Posts

Showing posts from February, 2026

हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद शनिवार को जिला जज के साथ पहुंचे बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर ,

Image
हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति ने लिया बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद  शनिवार को जिला जज के साथ पहुंचे बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर ,  प्रतापगढ़ । इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो न्यायमूर्ति बाबा बेलखरनाथ धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर आरती उतारी।इस दौरान जस्टिस ने बाबा बेलखरनाथ शिव मंदिर के विषय में पुजारी से पूरी जानकारी ली।शनिवार को पौराणिक स्थल बाबा बेलखरनाथ धाम मंदिर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति जेपी तिवारी व राम मनोहर नारायण मिश्रा बाबा भोलेनाथ के दरबार पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन पूजन कर आरती उतारी तथा दोनों जस्टिस ने बाबा बेलखरनाथ धाम मंदिर के विषय में मंदिर के पुजारी विश्वनाथ गिरी से विस्तृत जानकारी ली।न्यायमूर्ति के साथ जिला जज राजीव कमल पांडेय,अपर जिला जज सुल्तानपुर राकेश पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इनसेट। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण पर बंद रहेगा मंदिर का कपाट  बेलखरनाथ धाम। प्रतापगढ़  चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाबा बेलखरनाथ धाम शिव मंदिर का कपाट सुबह 9,से शाम 7 बजे तक सूतक काल के कारण बंद रहेगा।इस दौरान भक्तों का दर्शन पूजन...

जामताली डड़वा में शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गई भव्य शोभा यात्रा ,गाजे बाजे डीजे के धुन पर खूब थिरके भक्तगण ,जामताली में पहली बार किया गया धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन ,भोलेनाथ महादेव के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा,

Image
जामताली डड़वा में शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व निकाली गई भव्य शोभा यात्रा , गाजे बाजे डीजे के धुन पर खूब थिरके भक्तगण , जामताली में पहली बार किया गया धार्मिक यात्रा का भव्य आयोजन , भोलेनाथ महादेव के जयकारे से गूंजा जामताली क्षेत्र  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गई शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा, रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली डड़वा गांव में नवनिर्मित भव्य नर्वदेश्वर नाथ मंदिर मे शनिवार को शिवलिंग स्थापना प्राण प्रतिष्ठा एवं शोभा यात्रा पर पूरे जामताली क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर परिसर से शुरू हुई एक विशाल और भव्य शोभायात्रा जामताली सहित आसपास के क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह शोभायात्रा स्थानीय ग्रामीण अंचल की आस्था और जन सहभागिता का जीवंत प्रमाण बनी जिसमें हजारों की संख्या में समाजसेवी बुद्धिजीवी जनप्रतिनिधि शामिल हुए। शोभा यात्रा का शुभारंभ मंदिर स्थल से शुरू हुआ जहां पर भोलेनाथ के जयकारे से क्षेत्र गूंज उठा। गाजे बाजे डीजे के साथ रथ पर भगवान की शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तगण पीला वस्त्र धारण किए हाथ में पताका लिए न...

मानसिक रूप से विक्षिप्त 55 वर्षीय महिला घर से लापतापति ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की तलाश

Image
मानसिक रूप से विक्षिप्त 55 वर्षीय महिला घर से लापता पति ने कोतवाली में दी तहरीर, पुलिस ने शुरू की तलाश पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के नन्दईपुर गांव की रहने वाली 55 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई, जिससे परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं लग सका है। नन्दईपुर निवासी पारसनाथ ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी पत्नी अमरावती (55) मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। वह 27 फरवरी की सुबह करीब 9 बजे घर से कहीं चली गईं और उसके बाद से वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। महिला के अचानक लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पारसनाथ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर देते हुए महिला को खोजने की गुहार लगाई। मामले में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और पुलिस द्वारा महिला की तलाश की जा रही है। परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी संभावित स्थानों पर खोजबीन में जुटी हुई ह...

युवक पर दुष्कर्म का आरोप शादी का दबाव बनाने पर युवक ने शांदी से किया इंकार पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत

Image
युवक पर दुष्कर्म का आरोप  शादी का दबाव बनाने पर युवक ने शांदी से किया इंकार  पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत पट्टी। कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर देर शाम तक पंचायत होती रही। गांव निवासी युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले तो उसे अपनी बातों में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये। उस समय वह नाबालिग थी। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोप है कि उसका गर्भपात भी कराया गया। घटना की जानकारी युवती ने युवक के माता-पिता को दी तो उन्होंने आश्वासन दिया। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक के माता-पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया।  पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में देर शाम तक पंचायत चलती रही। चर्चा यह भी रही कि युवक का युवती से विवाह करा दिया गया। उसके बाद भी दोनों पक्ष कोतवाली के सामने ही डटे रहे।

सुल्तानपुर से श्रीनाथपुरम गांव मायके आई महिला का सोने का लॉकेट गायब दी गई तहरीर

Image
सुल्तानपुर से श्रीनाथपुरम गांव मायके आई महिला का सोने का लॉकेट गायब दी गई तहरीर  पट्टी।सुल्तानपुर जनपद निवासी खुशबू पत्नी स्व अखिलेश का मायका श्रीनाथपुरम गांव में है। वह अपने मासूम बेटे को का इलाज करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रही थी इस दौरान एक चप्पल जूते की दुकान पर बैठकर अपने चप्पल ठीक करने लगी आप है कि इस दौरान उसके बेटे के खींचने से उसका गले का सोने का लॉकेट जूते चप्पल की दुकान के आसपास गिर गया जिस किसी महिला ने ले जाकर कस्बे की ही एक दुकान पर बेच दिया जिसकी जानकारी होने पर विधवा महिला शनिवार की शाम 5:00 बजे कोतवाली आई। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपना सोने का लॉकेट वापस दिलाए जाने की मां की है पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया की प्रार्थना पत्र मिला है घटना की जांच की जा रही है।

तीवीपुर गांव में जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Image
तीवीपुर गांव में जहर खाने से युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती पट्टी।उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तीवीपुर गांव में शनिवार को एक युवक द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीवीपुर गांव निवासी कैलाश नाथ सरोज पुत्र बरसाती का बच्चों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद से आहत होकर उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। दवा का सेवन करने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शाम करीब 6 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि युवक की हालत अब नियंत्रण में है और स्थिति में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, यदि स्वास्थ्य में सुधार इसी तरह बना रहा तो जल्द ही उसे घर भेज दिया जाएगा। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना रहा, हालांकि चिकित्सकीय देखरेख में युवक की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, देवसरा में शांति समिति की बैठक संपन्न

Image
होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, देवसरा में शांति समिति की बैठक संपन्न पट्टी। आगामी होली और रमजान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आसपुर देवसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रमजान के मद्देनज़र इफ्तार और नमाज के समय विशेष सहयोग तथा आपसी सम्मान बनाए रखने की बात कही गई। वहीं होली को लेकर होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी विशेष योजना बनाने...

होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, देवसरा में शांति समिति की बैठक संपन्न

Image
होली-रमजान पर प्रशासन अलर्ट, देवसरा में शांति समिति की बैठक संपन्न पट्टी। आगामी होली और रमजान पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आसपुर देवसरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक समरसता के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लिया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रमजान के मद्देनज़र इफ्तार और नमाज के समय विशेष सहयोग तथा आपसी सम्मान बनाए रखने की बात कही गई। वहीं होली को लेकर होलिका दहन स्थलों, जुलूस मार्गों और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी विशेष योजना बनाने...

लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय- शाम्भवी*राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय- शाम्भवी* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  पट्टी।उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़रामऊ में किया गया ,जिसमें शाम्भवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के द्वारा उपस्थित जन समूह को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित कार्यक्रमों को कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, तहसील पट्टी के अंतर्गत तीन लीगल एड क्लिनिक आसपुर देवसरा ,पट्टी ,बाबा बेलखरनाथ धाम में स्थापित है, जहां पर किसी भी वाद या शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं, मध्यस्थता से जुड़े मामले के निस्तारण के लिए मध्यस्थता केंद्र स्थापित है, विवाद से पूर्व प्रिलिगेशन की व्यवस्था है, जिसमें व्यक्ति आपसे सुबह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कर सकते हैं, ठीक उसी तरीके से वाद दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वाद का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कर सकते हैं, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालय आधुनिक विद्यालय के रूप में वि...

लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय- शाम्भवी*राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Image
लोक अदालत से शीघ्र, सुलभ व सक्षम न्याय- शाम्भवी* राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक्शन ऑफ प्लान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  पट्टी।उच्च प्राथमिक विद्यालय मढ़रामऊ में किया गया ,जिसमें शाम्भवी द्वितीय सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के द्वारा उपस्थित जन समूह को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित कार्यक्रमों को कार्यक्रमों के बारे में बताया गया, तहसील पट्टी के अंतर्गत तीन लीगल एड क्लिनिक आसपुर देवसरा ,पट्टी ,बाबा बेलखरनाथ धाम में स्थापित है, जहां पर किसी भी वाद या शिकायत के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं, मध्यस्थता से जुड़े मामले के निस्तारण के लिए मध्यस्थता केंद्र स्थापित है, विवाद से पूर्व प्रिलिगेशन की व्यवस्था है, जिसमें व्यक्ति आपसे सुबह समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कर सकते हैं, ठीक उसी तरीके से वाद दर्ज होने के बाद राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने वाद का निस्तारण आपसी सुलह समझौता के आधार पर कर सकते हैं, खंड शिक्षा अधिकारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि परिषदीय विद्यालय आधुनिक विद्यालय के रूप में वि...

बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम व सीओ चेक की गई सीसीटीवी कैमरा

Image
बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम व सीओ  चेक की गई सीसीटीवी कैमरा पट्टी। इलाके में चल रही हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रथम पाली में हाई स्कूल गणित एवं द्वितीय पाली में इंटर फिजिक्स की परीक्षा होने के कारण एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा एवं सीओ मनोज रघुवंशी तहसील के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज का भी निरीक्षण किया। इस बाबत एसडीएम पूर्णेन्द्रु मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। किसी केंद्र पर उन्हें गड़बड़ी अथवा अन्य किसी तरह की दिक्कत नजर नहीं आई। बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र पर हुई व्यवस्था से स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी संतुष्ट नजर आए। वीणा पाणि इंटर कॉलेज मुजाही केंद्र की सीसीटीवी अधिकारियों द्वारा देखी गई।

जनसत्ता दल (युवा प्रकोष्ठ) की पहल, दिव्यांग को मिली नई राह,जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ की पहल ,

Image
जनसत्ता दल (युवा प्रकोष्ठ) की पहल, दिव्यांग को मिली नई राह, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के युवा प्रकोष्ठ की पहल , आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक दिव्यांग को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है।आसपुर देवसरा। नगर पंचायत ढकवा के सोनपुरा निवासी अशोक कुमार गौतम का बायां पैर कट जाने के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उनकी परेशानी की जानकारी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश पांडे ने पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी को दी।सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने तत्परता दिखाते हुए व्हीलचेयर की व्यवस्था कराई। उन्होंने अशोक कुमार गौतम को अपने पैतृक निवास ढांढर बुलाया, जहां सबसे पहले माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। इसके बाद उन्हें व्हीलचेयर प्रदान की गई। दिनेश तिवारी स्वयं अशोक कुमार गौतम को व्हीलचेयर पर बैठाकर वाहन तक लेकर गए और उन्हें सुरक्षित घर भिजवाने की व्यवस्था कराई। व्हीलचेयर मिलने से अशोक कुमार गौतम और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली और आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला सचिव आजाद विक्रम, रोह...

पट्टी में ‘सांड पकड़ो अभियान’ तेजदो दिन में 70 गोवंश पकड़े, रत्तीपुर गौशाला भेजे गए

Image
पट्टी में ‘सांड पकड़ो अभियान’ तेज दो दिन में 70 गोवंश पकड़े, रत्तीपुर गौशाला भेजे गए पट्टी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत पट्टी ने आवारा गोवंशों से निजात दिलाने के लिए विशेष ‘सांड पकड़ो अभियान’ चलाया है। अभियान के तहत दो दिनों में कुल 70 गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। नगर पंचायत की टीम ने सोमवार को विभिन्न वार्डों में अभियान चलाकर करीब 40 गोवंश पकड़े। वहीं मंगलवार सुबह फिर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 गोवंशों को कैटल कैचर वाहन की मदद से पकड़ा गया। पकड़े गए सभी गोवंशों को नगर पंचायत की कान्हा गौशाला रत्तीपुर में पहुंचाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि गौशाला में गोवंशों के रहने, चारे और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं और यातायात बाधा पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि नियमित अभियान से बाजार और सड़कों पर आवारा गोवंश की समस्या में राहत मिलेग...

बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दंपति से मारपीट, मोबाइल तोड़ेपीड़िता ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग

Image
बिजली का तार जोड़ने के विवाद में दंपति से मारपीट, मोबाइल तोड़े पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम विकासखंड अंतर्गत कांधरपुर गांव में बिजली का टूटा तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दंपति के साथ मारपीट की गई और उनके मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए। पीड़िता प्रियंका विश्वकर्मा ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति राजेश विश्वकर्मा घर का टूटा बिजली का तार जोड़ने के लिए गांव के विद्युत पोल के पास गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्तियों ने उन्हें तार जोड़ने से मना किया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोप है कि दोनों व्यक्तियों ने राजेश विश्वकर्मा की पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर जब उनकी पत्नी प्रियंका मौके पर पहुंचीं तो उन्हें भी कथित तौर पर सड़क पर पटककर मारा-पीटा गया। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिए गए। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले ...

स्कूल जा रहे किशोर को युवकों ने धमकाया, शिकायत पर जांच शुरू

Image
स्कूल जा रहे किशोर को युवकों ने धमकाया, शिकायत पर जांच शुरू पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा अंतर्गत रमईपुर नेवादा गांव में स्कूल जा रहे एक किशोर को गांव के कुछ युवकों द्वारा डराने-धमकाने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रमईपुर नेवादा निवासी बृजलाल सरोज ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनका 10 वर्षीय पोता सनी गांव स्थित एक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। वह रोज की तरह सुबह स्कूल जा रहा था, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और डराने-धमकाने लगे।किशोर ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन जब इस संबंध में उलाहना देने आरोपित युवकों के पास पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह परिजन वहां से जान बचाकर लौटे।इस संबंध में उपनिरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

कोतवाली से महज कुछ कदम दूर पट्टी चौक पर सरेआम मारपीट, वायरल वीडियो से पुलिसिंग पर बड़े सवालदिनदहाड़े गुंडागर्दी से दहला बाजार, व्यापारियों में रोष, सुरक्षा व्यवस्था पर उठी उंगली

Image
कोतवाली से महज कुछ कदम दूर पट्टी चौक पर सरेआम मारपीट, वायरल वीडियो से पुलिसिंग पर बड़े सवाल दिनदहाड़े गुंडागर्दी से दहला बाजार, व्यापारियों में रोष, सुरक्षा व्यवस्था पर उठी उंगली पट्टी। कस्बे के हृदय स्थल पट्टी चौक पर दिनदहाड़े हुई मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। हैरानी की बात यह रही कि घटना स्थल पट्टी कोतवाली से महज कुछ कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद बीच बाजार में जमकर लात-घूंसे चलते रहे और काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। बीच सड़क पर युवकों के बीच मारपीट होती रही, जबकि आसपास दुकानदार और राहगीर दहशत में इधर-उधर भागते नजर आए।घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि भीड़भाड़ वाले चौक पर युवक खुलेआम एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता और गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि जब कोतवाली इतनी नजदीक है तो...

ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने व मजदूर को धमकाने का आरोप

Image
ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने व मजदूर को धमकाने का आरोप पट्टी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठनेपुर गोपापुर निवासी अर्जुन बनवासी उर्फ पप्पू ने स्थानीय पुलिस से शिकायत करते हुए ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने, मारपीट करने तथा परिवार को धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित मजदूर के अनुसार वह पिछले करीब पांच माह से पूरेबोधराम (मैनहा) स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहा था। आरोप है कि भट्ठा मालिक द्वारा उसे केवल खाने-खर्च (खोराकी) के नाम पर 1500 रुपये प्रति सप्ताह दिए जाते थे, जबकि उसकी कुल मजदूरी लगभग 5000 रुपये प्रति सप्ताह बनती थी। पीड़ित का कहना है कि इस प्रकार उसकी लगभग 45 हजार रुपये की मजदूरी बकाया है।मजदूर का आरोप है कि जब उसने अपनी बकाया मजदूरी की मांग की, तो भट्ठा मालिक और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट कर भट्ठे से भगा दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को जब वह अपने घर पहुंचा, तो भट्ठा मालिक ने वहां भी पहुंचकर उसे धमकाया और कथित रूप से 10 हजार रुपये की मांग की। साथ ही परिवार को भी परेशान करने की धमकी दी गई।पीड़ित ने मामले की लिखित शिकाय...

आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में फायरिंग व मारपीट मामले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार

Image
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में फायरिंग व मारपीट मामले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार पट्टी।पुराने विवाद को लेकर वादी एवं उसके परिजनों पर हमला कर मारपीट व तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु.अ.सं. 59/25 धारा 288/351(3)/352/3(5)/109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत 2 नामजद व 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह कांस्टेबल कैलाश यादव व वीरेंद्र यादव द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राज उर्फ गौतम उपाध्याय (21 वर्ष) पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी पूरेधनी, थाना आसपुर देवसरा को महुली रोड से सीताराम इंटर कॉलेज ऐलाही की ओर जाने वाली सड़क के पा...

अधिवक्ता एवं लेखपाल के बीच विवाद का देर शाम समझौते से हुआ पटाक्षेप दोनों पक्षों ने दी थी कोतवाली में तहरीर

Image
अधिवक्ता एवं लेखपाल के बीच विवाद का देर शाम समझौते से हुआ पटाक्षेप  दोनों पक्षों ने दी थी कोतवाली में तहरीर पट्टी। तहसील परिसर में सुबह अधिवक्ता एवं लेखपाल के बीच मारपीट का मामला तूल पकड़ गया। अधिवक्ताओं ने प्रकरण को लेकर जमकर बवाल काटा नौबत यहां तक पहुंच गई की लेखपाल भाग कर एसडीएम के चेंबर में पहुंच गया, उन्हें अपना चेंबर बंद करना पड़ा। घटना को लेकर तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। अधिवक्ता भारी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और कोतवाली में हंगामा करने लगे। तहसील परिसर से लेकर कोतवाली तक अधिवक्ता जमकर नारेबाजी करते रहे। सूचना पर सीओ मनोज रघुवंशी कोतवाल आनंदपाल सिंह भदोरिया भी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया तथा अधिवक्ता की तहरीर ली। देर शाम कोतवाली में इंस्पेक्टर क्राइम शुभनाथ शाही,बार अध्यक्ष अनिल सिंह, महामंत्री प्रमोद सिंह, पूर्व बार अध्यक्ष राधारमण मिश्र, लेखपाल संघ के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह व पीड़ित दोनों पक्ष के लोगों के बीच कोतवाली में लिखित समझौता हुआ है। समझौते की कापी कोतवाली में दोनों पक्षों द्वारा दी गई है। इलाके के बीबीपुर निवासी अधिवक्ता रोश...

🎉 वैवाहिक वर्षगांठ पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मिष्ठान वितरित

Image
🎉 वैवाहिक वर्षगांठ पर स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, मिष्ठान वितरित पट्टी। नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने अपने वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर स्वच्छता कर्मियों को मिष्ठान वितरित कर सादगीपूर्ण ढंग से वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर उन्होंने नगर के सफाई कर्मियों का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की। अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। “यही स्वच्छताकर्मी हमारे पट्टी नगर को स्वच्छ रखते हैं। हमें इनके कार्य का सम्मान और सहयोग करना चाहिए, जिससे सामाजिक सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना मजबूत हो,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने भी अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की और उनके उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। नगर पंचायत परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम सादगी और आत्मीयता के माहौल में संपन्न हुआ।

🕯️ दिवंगत पत्रकार एवं अधिवक्ता सुनील कुमार की सातवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

Image
🕯️ दिवंगत पत्रकार एवं अधिवक्ता सुनील कुमार की सातवीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बलिया। जनपद के ग्रामीण पत्रकारिता और अधिवक्ता जगत से जुड़े दिवंगत पत्रकार एवं एडवोकेट सुनील कुमार की सातवीं पुण्यतिथि सोमवार को गड़वार स्थित उनके आवास पर सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर परिजनों, पत्रकार साथियों, अधिवक्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। ज्ञात हो कि स्वर्गीय सुनील कुमार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल के सुपुत्र थे। उन्होंने अपने पिता की पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निष्पक्ष और निर्भीक लेखनी के माध्यम से समाज के दबे-कुचले और वंचित वर्ग की आवाज को बुलंद किया। अधिवक्ता के रूप में भी उन्होंने सदैव न्याय और सत्य के पक्ष में कार्य किया। उनके व्यक्तित्व में सरलता, सहजता और मिलनसारिता का अद्भुत समन्वय था। श्रद्धांजलि गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार सौरभ कुमार ने कहा कि स्व. सुनील कुमार का जीवन संघर्...

कंधई में रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर

Image
कंधई में रंजिश के चलते युवक पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर प्रतापगढ़। जनपद के कंधई थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरुषोत्तमपुर निवासी रंजीत कुमार (25) बुधवार शाम बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से रंजीत बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।हमले के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।चिकित्सकों के अनुसार युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपिय...

पट्टी-चांदा मार्ग पर गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल

Image
पट्टी-चांदा मार्ग पर गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल पट्टी। पट्टी-चांदा मार्ग पर नारंगपुर बाजार के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शरद सिंह अपने रिश्तेदार अश्वनी सिंह (निवासी प्रतापगढ़) के साथ सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यालय की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे चांदा-पट्टी मार्ग पर नारंगपुर बाजार के पास पहुंचे, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े।हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की है, ताकि...

बहन को परीक्षा दिलाने गए युवक पर घात लगाकर हमला, परीक्षा केंद्र पर मची अफरा-तफरी

Image
बहन को परीक्षा दिलाने गए युवक पर घात लगाकर हमला, परीक्षा केंद्र पर मची अफरा-तफरी पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी एक युवक पर उस समय घात लगाकर हमला कर दिया गया, जब वह अपनी बहन को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा दिलाने दाउदपुर स्थित एक परीक्षा केंद्र पर गया था। घटना के बाद परीक्षा केंद्र के बाहर अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंदपुर गांव के रहने वाले अंश तिवारी पुत्र बालेश्वर तिवारी अपनी बहन परी तिवारी को हाईस्कूल की परीक्षा दिलाने के लिए दाउदपुर स्थित स्कूल पहुंचे थे। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने अचानक युवक पर हमला बोल दिया।अचानक हुए हमले से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। शोर-शराबा सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह स्थिति को संभाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया, जहां पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में तर...

पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपए का प्रस्ताव पारित ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर लगाया भेदभाव का आरोप

Image
क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपए का प्रस्ताव पारित  ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर लगाया भेदभाव का आरोप  पट्टी।सोमवार को बाबा बेलखरनाथ धाम सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती रहे। क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपए के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि स्वीकृत प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में विभिन्न गांवों में सड़क निर्माण, इंटरलाकिग नाली निर्माण, सामुदायिक भवनों की मरम्मत, हैंडपंप रीबोर तथा पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने सहित अन्य विकास कार्यों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख सुशील सिंह ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारियों ने अस्वस्थ किया कि स्वीकृत विकास कारों को निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण कराया जाएगा।  आधा ...

मानक गुणवत्ता की सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध कांधर पुर बीरा पुर तीन किलोमीटर सड़क का हो रहा मरम्मत कार्य

Image
मानक गुणवत्ता की सड़क मरम्मत को लेकर ग्रामीणों ने जताया विरोध  कांधर पुर बीरा पुर तीन किलोमीटर सड़क का हो रहा मरम्मत कार्य  पट्टी।विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के कांधर पुर गांव से बीरा पुर रानीगंज सीमा तक तीन किलोमीटर सड़क का मरम्मत कार्य हो रहा है। रविवार को प्रांतीय लोक निर्माण विभाग की कार्यदाई संस्था द्वारा गिट्टी की अनदेखी के साथ केमिकल से सड़क मरम्मत कार्य किया जा रहा था। जानकारी मिलने पर आधा दर्जन से अधिक लोग मौके पर पहुंचे सड़क मरम्मत कार्य को रोककर विरोध जताते हुए मानक के अनुरूप सड़क मरम्मत किए जाने की मांग की गई है। ग्रामीण का आरोप है कि पिछले साल भी इसी तरह से सड़क मरम्मत के नाम पर ठेकेदार द्वारा लापरवाही की गई थी जिससे सड़क साल भर में ही उखड़ गई थी। गांव के बब्लू मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद, अनिल मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, उमेश सिंह विनय पांडे ने जिला अधिकारी से कार्यदाई संस्था की शिकायत करते हुए मानक के अनुरूप सड़क मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग की है।

उपाध्यायपुर चौराहे पर अनियंत्रित बाइक पलटी, पति-पत्नी घायल

Image
उपाध्यायपुर चौराहे पर अनियंत्रित बाइक पलटी, पति-पत्नी घायल पट्टी। आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र के उपाध्यायपुर चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार पति-पत्नी घायल हो गए।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रजवाड़ रामपुर निवासी आनंद कुमार सिंह (50 वर्ष) अपनी पत्नी किरण सिंह (45 वर्ष) के साथ दवा लेने के लिए पट्टी आ रहे थे।उपाध्यायपुर चौराहे के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि चौराहे के पास सड़क पर गड्ढों और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से अक्सर वाहन चालक असंतुलित हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे और पत्थर, छह लोग घायल,

Image
जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे और पत्थर, छह लोग घायल,   पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिंगठि खालसा गांव में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गांव निवासी अशोक मिश्रा पुत्र श्री नाथ ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी अखिलेश पप्पू पुत्र छविनाथ व अन्य से उनका जमीन संबंधी विवाद काफी समय से चल रहा है ।जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष के लोग आए दिन मारपीट पर आमादा रहते हैं।घटना के कुछ देर पहले भी प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी थी जिस पर पुलिस मौके पर आई और दोनों पक्षों को समझा बूझाकर वापस लौट गई ।पुलिस के जाते ही विपक्षी महिलाओं और पुरुष के साथ हाथ में लाठी लाठी, डंडा, पत्थर लिए पत्थर आ धमके और कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में शोभा देवी, अशोक, व अन्य को चोट आई हैं ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है जहां उनके मेडिकल हुआ है ।घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक पुलिस ने उसक...

भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जान से मारने की धमकी का आरोप

Image
भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, जान से मारने की धमकी का आरोप पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी रामरती देवी ने अपनी भूमिधरी जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दोपहर करीब 12 बजे पहुंचकर रामरती देवी ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि उक्त जमीन उनके नाम दर्ज है, इसके बावजूद दबंगई के बल पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है। इस संबंध में एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है। राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पट्टी तहसील क्षेत्र में गुटका पान मसाला के दामों में व्यापारियों का बड़ा खेल, ग्राहक के साथ छोटे दुकानदार भी परेशान

Image
पट्टी तहसील क्षेत्र में गुटका पान मसाला के दामों में व्यापारियों का बड़ा खेल, ग्राहक के साथ छोटे दुकानदार भी परेशान  पट्टी। तहसील क्षेत्र में इन दिनों गुटखा पान मसाला को लेकर एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है की तहसील क्षेत्र में गुटका पान मसाला व सिगरेट के दामों में अवैध वसूली बड़े व्यापारियों द्वारा की जा रही है। जिसको लेकर तहसील क्षेत्र के कई ग्राहकों व छोटे दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जो गुटखा पान मसाला पहले ₹5 का बिकता था वहीं अब₹7 का बिक रहा है। इस मामले की जानकारी प्रशासन को है लेकिन प्रशासन इस और कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। शनिवार को दिन में 10:30 बजे के आसपास जब हमारी बात ग्राहकों और छोटे दुकानदारों से हुई तो उनका कहना है कि या तो गुटखा पान मसाला को पूरी तरह बंद कर दिया जाए नहीं तो अनुमानित लागत से अधिक वसूली पर कार्यवाही की जाए। गुटकावा सिगरेट की खरीदारी करने वाले ग्राहकों का दुकानदारों से विवाद भी हो रहा है। वहीं कस्बे के छोटे दुकानदारों का कहना है कि जब हमें बड़े व्यापारी मूल्य से अधिक कीमत पर गुटका सिगरेट दे रहे हैं तो हमें भी अपनी लागत व कमाई ...

प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Image
प्रसव के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के नचरौला गांव की एक महिला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य प्रसव के दौरान मृत नवजात को जन्म दिया। घटना के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे अस्पताल परिसर में गम और आक्रोश का माहौल बन गया। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला निवासी कंचन गौड़ को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। पति सुरेश का आरोप है कि प्रसूता की समुचित निगरानी और देखभाल नहीं की गई, जिसके कारण नवजात की मौत हो गई। उनका कहना है कि समय रहते उचित उपचार मिलता तो शायद बच्चे की जान बचाई जा सकती थी।अस्पताल प्रशासन का कहना है कि प्रसव से पूर्व ही गर्भ में शिशु की मृत्यु हो चुकी थी। चिकित्सकों के अनुसार महिला की नियमित देखभाल की गई और प्रसव सामान्य प्रक्रिया से कराया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. आर. पी. भारतीय ने कहा कि इलाज के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि जन्म और मृत्यु ईश्वर के हाथ में होती है तथा चिकित्सकीय स्तर पर पूरी सावधानी...

एसडीएम की अध्यक्षता में पट्टी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन ए 105 शिकायतें 6 का निस्तारण

Image
एसडीएम की अध्यक्षता में पट्टी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन ए 105 शिकायतें 6 का निस्तारण  पट्टी।शनिवार को सुबह 10 से दोपहर 2:तक संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पट्टी तहसील सभागार में किया गया। इस दौरान कुल 105 शिकायतें आई। राजस्व से संबंधित 6 शिकायतों का मौके पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने निस्तारण कर दिया। आयोजन के दौरान राजस्व से संबंधित 59 पुलिस से संबंधित 26 विकास से संबंधित 8 समाज कल्याण 2 शिक्षा 2 अन्य 8 शिकायत रही। राजस्व से संबंधित छह शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर कर दिया शेष बचे 99 शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को दे दिया गया है। आयोजन के दौरान एसडीएम पट्टी पूर्णेन्द्र मिश्रा तहसीलदार पवन सिंह पुलिस क्षेत्राधिकार मनोज कुमार सिंह रघुवंशी समेत तमाम विभाग के आधिकारिक व कर्मचारी मौजूद रहे। उक्त जानकारी एसडीएम पट्टी ने शनिवार की शाम 4:30 बजे प्रेस नोट जारी करके दी है।

तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर ,दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर

Image
तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर , दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने मारी टक्कर  प्रतापगढ़। पट्टी कस्बे से दवा लेकर घर वापस लौट रहे एक बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के उड़ैयाडीह निवासी राकेश कुमार धरिकार पट्टी कस्बे से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह किठौली जलालपुर मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश कुमार सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने की भी चर्चा है। पीड़ित राकेश कुमार ने देर शाम लगभग आठ बजे पुलिस को तहरीर देकर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में ...

बेटे का अस्पताल में चल रहा है इलाज परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई गुहार

Image
बेटे का अस्पताल में चल रहा है इलाज  परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकी, एसपी से लगाई गुहार प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा  थाना क्षेत्र के पूरे धनी गांव की निवासी निर्मला देवी ने पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से शिकायत कर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।पीड़िता के अनुसार, बीते 11 दिसंबर 2025 को उनके पुत्र विजय उर्फ सोनू उपाध्याय की बाइक सवार युवकों ने घर के दरवाजे पर गोली मारी गई थी जिसका इलाज  भी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है और जांच जारी है। निर्मला देवी का आरोप है कि 20 फरवरी को  एक आरोपी ने उनके बड़े बेटे अजय उपाध्याय के मोबाइल फोन पर कॉल कर गाली-गलौज की और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया। मुकदमा वापस न लेने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि धमकी भरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड उनके पास सुरक्षित है।पीड़ित मां ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते पुलिस प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो उनके परिवार के साथ दोबारा कोई अप्रिय घटना हो सकती है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है और ग...

छात्र ने तीन नामजद दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Image
छात्र ने तीन नामजद दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा  पट्टी।बुधवार की शाम इंटर की परीक्षा देकर वापस लौटते समय हुई थी, मारपीट  जनपद जौनपुर के सुजानगंज थाना क्षेत्र के गुवांवा भीलम पुर गांव निवासी करन चौरसिया पुत्र घनश्याम चौरसिया ने पट्टी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह इंटर की परीक्षा देने के लिए पट्टी कोतवाली क्षेत्र के गडौरी स्थित इंटर कॉलेज सेंटर से परीक्षा देकर अपने दोस्त चांद बाबू व श्रीशांक के साथ बाइक से घर जा रहा था,उडैयाडीह बाजार से पहले दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने ओवरटेक करने को लेकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडा हाथ के कडे से मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख पांचों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी भेजा गया। शुक्रवार को करन चौरसिया की तहरीर पर पट्टी पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के मोलना पुर गजारिया गांव निवासी यश यादव,शनि गौतम, शुभम यादव तथा दो अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ता...

परीक्षा देकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर

Image
परीक्षा देकर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, गंभीर हालत में जिला मेडिकल कॉलेज रेफर पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के आसपुर देवसरा विकासखंड में शुक्रवार को परीक्षा देकर घर लौट रहे एक युवक की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, आसपुर देवसरा विकासखंड के रेडीगारापुर गांव निवासी आशीष कुमार पास के गांव स्थित विद्यालय में परीक्षा देने गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद वह करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहा था। रेडीगारापुर बाजार के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल युवक को सीएचसी पट्टी भिजवाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन सिर व शरीर में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल क...

नीलगाय से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल — जिला अस्पताल रेफर

Image
नीलगाय से टकराई बाइक, महिला समेत तीन घायल — जिला अस्पताल रेफर पट्टी। तहसील मुख्यालय की ओर जा रहे बाइक सवार की नीलगाय से टक्कर हो गई, जिससे महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुखचैन गांव निवासी अंकित (30 वर्ष) अपनी भाभी और भतीजी को लेकर बाइक से पट्टी आ रहा था। जैसे ही वह रीति पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा, अचानक सामने आई नीलगाय से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी।हादसे में सावित्री (40 वर्ष), उनकी बेटी ललित (20 वर्ष) और बाइक चला रहे अंकित (30 वर्ष) घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में नीलगायों की संख्या बढ़ने से आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों म...

छत से गिरकर मजदूर गंभीर, अफरा-तफरी के बीच जिला अस्पताल रेफर

Image
छत से गिरकर मजदूर गंभीर, अफरा-तफरी के बीच जिला अस्पताल रेफर प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा विकास खंड क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ा मुरार पट्टी गांव निवासी चलाकू सराय गांव में एक मकान की छत पर मरम्मत का कार्य कर रहे थे। सुबह लगभग 11:30 बजे अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे आ गिरे। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े तो देखा कि वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में जमीन पर पड़े थे।ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में परिजन व स्थानीय लोग उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए तत्काल जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छत पर कार्य के दौरान किसी प्रकार का सुरक्षा इंतजाम नहीं था। अचानक पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। गिरने से सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण व मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण आए दिन इस प्रकार की घटनाएं...

यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के रिलीज पर रोक की मांग, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Image
यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म के रिलीज पर रोक की मांग, अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन पट्टी। तहसील क्षेत्र में प्रस्तावित फिल्म “यादव जी की लव स्टोरी” के रिलीज को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे पट्टी तहसील के अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की अधिवक्ताओं का कहना है कि वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जातीय सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि यूट्यूब पर मृदुल तिवारी एवं उनकी बहन द्वारा “यादव जी की लव स्टोरी” नामक फिल्म बनाई गई है, जिसे जल्द रिलीज करने की तैयारी है।ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी में लड़की को यादव समाज से तथा लड़के को मुस्लिम समुदाय से संबंधित बताया गया है। उनके अनुसार इस प्रकार की प्रस्तुति से जातीय एवं साम्प्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने की आशंका है।अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि संभावित विवाद को देखते हुए फिल्म के रिलीज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जा...

स्थगन आदेश के बावजूद मकान निर्माण का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने की लगाई गुहार

Image
स्थगन आदेश के बावजूद मकान निर्माण का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने की लगाई गुहार पट्टी। तहसील क्षेत्र के देईडीधौरहरा गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी धरी (विवादित) जमीन पर पड़ोसी जबरन कब्जा कर मकान निर्माण करा रहे हैं, जबकि मामले में न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जारी किया जा चुका है।पीड़ित के अनुसार न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संतोष कुमार का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो न्यायालय के आदेश की अवहेलना होगी और उन्हें भारी क्षति उठानी पड़ेगी।वहीं इस मामले में उप निरीक्षक अनीश यादव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशास...

दस दिन में खोया मोबाइल बरामद, आसपुर देवसरा पुलिस की सक्रियता से परिवार में खुशी

Image
दस दिन में खोया मोबाइल बरामद, आसपुर देवसरा पुलिस की सक्रियता से परिवार में खुशी पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी संगीता यादव का मोबाइल लगभग दस दिन पूर्व कहीं खो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोबाइल का पता नहीं चला तो उन्होंने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।शिकायत मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी सर्विलांस और जांच प्रक्रिया शुरू की। लगातार प्रयास और सक्रिय जांच के बाद पुलिस टीम ने महज़ 10 दिनों के भीतर खोया हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। मोबाइल मिलने की सूचना पाकर संगीता यादव और उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने बरामद मोबाइल संगीता यादव के बेटे को सुपुर्द कर दिया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आसपुर देवसरा पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम जनता की समस्याओं के समाधान में भी संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। इस सराहनीय पहल से एक बार फिर साबित हुआ है कि आसपुर देवसरा पुलिस जनसेवा और सुरक्षा के अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही...

पट्टी–पृथ्वीगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला गंभीर

Image
पट्टी–पृथ्वीगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला गंभीर पट्टी। जनपद के पट्टी–पृथ्वीगंज मार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। खेत की सिंचाई कर घर लौट रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा समोगरा गांव निवासी सावित्री देवी खेत से वापस अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला का बायां पैर पूरी तरह से टूट गया और वह मौके पर ही गिर पड़ीं।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को ई-रिक्शा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मनोहर कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए महिला को मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ के लिए रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बाइक चालक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।हादसे के...

आसपुर देवसरा थाना के पास खुली नाली बना हादसों का कारण

Image
आसपुर देवसरा थाना के पास खुली नाली बना हादसों का कारण प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाने के बगल बनी नाली इन दिनों हादसों को दावत दे रही है। नाली खुली होने के कारण आए दिन राहगीर उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की नजर इस गंभीर समस्या पर नहीं पड़ रही है। स्थानीय बाजार के निवासी चंद्रसेन, सौरभ, रणविजय, सूरज, मुकेश कुमार, जयचंद समेत कई लोगों ने प्रशासन से नाली पर तत्काल ढक्कन लगाए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि थाना परिसर के समीप होने के बावजूद नाली खुली पड़ी है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।इस संबंध में ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि नाली को ढकने के लिए पटिया मंगाया गया है और जल्द ही उसे लगाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।

पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, जेठ पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Image
पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण को लेकर बढ़ा विवाद, जेठ पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम अंतर्गत किठौली जलालपुर गांव में पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद तूल पकड़ता नजर आ रहा है। गांव निवासी पूजा देवी ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर अपने जेठ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पीड़िता के अनुसार वह अपनी पुश्तैनी जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रही हैं। इसी बात को लेकर उनके जेठ लगातार विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जब निर्माण कार्य चल रहा था, उसी दौरान जेठ मौके पर पहुंच गए और काम रुकवाने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी।पूजा देवी का कहना है कि इस घटना के बाद से वह और उनका परिवार भयभीत है। उन्होंने आशंका जताई है कि यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने और दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों के मुताबिक, जमीन को लेकर पहले भी परिवार के बीच कहासुनी होती रही ह...

बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट सोने की चैन छीनने व 55 हजार रुपए ले जाने का आरोप सीसीटीवी कैमरे में मारपीट का मामला कैद

Image
बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट  सोने की चैन छीनने व 55 हजार रुपए ले जाने का आरोप  सीसीटीवी कैमरे में मारपीट का मामला कैद  पट्टी।कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करन पुर गांव निवासी राजेश प्रताप सिंह के बेटे अजीत प्रताप सिंह ने दिलीप पुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सरखेल पुर गांव सोनाही बाजार के समीप प्राइवेट स्कूल का संचालन करता है। सोनाही गांव के वासिफ अली के घर चार बच्चे अलग-अलग कक्षा में पढाई कर रहे हैं। एक साल का लगभग 40 हजार रुपए फीस का बकाया है। आरोप है कि गुरुवार की सुबह 9 बजे वासिफ अली के घर पढ़ने वाले बच्चों से फीस के लिए कहां एक बच्चा बैग लेकर घर पहुंचा फीस की बाबत जानकारी दी, घर से वासिफ के भाई इरफान ने फोन कर स्कूल संचालक अजीत प्रताप सिंह को गाली देते हुए धमकी दी गई। कुछ देर के बाद अर्टिगा कार से पहुंचे दो लोगों ने लोहे की राड लेकर स्कूल संचालक पर हमलावर हो गए देखते ही देखते मारपीट होने लगी स्कूल में अफरातफरी मच गई, स्कूल के बच्चों में दहशत फैल गई, आरोप है कि मारपीट के दौरान गले से सोने की चैन व कैश काउंटर में रखा स्कूल की फीस 55 हजार रु...

जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले; चार पर मुकदमा दर्ज

Image
जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले; चार पर मुकदमा दर्ज पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में बुधवार को जमीनी विवाद ने उग्र रूप ले लिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार, इब्राहिमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ओर से लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। स्थिति को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ भेजा, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।उपनिरीक्षक शिवम त्रिपाठी की तहरीर पर गुरुवार सुबह लगभग 10:30 बजे दोनों पक्षों से चार लोगों—...

शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोप, दो नामजद समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Image
शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को भगाने का आरोप, दो नामजद समेत एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के करौंदी गांव से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामले में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।करौंदी गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीते 15 फरवरी की शाम से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर शादी का प्रलोभन देकर किशोरी को अपने साथ ले गया है।पीड़िता ने अमन और नईम समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब 10 बजे संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।...

विद्युत केबल जोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायलपट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में सुबह-सुबह हुई मार-पीट, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप

Image
विद्युत केबल जोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल पट्टी कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में सुबह-सुबह हुई मार-पीट, लाठी-डंडों से पीटने का आरोप पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के शोभवा गांव में गुरुवार सुबह विद्युत केबल जोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में एक युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का उपचार कराया गया है, जबकि पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।शोभवा गांव निवासी राजकुमारी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर के बाहर विद्युत केबल जोड़ रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए केबल जोड़ने का विरोध करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दबंगों ने उन पर हमला कर दिया।शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने आईं ज्योति और आंचल के साथ ही मदनलाल को भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा। मारपीट में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनो...