभनपुर गांव में जन्मे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का माघ मेले के दौरान प्रशासन से विवाद हो गया था। बताया गया कि प्रशासन से टकराव के बाद शंकराचार्य जी ने संगम स्नान नहीं किया। उन्होंने प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं, लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। इसके विरोध में वह माघ मेले में 11 दिनों तक अनशन पर बैठे रहे और अंततः बिना स्नान किए ही अपने काशी विश्वनाथ स्थित आश्रम लौट गए।इसी प्रकरण को लेकर प्रशासन द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई के विरोध में शंकराचार्य जी के शिष्य राजा सक्षम सिंह योगी के संयोजन में पट्टी क्षेत्र में प्रतिकार यात्रा नि...

पट्टी में मुख्य चौक व आसपास अतिक्रमण पर सख्त पुलिस कार्रवाई, दोबारा कब्जे पर होगी कड़ी कार्यवाही

Image
पट्टी में मुख्य चौक व आसपास अतिक्रमण पर सख्त पुलिस कार्रवाई,  दोबारा कब्जे पर होगी कड़ी कार्यवाही पट्टी। मुख्य चौक, कोतवाली क्षेत्र, सिविल लाइन सहित कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सड़कों की पटरियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर लगाए गए ठेले, ढाबे एवं अन्य अस्थायी निर्माण हटवाए गए, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर की गई। मौके पर उपनिरीक्षक श्री प्रकाश राय, हेड कांस्टेबल मुकेश त्रिपाठी, सतीश पाल तथा पीआरडी जवान अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं मुख्य मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी।अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने पुलिस की सख्ती देखते हुए स्वयं ही अपने ठेले व सामान हटा लिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।...

विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित, नशा निषेध व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर दी गई जानकारी

Image
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित,  नशा निषेध व मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना पर दी गई जानकारी पट्टी।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़) के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी द्वितीय के कुशल निर्देशन में पट्टी तहसील क्षेत्र स्थित भारत सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, कुम्हिया, पट्टी (प्रतापगढ़) में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नशा निषेध, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं कुष्ठ रोग (लेप्रोसी) से संबंधित जागरूकता और बचाव विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को संबोधित करते हुए तहसीलदार पट्टी पवन कुमार सिंह (सचिव, तहसील विधिक सेवा समिति) ने कहा कि नशा मुक्त समाज से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है। नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पतन की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि नशे से गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति जनपद में स्थापित नशा मुक्ति केंद्रों की सहायता ले सकते हैं।तहसीलदार ने यह भी बताया कि जरूरतम...

सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर घायल

Image
सड़क हादसे में एक की मौत, तीन गंभीर घायल थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के अंतर्गत अमरगढ़–पट्टी मार्ग पर सेतापुर गांव के सामने सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। अमरगढ़ की ओर जा रहे एक बाइक सवार की सामने से आ रही मारुति वैन से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेतापुर गांव निवासी सुरेश पुत्र ननकू और अनिल रजक (उम्र लगभग 38 वर्ष) बाइक से अमरगढ़ बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अमरगढ़ की ओर से आ रही मारुति वैन से उनकी टक्कर हो गई।हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मारुति वैन चालक लालचंद जायसवाल निवासी ढकवा थाना आसपुर देवसरा तथा वैन में सवार आफताब आलम निवासी ग्राम छतौना थाना आसपुर देवसरा भी चोटिल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और वैन दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी अमरगढ़ भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। जहां इला...

गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य..... परबिंदर कुमार,जामताली में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण ,क्षेत्र वासियों के हर सुख दुःख मे हमेशा रहूँगा साथ..... डिप्टी ,

Image
गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य..... परबिंदर कुमार, जामताली में सैकड़ो जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण , क्षेत्र वासियों के हर सुख दुःख मे हमेशा रहूँगा साथ..... डिप्टी , प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली श्रीपुर गांव निवासी युवा समाज सेवी परविंदर कुमार उर्फ डिप्टी द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को गुलाबी ठंड में कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के जामताली, बसहा, हुलासी का पूरा, डड़वा, मठिया, श्रीपुर, दासाचौरा गांव में सैकड़ो गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों के बीच हप्ते भर से लगातार कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर परबिंदर कुमार उर्फ डिप्टी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं होती है। गरीब असहाय जरूरतमंद लोगो की सेवा करना सबसे बड़ी सेवा है। और गरीब असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं हर सुख दुख में आप सबके साथ रहूंगा और जिस लायक हूं सदैव आप लोगों की सेवा मदत करता रहूंगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से परबिंदर कुमार, मोतीलाल, इंद्रजीत, विनोद कुमार, शब्बीर अली, ...

डॉ. जलज मणि दुबे बने राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ,डॉ.जलज मणि दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में छाई खुशी की लहर,परशुराम सेना को ऊंचाइयों पर ले जाने का करूंगा प्रयास... प्रदेश उपाध्यक्ष,

Image
डॉ. जलज मणि दुबे बने राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष , डॉ.जलज मणि दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में छाई खुशी की लहर, परशुराम सेना को ऊंचाइयों पर ले जाने का करूंगा प्रयास... प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रतापगढ़।राष्ट्रीय परशुराम सेना (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश मिश्र व उनकी कमेटी ने संगठन के मजबूती व विस्तार के लिए रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली पंडितान गांव निवासी डॉक्टर जलज मणि दुबे को उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई शुभकामनाएं तथा राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद व्यापित किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर डॉक्टर जलजमणि दुबे ने कहा कि सौपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा। और परशुराम सेना को ऊंचाइयों पर ले जाने का पूरा प्रयास करूंगा। डॉ. जलज मणि दुबे को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के राजेश्वर प्रसाद दुबे, सभाजीत मिश्र,कमलेश दुबे, प्रमोद दुबे, रामानंद ओझा, प्रेम कुमार ओझा, परमानंद मिश्र,देवेंद्र दुबे...

पट्टी कस्बे में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस रही जाम में फंसी, पुलिस रही नदारतकोतवाली से लेकर चौक तक ठप रहा यातायात

Image
पट्टी कस्बे में लगा भीषण जाम, एंबुलेंस रही जाम में फंसी, पुलिस रही नदारत कोतवाली से लेकर चौक तक ठप रहा यातायात पट्टी।शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे पट्टी कस्बे में कोतवाली से लेकर चौक तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आमजन के साथ-साथ मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस भी काफी देर तक जाम में फंसी रही।जाम के दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी या यातायात व्यवस्था संभालने वाला कोई जिम्मेदार नजर नहीं आया। सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के अभाव में राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का कहना है कि पट्टी कस्बे में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जाम के चलते व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच सके। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में यातायात पुलिस की तैनाती, अतिक्रमण पर कार्रवाई और पीक आवर्स में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा स...

सहायक स्वास्थ्य केंद्र आमापुर के पास लगी हाई मस्ट लाइट महीनों से खराब, रात में अंधेरा

Image
सहायक स्वास्थ्य केंद्र आमापुर के पास लगी हाई मस्ट लाइट महीनों से खराब, रात में अंधेरा आसपुर देवसरा।क्षेत्र के आमापुर गांव स्थित सहायक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगाई गई हाई मस्ट लाइट लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। लाइट के न जलने से रात के समय क्षेत्र में घोर अंधेरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के। सुबास चंद्र शुक्ल, प्रियांशु,विश्वराज, धनंजय कुमार, चोटे लाल वर्मा,दिपक कुमार, तीर्थराज,राम आनन्द, हरिशंकर, प्रवीण तिवारी, का कहना है कि सहायक स्वास्थ्य केंद्र के पास यह हाई मस्ट लाइट आम लोगों की सुविधा और सुरक्षा के उद्देश्य से लगाई गई थी, लेकिन महीनों से यह बंद पड़ी है। स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्थानीय लोगों को अंधेरे के कारण दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द हाई मस्ट लाइट की मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी की उचित...

बाउंड्री गिराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत

Image
बाउंड्री गिराने का आरोप, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर दिसिनी गांव निवासी सुंदरा देवी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह करीब 10:30 बजे गांव की कुछ महिलाओं ने उसकी बनी बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी महिलाओं ने उसे मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया, जिससे वह जान बचाकर मौके से भागी।पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में आरोप सही पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कटान पर पुलिस विभाग की सख्ती, सागवान–शीशम की कटाई में दो नामजदपेड़ मालिक व ठेकेदार पर मुकदमा, आठ कीमती बोटे जब्त

Image
अवैध कटान पर पुलिस विभाग की सख्ती, सागवान–शीशम की कटाई में दो नामजद पेड़ मालिक व ठेकेदार पर मुकदमा, आठ कीमती बोटे जब्त पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरेधना गांव में अवैध रूप से सागवान व शीशम के पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पेड़ मालिक बड़कऊ यादव तथा ठेकेदार नितिन तिवारी के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मौके से शीशम की चार तथा सागवान की चार कीमती बोटें बरामद कर जब्त की गई हैं। बिना अनुमति किए जा रहे इस अवैध कटान को वन संपदा को गंभीर क्षति पहुंचाने वाला कृत्य मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पट्टी सीएचसी से लगातार मरीज रेफर, एंबुलेंस के लिए 1–2 घंटे का इंतजारमरीजों ने लगाए जांच व दवा में मनमानी के आरोप

Image
पट्टी सीएचसी से लगातार मरीज रेफर, एंबुलेंस के लिए 1–2 घंटे का इंतजार मरीजों ने लगाए जांच व दवा में मनमानी के आरोप  पट्टी विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सेठ पन्नालाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, यहां बुखार समेत सामान्य बीमारियों के मरीजों को भी लगातार जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के लिए रेफर किया जा रहा है। आरोप है कि छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज में डॉक्टर असमर्थता जताते हुए तत्काल रेफर कर देते हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस व्यवस्था भी मरीजों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। मरीजों का कहना है कि 108 एंबुलेंस पर फोन करने पर जवाब मिलता है कि फिलहाल पट्टी सीएचसी के लिए एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इसके बाद मरीजों को एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन इस अस्पताल में 400 से 500 ओपीडी दर्ज होती है, इसके बावजूद इलाज के बजाय रेफर की प्...

ओवरटेक के दौरान डंपर से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर

Image
ओवरटेक के दौरान डंपर से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर पट्टी। पट्टी–चांदा मार्ग पर बीबीपुर बारडीह आमापुर मोड़ के पास नवनिर्मित फायर स्टेशन के सामने शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह का इकलौता पुत्र आदित्य सिंह (19) अपने चचेरे भाई अंश सिंह (17) पुत्र प्रवीण सिंह के साथ बाइक से नारंगपुर बाजार गया हुआ था। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बाजार से लौट रहे थे। आमापुर मोड़ के आगे नवनिर्मित पट्टी फायर स्टेशन के सामने मिट्टी लदे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आदित्य सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अंश सिंह के हाथ में गंभीर चोट आई।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अंश सिंह का उपचार अस्पताल म...

जम्हूरियत की कामयाबी में आवाम की खुशहाली जरूरी : आशमा परवीन

Image
जम्हूरियत की कामयाबी में आवाम की खुशहाली जरूरी : आशमा परवीन प्रतापगढ़। जम्हूरियत की असली कामयाबी तभी मानी जा सकती है, जब उसकी आवाम तरक्की और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े। शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और सामाजिक न्याय जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से काम किए बिना बेहतर समाज और मजबूत मुल्क का निर्माण संभव नहीं है। जब देश की आवाम खुशहाल होगी, तभी जम्हूरियत की सच्ची तस्वीर सामने आएगी। ये विचार सराय भारत उर्फ होलागढ़ की महिला ग्राम प्रधान आशमा परवीन ने व्यक्त किए। वह पंचायत भवन पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में झंडारोहण के बाद गांववासियों को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान आशमा परवीन और उनके शौहर मुन्ना अंसारी ने गांव में आपसी भाईचारा, सौहार्द और एकता कायम रहने की कामना करते हुए दुआ की। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों जरूरतमंद ग्रामीणों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से गर्म कंबल वितरित कर सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान ने लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार साथियों को भी सम्मानित करते हुए समाज में उनकी अहम भूमिका की सराहन...

جمہوریت کی کامیابی عوام کی خوشحالی سے مشروط ہے:

Image
جمہوریت کی کامیابی عوام کی خوشحالی سے مشروط ہے:  پر تاپ گڑھ۔                                جمہوریت کی اصل کامیابی اُسی وقت ممکن ہے جب ملک کی عوام ترقی، خوشحالی اور باوقار زندگی کی جانب آگے بڑھے۔ تعلیم، صحت، معاشی ترقی اور سماجی انصاف جیسے بنیادی شعبوں پر توجہ دیے بغیر نہ تو بہتر معاشرہ تشکیل پا سکتا ہے اور نہ ہی مضبوط ملک کی تعمیر ممکن ہے۔ جب عوام خوشحال ہوگی، تبھی جمہوریت اپنی حقیقی روح کے ساتھ کامیاب کہلائے گی۔ ان خیالات کا اظہار سرائے بھارت عرف ہولا گڑھ کی خاتون گرام پردھان آشنا پروین نے کیا۔ وہ پنچایت بھون میں منعقد 77ویں یومِ جمہوریہ کی تقریب میں پرچم کشائی کے بعد دیہاتیوں سے خطاب کر رہی تھیں۔ اس موقع پر گرام پردھان آشنا پروین اور ان کے شوہر منّا انصاری نے گاؤں میں باہمی بھائی چارہ، اتحاد اور یکجہتی برقرار رہنے کے لیے دعا کی۔ تقریب کے دوران سردی سے بچاؤ کے لیے گاؤں کے سیکڑوں ضرورت مند افراد میں گرم کمبل تقسیم کیے گئے اور انہیں عزت و احترام کے ساتھ نوازا گیا۔ گرام پردھان نے جمہوریت کے چ...

शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पट्टी में निकलेगी “अन्याय प्रतिकार यात्रा”31 जनवरी को श्री शंकराचार्य चौक से होगा ऐतिहासिक आयोजन

Image
शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पट्टी में निकलेगी “अन्याय प्रतिकार यात्रा” 31 जनवरी को श्री शंकराचार्य चौक से होगा ऐतिहासिक आयोजन पट्टी। सनातन धर्म के सर्वोच्च पीठ पर आसीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा उनके शिष्यों और अनुयायियों के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में उनकी जन्मभूमि पट्टी में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से “अन्याय प्रतिकार यात्रा” का आयोजन किया जाएगा।इस विशाल एवं ऐतिहासिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी, संत-समर्थक, धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ अन्याय से क्षुब्ध विभिन्न संप्रदायों के लोग भी सम्मिलित होंगे। यात्रा शंकराचार्य जी के सम्मान, न्याय और सनातन स्वाभिमान की सामूहिक आवाज़ बनेगी।यात्रा का शुभारंभ श्री शंकराचार्य चौक (पूर्व में चमन चौक) से होगा, जो चौक बाजार, सिविल लाइंस, राजपूत चौराहा, बाईपास, उड़ैयाडीह मोड़ होते हुए मुख्य मार्ग से तहसील पट्टी पहुंचकर संपन्न होगी।यात्रा के संयोजक एवं भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने कहा कि “शंकराचार्य जी...

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजितप्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के जन्मदिवस पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में हुआ आयोजन

Image
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के जन्मदिवस पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में हुआ आयोजन पट्टी। स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी में गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ के जन्मदिवस के अवसर पर पं. रामराज शुक्ल सभागार में “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेंदु मिश्र रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता ओम प्रकाश ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की कुल जनसंख्या में लगभग दो-तिहाई हिस्सा युवाओं का है और यही वर्ग राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा लक्ष्य निर्धारित कर, मन लगाकर परिश्रम करे और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप आचरण प्रस्तुत करे तो भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में सफलता केवल...

पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image
पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार पट्टी। थाना कंधई पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी कंधई सत्येन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गुरुवार को उपनिरीक्षक पवन कुमार यादव अपने हमराह कांस्टेबल प्रवीण यादव व कांस्टेबल राहुल कुमार के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उड़ैयाडीह मोड़ पुलिया के पास से वांछित अभियुक्त शिवम चौरसिया उर्फ चुन्नी पुत्र अशोक कुमार चौरसिया, निवासी रामपुर बेला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने मौके से एक चार पहिया वाहन होंडा अमेज को भी बरामद कर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

पेड़ कटान की सूचना पर मौके पर पहुंची पट्टी पुलिस, आरोपी फरार

Image
पेड़ कटान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी फरार पट्टी । थाना क्षेत्र के पट्टी–रानीगंज मार्ग पर स्थित पूरेधना जंगल के पास अवैध रूप से पेड़ों के कटान की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही पेड़ काट रहे लोग औजार छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज कमलेश यादव ने स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। ग्रामीणों ने बताया कि बीते कई दिनों से जंगल क्षेत्र में चोरी-छिपे पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां कटे हुए पेड़ों के ठूंठ और लकड़ी के अवशेष मिले। चौकी इंचार्ज ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व भी इसी स्थान पर अवैध कटान के मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और अवैध कटान पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने ...

UGC के खिलाफ पट्टी के अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन, तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी,सड़क पर उतरकर लगाए ‘काला कानून वापस लो’ के नारे, सैकड़ों अधिवक्ता रहे शामिल,

Image
UGC के खिलाफ पट्टी के अधिवक्ताओं का उग्र आंदोलन, तहसील व रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी, सड़क पर उतरकर लगाए ‘काला कानून वापस लो’ के नारे, सैकड़ों अधिवक्ता रहे शामिल, पट्टी। UGC द्वारा प्रस्तावित नियमों के विरोध में बुधवार को पट्टी तहसील मुख्यालय पर अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। सुबह करीब 11 बजे बार एसोसिएशन पट्टी के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तहसील एवं रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसके चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा, वहीं आम जनमानस को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता सड़क पर उतर आए और ‘काला कानून वापस लो’ जैसे नारों के साथ UGC के नियमों का विरोध किया। अधिवक्ताओं का कहना था कि प्रस्तावित नियम अधिवक्ताओं के अधिकारों पर कुठाराघात हैं और इससे न्यायिक एवं सामाजिक व्यवस्था कमजोर होगी। उन्होंने इन नियमों को समाज विरोधी बताते हुए तत्काल वापस लेने की मांग की। आंदोलन का नेतृत्व बार एसोसिएशन पट्टी के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं महामंत्री प्रमोद सिंह ने किया। पूर्व बार अध्यक्ष राधा रमण मिश्रा ने अधिवक्ताओं को स...

पिपरी मुतकरपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद

Image
पिपरी मुतकरपुर निवासी 12 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 12 घंटे में किया बरामद पट्टी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आजाद ईंट उद्योग गड़ौरी पर मजदूरी करने वाली मीरा देवी पत्नी सोनू ने रविवार सुबह करीब 11 बजे से अपने 12 वर्षीय पुत्र दादे उर्फ साजन के लापता होने की गुमशुदगी सोमवार को कोतवाली पट्टी में दर्ज कराई थी। पीड़िता मूल रूप से आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के पिपरी मुतकरपुर गांव की निवासी है।मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। लगातार छानबीन के बाद मंगलवार की शाम करीब 7 बजे पुलिस ने लापता किशोर को एक दुकान पर काम करते हुए बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को मौके पर बुलाकर किशोर की पहचान कराई गई। रात करीब 8 बजे पुलिस किशोर को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल ले गई। मेडिकल के बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण करते हुए किशोर को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।गुमशुदगी दर्ज होने के महज 12 घंटे के भीतर किशोर की सकुशल बरामदगी से परिजन बेहद खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना की।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जौनपुर रेफर

Image
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल, जौनपुर रेफर पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के बाभनपुर गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए जौनपुर ले गए हैं।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भोपालपुर गांव निवासी अमरनाथ वर्मा अपने भतीजे विनय पटेल के साथ बाइक से बाजार गए थे। देर शाम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बाभनपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अमरनाथ वर्मा सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में अमरनाथ वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एक हाथ दो स्थानों से टूट गया। वहीं भतीजे विनय पटेल को हल्की-फुल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. रणविजय सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट और हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण युवक की हालत नाजुक है, जिस पर उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन निजी वाहन से रात में ही घायल को बेहतर इलाज के लिए जौनपुर लेकर रवाना हो गए।

चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Image
चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भरोखन नहर पुलिया के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पट्टी थाना अध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को थाने के उपनिरीक्षक सचिन कुमार यादव संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर युवक बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर बाइक सहित उसे पकड़ लिया। पूछ-ताछ में युवक ने अपना नाम रवि प्रकाश मिश्रा पुत्र —— निवासी पूरे बालकिसुन गिरी, थाना आसपुर देवसरा बताया। चोरी की बाइक के संबंध में पूछने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक राजा बाजार से चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल दी थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु जिला मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक की जांच में सामने ...

चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Image
चोरी की बाइक संग युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भरोखन नहर पुलिया के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया। पट्टी थाना अध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को थाने के उपनिरीक्षक सचिन कुमार यादव संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर युवक बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दौड़ाकर बाइक सहित उसे पकड़ लिया। पूछ-ताछ में युवक ने अपना नाम रवि प्रकाश मिश्रा पुत्र —— निवासी पूरे बालकिसुन गिरी, थाना आसपुर देवसरा बताया। चोरी की बाइक के संबंध में पूछने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह बाइक राजा बाजार से चोरी की थी और पहचान छिपाने के लिए बाइक की नंबर प्लेट बदल दी थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु जिला मुख्यालय भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद बाइक की जांच में सामने ...

बदलापुर सिरगांव में तीन दिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन

Image
बदलापुर सिरगांव में तीन दिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन बदलापुर (सिरगांव): बदलापुर के सिरगांव क्षेत्र में 23 जनवरी से 26 जनवरी तक श्रीराम धर्म संस्कृति सेवा संस्था द्वारा तीन दिवसीय भव्य सत्संग एवं कथा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक प्रमोद जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का लाभ लिया। कार्यक्रम में नगर की प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें नगराध्यक्ष रुचिता घोरपड़े एवं बाला राउत प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजन को सफल बनाने में आयोजक विजय पांडेय, पंकज शुक्ल एवं शीतलप्रसाद तिवारी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। सत्संग के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक सशक्त हुआ।

बन्द मकान को चोरों ने खंगालागांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Image
बन्द मकान को चोरों ने खंगाला गांव के चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के घोरका मुफरिद गांव में बन्द पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घर में रखा सामान चोरी कर लिया। पीड़ित जमुना प्रसाद उपाध्याय ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है।पीड़ित के अनुसार वह करीब सात माह पूर्व परिवार सहित रोज़गार के सिलसिले में मुम्बई चले गए थे। छह दिन पूर्व गांव के लोगों ने सूचना दी कि उनके घर का ताला तोड़कर भीतर रखा सामान चोरी कर लिया गया है। चोर घर से पीतल की 14 परात, 2 पीतल के हंडा, एक चांदी की पायल, 8 हजार रुपये नगद तथा एक चारा मशीन उठा ले गए। पीड़ित का आरोप है कि घटना से पूर्व गांव व पड़ोसी गांव के चार लोग प्रतिदिन उनके घर के आसपास आते-जाते देखे गए थे। आशंका जताई गई है कि इन्हीं लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। जमुना प्रसाद उपाध्याय की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने नजियापुर गांव निवासी राजन उपाध्याय, घोरका मुफरिद गांव निवासी पप्पू, नजियापुर गांव निवासी मोहम्मद जीशान तथा विकास के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीपप...

बदलते मौसम का लोगों पर हो रहा बुरा असर,सर्दी-खांसी, बुखार से लेकर वायरल बीमारी तक बढ़े मरीज

Image
बदलते मौसम का लोगों पर हो रहा बुरा असर, सर्दी-खांसी, बुखार से लेकर वायरल बीमारी तक बढ़े मरीज पट्टी।आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंड-गर्मी के उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल फीवर, पेट से जुड़ी समस्याओं और एलर्जी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसका असर स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ नजर आ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ओपीडी की संख्या 700 के पास पहुंच गई, जिससे मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़, चिकित्सक ने दी बचाव की अहम सलाह सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही बीमारी को बढ़ा सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ठंडे-गरम से तुरंत परहेज करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और उबला या शुद्ध पानी ही पिएं। साथ ही बाहर के तले-भुने और खुले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। डॉक्टर राकेश कुमार ने कहा कि बुखार या लगातार खांसी की स्थिति में स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय पर...

रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी।

Image
रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने किया ध्वजारोहण, एनसीसी कैडेटों ने दी सलामी। पट्टी। नगर स्थित रामराज इंटरमीडिएट कॉलेज, पट्टी में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पावन अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र देव शुक्ल ने ध्वजारोहण किया, जिस पर एनसीसी कैडेटों ने सलामी दी।ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय परिसर में स्थापित महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय एवं पूर्व विधायक पं. रामराज शुक्ल की प्रतिमा पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। वहीं स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र शुक्ल ने कहा कि “26 जनवरी 1950 से हमारा देश अपने गणतंत्र और संवैधानिक आदर्शों की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज हम उन ...

टिकट काउंटर न होने से यात्रियों को भारी परेशानी,नीम गोपालपुर हॉल्ट पर टिकट सुविधा की मांग तेज

Image
टिकट काउंटर न होने से यात्रियों को भारी परेशानी, नीम गोपालपुर हॉल्ट पर टिकट सुविधा की मांग तेज पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा बाजार के समीप स्थित नीमा गोपालपुर हॉल्ट पर टिकट काउंटर न होने के कारण यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से बनारस–सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं।टिकट काउंटर न होने के चलते कई यात्री बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं। परिणामस्वरूप ट्रेन में चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा जाता है और भारी जुर्माना भी भरना पड़ता है। इससे खासकर ग्रामीण, मजदूर और छात्र वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।इस समस्या को लेकर क्षेत्रीयई नागरिकों में नाराजगी है। संजय कुमार यादव, राज बहादुर यादव, विजय यादव, राम सिंह पटेल, अमित यादव, अखिलेश कुमार, रमेश यादव, अनिल यादव, संतोष यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से नीम गोपालपुर हॉल्ट पर स्थायी टिकट काउंटर खोलने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र टिकट सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने ...

ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश का स्थानांतरण, अधिवक्ता परिषद ने किया भावभीना विदाई समारोह

Image
ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश का स्थानांतरण, अधिवक्ता परिषद ने किया भावभीना विदाई समारोह पट्टी। तहसील में संचालित ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अश्वनी कुमार उपाध्याय का स्थानांतरण चित्रकूट जनपद के लिए हो गया है। इस अवसर पर मंगलवार को अधिवक्ता परिषद पट्टी द्वारा उनके सम्मान में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि न्यायाधीश अश्वनी कुमार उपाध्याय की नियुक्ति ग्राम न्यायालय पट्टी में 18 जुलाई 2023 को हुई थी। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न्यायिक दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी, निष्पक्षता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ किया।मंगलवार की शाम करीब 4 बजे, न्यायालय की कार्यवाही समाप्त होने के बाद अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अंबरीश तिवारी, बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उनके चेंबर में पहुंचे। सभी ने उन्हें माल्यार्पण कर सम्मानित किया और भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए न्यायाधीश अश्वनी कुमार उपाध्याय ने अधिवक्ताओं से अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा न्यायालय की गरिमा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसा आदर्श ...

पुलिस लाइन्स में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, अधिकारियों को मिला सम्मान

Image
पुलिस लाइन्स में गरिमामय गणतंत्र दिवस समारोह, अधिकारियों को मिला सम्मान प्रतापगढ़। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन्स, प्रतापगढ़ में मुख्य समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं अनुशासित वातावरण में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी रहे, जिन्होंने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न अधिकारियों को मेमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा, अदिति मोर, आईआरएस (आयकर), अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल तथा अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित अन्य अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं लोकसेवा के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सभी अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान के मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के ...

बड़ी खबर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पत्नी की हालत गंभीर

Image
बड़ी खबर: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल, पत्नी की हालत गंभीर आसपुर देवसरा।विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र में गधियांवा गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दंपति ससुराल से वापस अपने घर लौट रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सुन्दर अपनी पत्नी मनोजा देवी को ससुराल से लेकर बाइक द्वारा अपने घर विझवट जा रहे थे। इसी दौरान गधियांवा गांव के पास पीछे अथवा सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मनोजा देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पागल कुत्ते के हमले में दो किशोर घायल ,एंटी सिरम के लिए सीएचसी बेलखरनाथ से पट्टी रेफर

Image
पागल कुत्ते के हमले में दो किशोर घायल , एंटी सिरम के लिए सीएचसी बेलखरनाथ से पट्टी रेफर  पट्टी। घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय किशोर पर पागल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। दिलीप पुर थाना क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम परिसर निवासी सूरज पुष्प जीवी का बेटा श्रेयांश 4 वर्ष सोमवार की सुबह 9:00 बजे घर के सामने खेल रहा था अचानक पीछे से पहुंचा पागल कुत्ता हमला कर दिया चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग किसी तरह उसे बचाया और इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए इसी तरह दिलीपपुर थाना क्षेत्र के दहेर कलां गांव निवासी मुकेश सिंह का बेटा अभी सिंह नव वर्ष दीवानगंज बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है स्कूल जाने के लिए घर से 50 मीटर दूरी पर इंतजार कर रहा था अचानक आवारा कुत्ता अभी पर हमला कर दिया जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों किशोर को एंटी सीरम के लिए पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। अधीक्षक इरफान खान ने बताया कि दोनों को पागल कुत्ते ने हमला कर घायल किया और घाव गंभीर के ...

बेलसंडी गेट के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान मौत शव भेजा गया पोस्टमार्टम को

Image
बेलसंडी गेट के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान मौत शव भेजा गया पोस्टमार्टम को सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे पट्टी–उड़ैयाडीह मार्ग पर बेलसंडी गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में नन्हें लाल विश्वकर्मा (62 वर्ष) पुत्र चिल्लुर विश्वकर्मा, निवासी पुरे बोधराम, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार सोनावा, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और पैर में गंभीर चोट को देखते हुए हालत नाजुक बताई और उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। प्रेजेंट घायल बुजुर्ग को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय थाने के दरोगा सचिन यादव मौके पर पहुंचे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब 2:30 बजे मोर्चरी हाउस प्रतापगढ़ भेज दिया गया है।

दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में,मंगरौरा चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया प्राथमिकी

Image
दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में, मंगरौरा चौकी प्रभारी ने दर्ज कराया प्राथमिकी  पट्टी।शुक्रवार की शाम 4 बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने खुद वादी बनकर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव निवासी रामचंद्र यादव व नीतू यादव के परिवार के बीच पुल के समीप कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मंगरौरा चौकी प्रभारी भूपेष सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष पुलिस के सामने लाठी डंडे मारपीट करने लगे, पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर चलने के लिए कहां लेकिन दूसरे दिन मारपीट के आरोपी नही आए, गंभीरता को देखते हुए पुलिस खुद ही वादी बनकर दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मंगरौरा चौकी प्रभारी भूपेष की तहरीर पर सरसी खाम गांव निवासी रामचंद्र यादव नीतू यादव के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधई सतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि पारिवारिक रंजिश को लेकर पुल...

शेखपुरा अठगवाँ गांव में बाग से जबरन रास्ता बनवाने का आरोप विरोध पर विपक्षी हुए आमद फौजदारी

Image
शेखपुरा अठगवाँ गांव में बाग से जबरन रास्ता बनवाने का आरोप विरोध पर विपक्षी हुए आमद फौजदारी  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर अठग़वां गांव की रहने वाली राजकुमारी पत्नी और राजेंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही आधा दर्जन लोग लाठी डंडा असला लेकर सोमवार की सुबह उनकी बाग से जबरन रास्ता बनवाने लगे। जब वह उनका विरोध करने गई तो वह लोग आमादा फौजदारी हो गए। गालियां देते हुए मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। वह किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और थाने पर शिकायत करने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता दोपहर करीब 1:30 बजे पट्टी कोतवाली आई। पुलिस को आरोपियों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र देकर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

अमुवाही गांव में पड़ोसी विधवा की जमीन जबरन कर रहे कब्जा विरोध पर चला रहे ईट पत्थर शिकायत पुलिस से

Image
अमुवाही गांव में पड़ोसी विधवा की जमीन जबरन कर रहे कब्जा विरोध पर चला रहे ईट पत्थर शिकायत पुलिस से  पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अमुवाही गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी स्व हरि कृष्ण देव तिवारी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी धन बल में सबल है। अपने हिस्से की जमीन पर मकान बना दिया रखा है। उसकी तरफ पानी की पाइप लगाकर पानी गिरा रहे हैं और दूसरे मंजिला पर पतरा रख रहे थे। उसने जब विरोध किया तो विपक्षी ईंट पत्थर चलाने लगे। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी 112 पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची छानबीन कर वापस लौट गई। पीड़ित विधवा महिला सोमवार की दोपहर गरीब 2 बजे पट्टी कोतवाली आई। आरोपियों के विरुद्ध गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन के लिए गांव गई हुई है।

रायपुर गांव में घर के सामने से बाइक लेकर तेज गुजरने का विरोध करने पर महिला व उसके देवर की पिटाई

Image
रायपुर गांव में घर के सामने से बाइक लेकर तेज गुजरने का विरोध करने पर महिला व उसके देवर की पिटाई  प्रतापगढ़ जनपद के रायपुर गांव निवासी अनीता देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी घर के सामने से तेज रफ्तार से बाइक लेकर गुजरते हैं। सोमवार की शाम भी पड़ोसी तेज रफ्तार से बाइक लेकर जा रहे थे। इस दौरान उसकी बेटी बाल बाल बच गई। उसने उन्हें तेज रफ्तार से बाइक ले जाने से रोका तो वह अपने घर गया और परिवार के लोगों को लेकर महिला के घर पर आया और महिला से गाली गलौज करने लगा। इस दौरान उसका देवर धर्मेंद्र मौके पर पहुंचा और गाली देने से रोका तो आरोपियों ने महिला व उसके देवर समेत अन्य की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला सोमवार की शाम 5:30 बजे पट्टी कोतवाली आई पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है

हनुमान नगर नारंगपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस

Image
हनुमान नगर नारंगपुर स्थित संस्कृत महाविद्यालय में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस पट्टी (प्रतापगढ़)। हनुमान नगर नारंगपुर स्थित सावित्री दयाराम पाण्डेय संस्कृत महाविद्यालय, बाल शिक्षा निकेतन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार रघुवंशी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक श्री दयाराम पाण्डेय ने की। प्राचार्य श्री सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और शैक्षिक गतिविधियों, अनुशासन व उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री मनोज कुमार रघुवंशी ने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने विद्यार्थियों के पठन-पाठन एवं विद्यालय की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस ...

एनएच-731 पर सड़क हादसा, ससुराल जा रहे युवक की हालत गंभीर,पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, निजी अस्पताल में भर्ती

Image
एनएच-731 पर सड़क हादसा, ससुराल जा रहे युवक की हालत गंभीर, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, निजी अस्पताल में भर्ती पट्टी।नगर पंचायत ढकवा के अंतर्गत एनएच-731 फोरलेन पर ढकवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना डायल 112 और ढकवा चौकी प्रभारी अवध राज यादव को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक शिवम त्रिपाठी अपने हमराही नंद किशोर के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहले से मौजूद 112 पुलिस टीम के सहयोग से घायल युवक को बिना देर किए थ्री-व्हीलर से ढकवा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों के अनुसार युवक का एक पैर टूट गया है तथा सिर में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यदि पुलिस समय पर युवक को अस्पताल न पहुंचाती तो उसकी जान जा सकती थी। पूछ-ताछ में घायल युवक ने अपना नाम शुभम पुत्र पारसनाथ, निवासी ग्राम देवलपुर, थाना लंभुआ बताया। वह अपनी मोटरसाइकिल (HF डीलक्स) से जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर स्थ...

रायपुर रोड पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ,कथा सुनने से मिलता है ज्ञान, वैराग्य और जीवन का लक्ष्य : आचार्य मुकेश आनंद महाराज

Image
रायपुर रोड पर सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथा सुनने से मिलता है ज्ञान, वैराग्य और जीवन का लक्ष्य : आचार्य मुकेश आनंद महाराज पट्टी।नगर के रायपुर रोड पर रविवार से सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा वाचक आचार्य मुकेश आनंद महाराज ने भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की विशेष कृपा से ही प्राप्त होती है। भागवत गीता से ज्ञान और न्याय की सीख मिलती है तथा जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है। जो भक्त आंखों से प्रभु का दर्शन, कानों से भजन श्रवण, हाथों से भगवान की सेवा और मुख से प्रभु का स्मरण करते हैं, उन्हें रूप, यश और कीर्ति की प्राप्ति होती है। कथा वाचक ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा मृत्यु के भय को दूर कर भगवान की भक्ति की ओर अग्रसर करती है। यह भक्ति के साथ-साथ ज्ञान और वैराग्य को भी सुदृढ़ करती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों का ऐसा आध्यात्मिक आयोजन है, जिसमें सात सोपान होते हैं, जिनके माध्यम से श्रद्धालु क्रमशः आगे बढ़ते हुए अंत में अपने ज...

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित,मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट जरूरी : एसडीएम

Image
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी आयोजित, मजबूत लोकतंत्र के लिए हर वोट जरूरी : एसडीएम पट्टी।रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में मतदाता जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में उपस्थित वक्ताओं ने मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान को अनिवार्य बताते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए शुद्ध मतदाता सूची के महत्व पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर एसडीएम पूर्णेंदु मिश्र व तहसीलदार पवन कुमार सिंह ने हाल ही में संपन्न हुए एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 बीएलओ एवं सात सुपरवाइजरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं पट्टी विधानसभा क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ मो. सकलैन को जनपद मुख्यालय स्थित हादी हॉल में जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें लोकतंत्र को मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई।एसडीएम श्री मिश्र ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भा...

सोनपुरा के पास खलासी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत,पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Image
सोनपुरा के पास खलासी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत, पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में ट्रक खलासी की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास काम कर रहे खलासी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जनपद निवासी जसवीर सिंह अपनी ट्रक लेकर सोनपुरा गांव पहुंचा था। उसने सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर दी और चाय पीने चला गया। उसका सगा भाई दलवीर सिंह ट्रक पर खलासी के रूप में कार्य करता था और वह ट्रक के पहिए में फंसी गिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दलवीर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दलवीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया। मृतक के भाई जसवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने...