न्यायालय के आदेश पर छह के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी
न्यायालय के आदेश पर छह के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी आसपुर देवसरा। थाना क्षेत्र की वंदना यादव निवासी बिझला की ओर से न्यायालय में दाखिल वाद के आधार पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।पीड़िता वंदना यादव ने गांव के ही योगेंद्र, हीरामणि, राम निहोर, विनीत, लल्लू एवं आनंद के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट व बलवा सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वाद में आरोप लगाया गया कि नाली के विवाद को लेकर आरोपियों ने वंदना यादव, उनके पति वीरेंद्र यादव तथा पुत्र सत्यम पर जानलेवा हमला किया।घटना के दौरान वंदना यादव के पति वीरेंद्र यादव को गंभीर चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।न्यायालय के आदेश पर थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में मुकदमा पंजीक...